विवाहिता की हत्या के आरोप में पति समेत चार ससुरारीजनों पर मुकदमा फतेहपुर। विवाहिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हैं। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी राम खेलावन ने एफ आई आर में बताया कि उसकी पुत्री की शादी गांव के सत्यवीर से हुई थी। शादी के बाद पति सत्यवीर, ससुर अंकराज, सास तारावती, प्रेमराज दहेज़ में 1 लाख रुपयों की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। ससुरालीजनों पर एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर सुलह को लेकर दबाव बनाते थे। आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने दहेज़ की मांग पूरी न होने पर पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को अपने खेत में लगे पेड़ से टांग दिया। मामले की शिकायत मृतका के पिता ने थाने में की कोई कार्रवाई न होने पर एसपी से शिकायत की। फिर भी कोई सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।