सिमडेगा प्रिंस चौक स्थित पूजा पंडाल परिसर में प्रयागराज से आए मंडली द्वारा 10 दिवसीय रामलीला का आयोजन किया गया है रामलीला का मंचन महंत प्रकाश दास गोस्वामी के नेतृत्व में किया जा रहा है

Transcript Unavailable.

कोलेबिरा स्टेडियम में कोलेबिरा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ उद्घाटन मैच सरइपानी व फैमिली होंडा क्रिकेट टीम सिमडेगा के बीच खेला गया जिसमें फैमिली होंडा क्रिकेट टीम सिमडेगा ने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया

जलडेगा प्रखंड के परबा चाडरी धाम परिसर में ग्रामीणों की बैठक जालंधर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में माघ सप्तमी की मौके पर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के साथ अखंड कीर्तन आयोजित करने का निर्णय लिया गया बैठक में चंदा इकट्ठा करने के लिए रसीद का वितरण किया गया

सिमडेगा में व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा द्वारा चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

कोलेबिरा पंचायत के वार्ड संख्या 10 के साहू मोहल्ले में सड़क पर नाली का पानी बह रहा है इससे लोगों को परेशानी हो रही है लोगों को उक्त सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है इस संबंध में साहू मोहल्ला निवासियों ने कहा कि मोहल्ले में नाली नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लोगों के घरों की गंदी पानी रास्ते में बह रहा है जिस मोहल्ले वालों के अलावे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है साथ ही मोहल्ले वासियों को बदबू वह मच्छर का प्रकोप झेलना पड़ रहा है

सिमडेगा में झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना के प्रयास से ठेठईटांगर प्रखंड के जोराम पंचायत के कुम्हारटोली वह बांसजोर प्रखंड के रामजडी़ में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया मुखिया प्रीतम कंडूलना समेत झामुमो जिलाध्यक्ष व जिला सचिव ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया

सिमडेगा सदर प्रखंड की सेवई पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम हुआ इसका उद्घाटन कार्यक्रम प्रभारी श्रद्धानंद बेसरा व दीप नारायण दास ने संयुक्त रूप से किया

ठेठईटांगर थाना के टापूडेगा गांव में हाथी ने एक व्यक्ति को घायल कर दिया

बानो नवयुवक संघ बाजार समिति का 33 वां स्थापना दिवस मनाया गया कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने फीता काटकर किया मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में चंदन दास जगदीश बडा़ईक आरती आदि ने एक से बढ़कर एक नागपुरी गीत प्रस्तुत की