बिहार राज्य के नवादा ज़िला के नारदीगंज प्रखंड के कोशला ग्राम से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पुष्पा रानी से हुई। ये कहती है कि महिलाओं को सड़क में सुरक्षा का अधिकार है ।अगर महिला मुखिया बन रही है तो उन्हें कार्य करने का अधिकार क्यों नहीं दिया जाता है। मुखिया तो पत्नी बन जाती है पर कार्य पति द्वारा ही किया जाता है। महिला अभी भी स्वतंत्र नहीं है। सड़क पर आज़ादी से महिला ,लड़की नहीं चल सकती है। पुरुषों को जितना अधिकार दिया जा रहा है ,वो महिला को भी देना चाहिए

बिहार राज्य के नवादा ज़िला के नारदीगंज प्रखंड के कोशला ग्राम से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से उत्तम कुमार से हुई। ये कहते है कि पितृसत्तात्मक व्यवस्था अनुसार पुरुषों को ही जमीन मिलना चाहिए। नौकरी के लिए पुरुषों के शहर में प्रवास के बाद खेती कार्य में महिलाओं का योगदान बढ़ा लेकिन तब भी महिलाओं को जमीन का अधिकार नहीं मिलता है। महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार छोड़ देने का दबाव बनाया जाता है

बिहार राज्य के नवादा ज़िला के नारदीगंज प्रखंड के कोशला ग्राम से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से उत्तम कुमार से हुई। ये कहते है कि महिला कोई भी धर्म या जाति की हो ,वो भारत की नागरिक है। महिलाओं को सामान हक़ प्राप्त करने का संवैधानिक अधिकार है। पिता की संपत्ति में बेटा की तरह बेटी का भी अधिकार है। अगर बेटी को अधिकार नहीं मिलता है तो वो कानूनी तौर से अपना हक़ ले सकती है

बिहार राज्य के नवादा ज़िला के नारदीगंज प्रखंड के कोशला ग्राम से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से उत्तम कुमार से हुई। ये कहते है कि भारत की उन्नति के लिए महिलाओं को शिक्षित होना ज़रूरी है। बच्चों की पहली शिक्षक माँ ही होती है। जीवन की अच्छे और बुराई से बच्चों को अवगत कराती है। नारी शिक्षा को नज़रअंदाज़ किया गया तो यह देश के लिए अच्छा नहीं है

बिहार राज्य के नवादा ज़िला के नारदीगंज प्रखंड के कोशला ग्राम से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से शिल्पा कुमारी से हुई। ये कहती है कि महिलाओं को कई अधिकार है। महिलाओं को सम्पति में अधिकार चाहिए। शिक्षा में अधिकार चाहिए। आज के समय में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है ,महिलाओं को आज़ादी चाहिए

बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से जुली से हुई। जुली यह बताना चाहती है कि महिलाओं को सभी तरह के अधिकार मिलना चाहिए। महिला कई प्रकार का काम करती है। उनको सम्मान मिलना चाहिए उनको भेद - भाव से मुक्ति मिलना चाहिए।

बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गुड़िया से हुई। गुड़िया यह बताना चाहती है कि महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए। उनको शिक्षित होना चाहिए। उनको समान वेतन पाने का अधिकार मिलना चाहिए। उनको भेद - भाव से मुक्त करना चाहिए। उनको सरकार द्वारा दिए जा रहे योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।

बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रोहित रंजन से हुई। रोहित रंजन यह बताना चाहते है कि महिलाओं ने समस्याओं का सामना करते हुए भी समाज और देश के उत्थान में कोई कसर नहीं छोड़ा है। महिला परिवार बनाती है , परिवार घर बनाता है , घर समाज बनाता है और समाज देश बनाता है। महिलाओं की क्षमता को नजरअंदाज करके समाज की कल्पना करना व्यर्थ है।

बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय कुमार से हुई। विजय कुमार यह बताना चाहते है कि महिला को स्वतंत्रता नहीं मिला है। महिला को भूमि पर अधिकार नहीं मिलता है। उनको रोजगार नहीं मिलता है। महिला के आगे बढ़ने से ही देश का विकाश होगा।

बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गुलशन कुमार से हुई। गुलशन कुमार यह बताना चाहते है कि वर्तमान में राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद में महिलाओं का योगदान लगभग अठारह प्रतिशत है। भारत में कृषि कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी अड़तालीस प्रतिशत है और उनके पास केवल तेरह प्रतिशत भूमि है। भारत में निर्माण कार्यालय में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग बीस प्रतिशत है।