उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकी प्रसाद से साक्षात्कार लिया।जानकी प्रसाद ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। महिलाओं को शादी के बाद मेले या ससुराल एक जगह हिस्सा लेना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। पहले शिक्षा की सुविधा नही थी , मगर अब बहुत सुविधा है।फिर भी मज़बूरी के कारण महिलाएं शिक्षा से वंचित रह जाती हैं।
