उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से उमेश कुमार त्रिपाठी से साक्षात्कार लिया।उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बेटी भी माता - पिता की संतान हैं। इसलिए उनको पैतृक सम्पत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाएं शिक्षित होंगी तो उनका परिवार और बच्चे भी शिक्षित होंगे। भारत सरकार ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। मगर अशिक्षित महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं। शिक्षित महिलाएं दो परिवारों को शिक्षित करेंगी
