उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से शाक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आशा से साक्षात्कार लिया।आशा ने बताया कि लड़की को पिता की सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। जैसे - भाई का जमीन - जायदाद में हक़ होता है वैसे ही बहन को भी हक़ मिलना चाहिए। बहन भी परिवार की सदस्य है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रूचि से साक्षात्कार लिया।रूचि ने बताया कि भाई के समान बहन को भी पैतृक सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। जब - तक शादी नही होती है तब तक बेटी का मायके में अधिकार है। शादी के बाद ससुराल में लड़की का अधिकार हो जाता है। जमीन में हिस्सा लेने से भाई - बहन का रिश्ता ख़राब हो जाएगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कुंती से साक्षात्कार लिया।कुंती ने बताया कि महिलाओं को ससुराल का धन मिलना चाहिए। मायके में भाई का हक़ होता है। महिलाओं के लिए शिक्षा जरुरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से उमेश कुमार त्रिपाठी से साक्षात्कार लिया।उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बेटी भी माता - पिता की संतान हैं। इसलिए उनको पैतृक सम्पत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाएं शिक्षित होंगी तो उनका परिवार और बच्चे भी शिक्षित होंगे। भारत सरकार ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। मगर अशिक्षित  महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं।  शिक्षित महिलाएं दो परिवारों को शिक्षित करेंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकी प्रसाद से साक्षात्कार लिया।जानकी प्रसाद ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। महिलाओं को शादी के बाद मेले या ससुराल एक जगह हिस्सा लेना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। पहले शिक्षा की सुविधा नही थी , मगर अब बहुत सुविधा है।फिर भी मज़बूरी के कारण महिलाएं शिक्षा से वंचित रह जाती हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विक्रम बहादुर से साक्षात्कार लिया। विक्रम बहादुर ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में बराबर का हिस्सा होना चाहिए। महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए उनको स्कूल भेजना चाहिए और अशिक्षित महिलाओं को समझाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जगदीश प्रसाद मिश्रा से साक्षात्कार लिया।जगदीश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए। विवाहित महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। मायके की सम्पत्ति में भी जरुरत पड़ने पर महिला का हिस्सा लग सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विनय कुमार से साक्षात्कार लिया।विनय कुमार ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। आज के युग में शिक्षित होना बहुत जरुरी है। बिना शिक्षा के कोई काम नहीं हो सकता है। महिलाओं में पहले के मुकाबले जागरूकता बढ़ी है। धीरे - धीरे महिलाएं जागरूक होंगी।

माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है। आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एडवोकेट आजाद सिंह से साक्षात्कार लिया।एडवोकेट आजाद सिंह ने बताया कि महिलाओं को जागरूक और शिक्षित होना चाहिए। शिक्षा के साथ महिलाओं को घर के काम भी करने चाहिए। महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। आज के ज़माने में महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही हैं।सरकार द्वारा अनपढ़ और शिक्षित महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है। योजनाओं में लिप्त दलालों को पकड़ने के लिए केंद्र सरकार योजना बनानी चाहिए।