उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विनय कुमार से साक्षात्कार लिया।विनय कुमार ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। आज के युग में शिक्षित होना बहुत जरुरी है। बिना शिक्षा के कोई काम नहीं हो सकता है। महिलाओं में पहले के मुकाबले जागरूकता बढ़ी है। धीरे - धीरे महिलाएं जागरूक होंगी।