बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुशीला कुमारी से साक्षात्कार लिया।सुशीला कुमारी ने बताया कि कुछ दिन पहले इन्होने एक समस्या नवादा मोबाइल वाणी पर रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे बताया गया था कि सरकार द्वारा दिए जा रहे बीज इनको नही मिल रहा था।इस समस्या के तह तक जाने पर पता चला कि इनका केवाईसी नही हुआ था।पंजीकरण और आधार नंबर भी नही चढ़ा था।नवादा मोबाइल वाणी के सहयोग से इन्होने सभी दस्तावेजों के साथ दोबारा बीज के लिए अप्लाई किया।परिणामस्वरूप सुशीला कुमारी को ब्लॉक से चना और गेहूं का बीज मिल गया है और ये बहुत खुश हैं।
बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से तारा कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सीमा देवी से हुई। सीमा देवी यह बताना चाहती है कि उन्होंने कुछ दिनों पहले खेत के प्लाट के लिए ऑनलाइन आवेदन की थीं और कुछ दस्तावेज छूट गया था तो इस समस्या को लेकर मोबाइल वाणी पर समस्या रिकॉर्ड कराई थीं। जिसके बाद मोबाइल वाणी के माध्यम से इनका दस्तावेज जमा कराया गया और इस समस्या का समाधान किया गया। समस्या का समाधान होने पर वो खुश हुई और मोबाइल वाणी एवं सरकार को धन्यवाद दिया
बिहार राज्य के नवादा जिला से शिवानी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई ।श्रोता यह कहती हैं कि उनके पास खेत हैं लेकिन उनको उस खेत से कोई लाभ नहीं मिलता है ।महीना में एक बार भी नही मिला है ।
बिहार राज्य के नवादा जिला से शिवानी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को सम्मान और गरिमा के साथ जीने और सार्वजनिक जीवन जीने का अधिकार होता है।
बिहार राज्य के नवादा जिला से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रुबिता कुमारी से हुई। रुबिता कुमारी यह बताना चाहती हैं कि स्कूल और कॉलेज में कानून की पूरी जानकारी इसलिए नहीं दी जाती है क्योंकि कानून एक बहुत विशाल और लगातार बदलने वाला विषय है। जिससे पढ़ाना मुश्किल है। इसके बजाय नागरिक शास्त्र और समान शिक्षा के जरिए छात्रों को सरकार और नागरिक कर्तव्यों को बुनियाद ढाँचा समझाया जाता है जबकि विशिष्ट कानूनी शिक्षा के लिए सब स्कूल होते हैं जहाँ गहराई से सिखाया जाता है और छात्र के अधिकार जैसे गोपनीयता को भी कानून को समझाया जाता है लेकिन यह जानकारी अक्सर पूरी नहीं हो पाती है
बिहार राज्य के नवादा जिला से शिवानी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि कृषी भूमि में महिलाओं को अधिकार होता है। लेकिन उनको अधिकार नहीं दिया जाता है
बिहार राज्य के नवादा जिला से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रोता से साक्षात्कार लिया। श्रोता ने बताया कि भारत में 2005 के संशोधन के बाद महिलाओं को जमीन सम्पत्ति में बराबर का अधिकार प्राप्त है।बेटियों को पैतृक सम्पत्ति में बेटों के बराबर हक है और पति की मृत्यु के बाद पत्नी को संपत्ति का हिस्सा मिलता है
बिहार राज्य के नवादा जिला से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मंती देवी से हुई। मंती देवी यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को जमीन में हक़ मिलना चाहिए और जानकारी भी होना चाहिए। इसके लिए वह कानून की भी मदद ले सकती हैं
बिहार राज्य के नवादा जिला से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनीता देवी से हुई। सुनीता देवी यह बताना चाहती हैं कि बच्चियों को जरूरत पड़ने पर अधिकार दे सकते हैं
बिहार राज्य के नवादा जिला से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से बिरंजा देवी से हुई। बिरंजा देवी यह बताना चाहती हैं कि जमीन में अधिकार मिलने में कोई परेशानी नहीं हुआ है। उनके पिता जमीन में अधिकार दिए हैं। वह अपने बच्चों को जमीन में अधिकार देंगे।इनका कोई भाई नहीं है इसलिए वह जमीन में हिस्सा ली हैं। अगर भाई रहता तो जमीन में अधिकार लेती हैं
