शारीरिक शोषण के बाद युवक ने शादी से किया इंकार -युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा . फतेहपुर। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। शादी के लिए दबाव बनाने पर युवक ने शादी से इंकार कर दिया। युवती ने पुलिस से शिकायत करते हुए आत्महत्या की धमकी दी हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं। गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि गजेंद्र सिंह पिछले सात सालों से उससे फोन में बात करता था। उसके घर वाले सब जानते थे। एक माह पहले आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में करते हुए आत्महत्या करने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।
