बिहार राज्य के नवादा जिला के पकरीबरावां प्रखंड से संगीता कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रिंकी कुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं के साथ हमेशा एक महिला ही भेदभाव करती है। लड़का पैदा होने पर ख़ुशी मनाया जाता है और लड़की पैदा होने पर दुःख किया जाता है। हमारे समाज में लड़कियों को घर के बाहर बुरी नज़रों से देखा जाता है इसलिए भी महिलाएं अपनी बेटियों के साथ भेदभाव करती हैं

बिहार राज्य के नवादा ज़िला के नारदीगंज प्रखंड से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से भिरगू प्रसाद सिंह से हुई। ये बताते है कि महिलाओं को पुरुषों की तरह जमीन में बराबर का अधिकार देना चाहिए। ताकि महिला आगे अपना भरण पोषण अच्छे से कर सके। महिला के पास जमीन रहेगा तो समाज परिवार के लोग उनका सम्मान करेंगे

बिहार राज्य के नवादा ज़िला के नारदीगंज प्रखंड से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से भिरगू प्रसाद सिंह से हुई। ये बताते है कि महिलाओं को अभी तक जमीन में पूर्ण अधिकार नहीं मिला है ,इसका मुख्य कारण अशिक्षा है। इसीलिए महिलाओं को शिक्षित होना ज़रूरी है ताकि वो अपने अधिकार और हक़ को पहचाने और उसे लेने पाए। सरकार द्वारा तो अधिकार मिला है लेकिन महिलाएँ ही है जो अपने अधिकारों को समझ नहीं पा रही है।

बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अनामिका कुमारी से हुई। अनामिका कुमारी यह बताना चाहती है कि महिलाओं को यह बताना होगा कि महिलाओं का भूमि अधिकार उनके सम्मान से जीने का अधिकार है। अगर किसी के पति का निधन हो जाता है तो भूमि पर सबसे पहले पत्नी का अधिकार होना चाहिए। अगर जमीन पर बच्चों को अधिकार दिया जाता है तो वह अपने माता - पिता को छोड़ कर चला जाता है। उनपर ध्यान नहीं देता है।

बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनाली कुमारी से हुई। सोनाली कुमारी यह बताना चाहती है कि महिला के प्रति भेद - भाव एक महिला ही करती है। पति सिर्फ देखते है उनके लिए आवाज़ नहीं उठाते है। लड़कों के साथ भेद - भाव नहीं किया जाता है लेकिन महिलाओं जितनी भी शिक्षित हो या अच्छा काम करती हो उनके साथ भेद - भाव होता है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के नवादा ज़िला से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनीता से हुई। ये कहत है कि घर परिवार से महिलाओं को कुछ करने नहीं दिया जाता है। महिलाओं को अधिकार चाहिए

बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आंगनबाड़ी सेविका गायत्री कुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार देना चाहिए। साथ ही महिलाओं को शिक्षित करना बहुत जरूरी है। महिलाएं शिक्षित नहीं होंगी तो उनके जीवन में कई प्रकार के बाधाएं आएँगी

बिहार राज्य के नवादा जिला के पकरीबरावां प्रखंड से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भेरगु प्रसाद सिंह से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि जब महिलाओं के लिए जमीनी अधिकार की बात आती है तो वह गांव तक ही सिमित रह जाता है, क्योकि उनका परिवार यह नहीं चाहता है की महिला को बराबर अधिकार और जमीन मिले। इसलिए समाज सुधार के लिए विरोध का सामना करना पड़ता है और अपने दम पर लड़ना पड़ता है। कानून में महिलाओं को अधिकार तो दिया गया है लेकिन समाज ऐसा नहीं चाहता है