बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अभिलाषा से हुई। अभिलाषा यह बताना चाहती है कि महिला आज स्वतंत्र नहीं है। उनपर बहुत अत्याचार किया जाता है। उनको प्रताड़ित किया जाता है। महिलाओं को किसी भी तरह का अधिकार नहीं मिलता है।
बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुलेखा देवी से हुई। ये कहती है कि पुरुष ने महिलाओं को पूरा अधिकार नहीं दिया है ।महिलाओं को खेत में हक़ नहीं मिल रहा है।महिलाओं को पूरा हक़ मिलना चाहिए ,महिला अभी भी सुरक्षित नहीं है
बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से शांति देवी से हुई। ये कहती है कि महिलाओं को हर अधिकार मिलना चाहिए।लेकिन महिलाओं को अधिकार नहीं मिल पाता है। पढ़ लिख कर महिला बैठी हुई है। वो कोई कार्य नहीं कर पाती है
बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से शांति से हुई। ये कहती है कि महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए। बेटी शिक्षित हो कर हर कार्य करती है तो उन्हें सभी अधिकार मिलनी चाहिए
बिहार राज्य के नवादा ज़िला के पकरिब्रमा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मीना कुमारी से हुई। मीना कहती है कि लड़कों को जमीन में सारा अधिकार मिलता है। इसमें बेटियों को अधिकार मिलना भी ज़रूरी है। क्योंकि ससुराल जा कर अगर पति की मृत्यु हो जाए ,तब अगर महिला के पास संपत्ति होगा तब ही वो बच्चों के भविष्य के लिए आगे कुछ कार्य करने में सक्षम होगी।
बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पुष्पलता सिन्हा से हुई। पुष्पलता सिन्हा यह बताना चाहती है कि महिला के प्रति भेद - भाव कई माँ भी करती है। बच्चियों के जन्म से पहले गर्भ में ही मार दिया जाता है। जितना बेटा को पढ़ाया - लिखाया जाता है उतना ही बेटी को भी पढ़ाना - लिखाना चाहिए।
बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुशीला से हुई। सुशीला यह बताना चाहती है कि महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है। महिला शिक्षित रहेगी तो अपना घर भी चला सकती है और अपने बच्चों को पढ़ा सकती है। वह कोई बिज़नेस भी कर सकती है।
बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से करण कुमार से हुई। करण कुमार यह बताना चाहते है कि महिला को शिक्षित होना जरूरी है। अगर वह शिक्षित होगी तो अपने बच्चों को भी शिक्षित करेगी। कुछ रोजगार कर सकेगी और अपना स्वास्थय का ध्यान रखेगी।
बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से आकांक्षा कुमारी से हुई।आकांक्षा कुमारी यह बताना चाहते है कि 2017 में निति आयोग ने गरीबी को दूर करने के लिए एक विज़न डॉक्यूमेंट प्रस्तावित किया था। 2032 तक गरीबी को दूर करने की योजना तय की गई थी। इस डॉक्यूमेंट में तीन बात कहा गया था। पहला गरीबी की गणना , दूसरा गरीबी उन्मूलन सम्बन्धी योजना लाई जाए और तीसरा लागू किया गया योजनाओं का मोनेटरिंग करना चाहिए।
बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से फूल कुमारी से हुई।फूल कुमारी यह बताना चाहती है कि महिला पढ़ - लिख कर बेरोजगार बैठी है। उनको रोजगार दिया जाना चाहिए। उनको आरक्षण मिलना चाहिए।
