बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिक्षिका रेखा मिश्रा से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा बच्चों को ज्ञान, अनुशासन, नैतिक मूल्य, सामाजिक सामंजस्य और प्रौद्योगिकी प्रदान करती है। शिक्षा बच्चों में आत्मविश्वास विकसित करने और सफलता की ओर बढ़ने में मदद करती है और अगर इससे उनके जीवन में सुधार होता है।
बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से राकेश कुमार से हुई। राकेश कुमार यह बताना चाहते है कि महिला अभी भी स्वतंत्र नहीं है। जिस महिला के पास जमीन नहीं है उनको बहुत परेशानी हो रही है। महिला के नाम से जमीन करने के लिए बहुत परेशानी उठानी पड़ती है
बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पिंकी से हुई। पिंकी यह बताना चाहती है कि पिता की संम्पत्ति में बेटी का अधिकार होना चाहिए। लोग कहते है कि लड़का और लड़की में भेद - भाव नहीं होता है , इसीलिए उनको जमीन पर अधिकार भी मिलना चाहिए। महिलाओं के साथ अत्याचार होता है। उनको दहेज़ देकर शादी कर दिया जाता है और उनको प्रताड़ित किया जाता है। अगर महिला को जमीन पर अधिकार मिलेगा तो वह अपने बच्चों को खुद पाल सकती है।
बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से इंदु कुमारी से हुई। इंदु कुमारी यह बताना चाहती है कि आज यह देखा जाता है कि महिला भी काम करती है। महिलाओं को पुरुष के मुकाबले कम मजदूरी दिया जाता है। ऐसा महिला के साथ नहीं होना चाहिए। उनको समान मजदूरी मिलना चाहिए।
बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दिलीप कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को भेदभाव मुक्त रहने का अधिकार है , शिक्षित होने का अधिकार है, सामान वेतन पाने का अधिकार आदि कई अधिकार है महिलाओं के लिए
बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भारती देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पिता की संपत्ति में महिलाओं को बराबर अधिकार मिलना चाहिए। पुरुष और महिला दोनों को एक समान अधिकार मिलना चाहिए
बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पुतुषा कुमारी से बातचीत किया। पुतुषा ने बताया कि महिलाओं को शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए। घर से बाहर नौकरी करने का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा का पुख्ता इंतज़ाम होना चाहिए
बिहार राज्य के नवादा ज़िला के पकरिब्रमा से संगीता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से आकांक्षा कुमारी से हुई। ये कहती है कि घर में बेटा और बेटी है तो दोनों को सामान सम्मान मिलना चाहिए। पढ़ाई और खान पान में कोई भेदभाव नहीं रखना चाहिए। पिता की संपत्ति में भी बेटी को अधिकार मिलना चाहिए इससे आगे चल कर दहेज़ प्रथा भी रुक सकती है। इससे महिला आगे की जिंदगी अच्छे से बिता सकती है। ससुराल में भी बहु को संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि पत्नी से पहले पति की मृत्यु हो जाती है
बिहार राज्य के नवादा ज़िला के पकरिब्रमा से संगीता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से आकांक्षा कुमारी से हुई। ये कहती है कि महिलाएँ कई दलहन फसलों की खेती करती है। घर के लिए दाल तैयार करती है। लेकिन घर तक यह रखने से कोई फायदा नहीं होगा। इन फसलों से महिला स्वरोजगार कर सकती है। जैसे मूंगफली उपजा कर उसे तल कर बाजार में बेच सकती है , दाल का बेसन बना सकती है। मशरुम ऊगा कर व्यापार कर सकती है। इस तरह के कई विकल्प महिलाओं के पास है ।
बिहार राज्य के नवादा ज़िला के पकरिब्रमा से संगीता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से धर्मेंद्र कुमार से हुई। ये कहते है कि संविधान द्वारा महिलाओं को भी सामान अधिकार है। महिला पैतृक संपत्ति में अधिकार ले सकती है पर ले नहीं पाती है। संपत्ति ,वंशावली में पुत्री का नाम भी है। बेटा और बेटी का सामान अधिकार है। महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा लेना चाहिए ताकि आर्थिक रूप से विकसित हो सके ।परिवार का भरण पोषण कर सके