उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एडवोकेट आजाद सिंह से साक्षात्कार लिया।एडवोकेट आजाद सिंह ने बताया कि महिलाओं को जागरूक और शिक्षित होना चाहिए। शिक्षा के साथ महिलाओं को घर के काम भी करने चाहिए। महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। आज के ज़माने में महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही हैं।सरकार द्वारा अनपढ़ और शिक्षित महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है। योजनाओं में लिप्त दलालों को पकड़ने के लिए केंद्र सरकार योजना बनानी चाहिए।