विवाहिता की हत्या के आरोप में पति समेत चार ससुरारीजनों पर मुकदमा फतेहपुर। विवाहिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हैं। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी राम खेलावन ने एफ आई आर में बताया कि उसकी पुत्री की शादी गांव के सत्यवीर से हुई थी। शादी के बाद पति सत्यवीर, ससुर अंकराज, सास तारावती, प्रेमराज दहेज़ में 1 लाख रुपयों की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। ससुरालीजनों पर एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर सुलह को लेकर दबाव बनाते थे। आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने दहेज़ की मांग पूरी न होने पर पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को अपने खेत में लगे पेड़ से टांग दिया। मामले की शिकायत मृतका के पिता ने थाने में की कोई कार्रवाई न होने पर एसपी से शिकायत की। फिर भी कोई सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।
शारीरिक शोषण के बाद युवक ने शादी से किया इंकार -युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा . फतेहपुर। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। शादी के लिए दबाव बनाने पर युवक ने शादी से इंकार कर दिया। युवती ने पुलिस से शिकायत करते हुए आत्महत्या की धमकी दी हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं। गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि गजेंद्र सिंह पिछले सात सालों से उससे फोन में बात करता था। उसके घर वाले सब जानते थे। एक माह पहले आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में करते हुए आत्महत्या करने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।
दहेज उत्पीड़न के मामले में अभियुक्त गिरिफ्टार बिन्दकी, फतेहपुर। दहेज के मामले में न्यायालय से फरार चल रहे अभियुक्तों को मुखवीर की सटीक सूचना पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के दरबेशाबाद गांव से मुखवीर की सटीक सूचना पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में एक वारंटी कलीम पुत्र इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का न्यायालय भेज दिया इस मामले में उप निरीक्षक अनीश कुमार सिंह ने बताया की वारंटी कलीम को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है कानूनी कार्रवाई करके न्यायालय भेज दिया गया।
Transcript Unavailable.
बिना अनुमति के खोद डाली इण्टरलॉकिंग फर्श चैडगरा, फतेहपुर। मलवा विकास खंड के ग्राम पंचायत औंग की नवनिर्मित बाजार की फर्श और रास्ता बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बीएसएनएल टावर के अधिकारियों के द्वारा चोरी से रात में अंडरग्राउंड केबिल बिछाने के लिए खुदवा डाली गई। जिससे बाजार का रास्ता व पक्की फर्श पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बताते चले कि 75 वर्षीय पुरानी बाजार की स्थाई जगह न होने के कारण ग्राम प्रधान ममता शुक्ला ने बाजार के लिए राजस्व अधिकारी से स्थाई भूमि की व्यवस्था कराई और इसमें इंटरलॉकिंग तथा स्ट्रीट लाइट लगवाकरअभी हाल में ही सुसज्जित करवाया था जिसे चोरी से रात में चैपट कर दिया , सुबह जब ग्राम प्रधान ने कार्यवाही की बात की तो आनन फानन पुराई करके टावर के लोग निकल गए।
74सालों की गुलामी के बाद भारत को 15अगस्त 1947कोआजादी मिली तब से लेकर आज 15वंर्ष गुजर चुके हैं
श्रीराम मंदिर, सीएम योगी और एसटीएफ चीफ को बम से उड़ाने की धमकी
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' के 108वें संस्करण का सीधा प्रसारण रविवार को नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के आवास पर टीवी के माध्यम से चलाया गया।
