Transcript Unavailable.
सड़क हादसे में भाजपा नेता के पुत्र की दर्दनाक मौत। खजनी थाना क्षेत्र के केवटली गांव के निवासी भाजपा नेता नागेन्द्र पान्डेय के पुत्र इंजीनियर अभय पान्डेय (26 वर्ष) बीटेक क्वालीफाई करने के बाद बेंगलूरू में स्थित एक प्राॅइवेट कंपनी में जाॅब कर रहे थे। कम्पनी से काम करके वह कैब गाड़ी से वापस लौट रहे थे इस दौरान बंगलुरू शहर में ही सड़क दुघर्टना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जवान बेटे के मौत की सूचना मिलते ही गाँव और परिवार में कोहराम मच गया। पिता नागेंद्र पांडेय ने बिलखते हुए बताया कि मेरा बेटा बहुत ही होनहार तथा सीधा सरल था। पढ़ाई पूरी करते ही उसे अच्छी नौकरी भी मिल गई थी।
अच्छा करोगे तभी अच्छा मिलेगा
कड़ाधाम थाना में तैनात महिला आरक्षी आरती सिंह ने सुरक्षा के प्रति महिलाओ को जागरूक किया।सोमवार को कड़ा के कुबरी घाट पर गंगा स्नान करने आयी महिलाओं को महिला आरक्षी ने जागरूक करते हुए कहा कि घरेलू हिसा से बचने का सही तरीका है जब भी आपके साथ कोई अप्रिय घटना घटे तो उसको छिपाने के बजाए अपने शुभचितकों को जरूर बताएं। जो महिला किसी बात को लेकर अपने स्वजन से न कह पाती हों वह महिला हेल्पडेस्क नंबर 1076 व महिला कांस्टेबल से अपनी समस्या कहें। कही भी आते-जाते समय कोई छेड़ता हो या पीछा करता हो तो महिलाएं बेझिझक होकर हेल्पलपाइन नम्बर पर सूचना दें। त्वरित कार्रवाई की महिला आरक्षी ने कहा कि महिलाएं बेफिक्र होकर कहीं भी आएं-जाएं बस उनके अंदर सतर्कता और जागरूकता होनी चाहिए।
*जेसीबी मशीन से धरती मां का सीना चीर रहे खनन माफिया, जिम्मेदार मौन* थाना माधौगंज क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं आए दिन बिना नंबर प्लेट के रात के अंधेरे में व दिन के उजाले में खनन माफिया सक्रीय रहते हैं जिनके सामने सासन प्रशासन नत मस्तक नजर आता है सूत्रों की मानें तो जेसीबी मशीन से सैकड़ों ट्रैक्टरों द्वारा खनन हो रहा है जिसको परमीशन के नाम पर काम को अंजाम दिया जा रहा है जबकि खनन माफियाओं को लेकर सरकार का रूख अत्यंत ही सख्त है फिर भी खनन माफिया सरकार व सासन प्रशासन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए धरती मां का सीना चीर रहे हैं खनन हुईं धरती तालाब का रूप ले लेती हैं जिनमें गिरकर बच्चे व जानवर हादसे के शिकार हो जाते हैं कभी-कभी तो इन गड्ढों में गिरकर लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है। माधौगंज थाना क्षेत्र डकौली में हो रहे खनन ट्रैक्टर चालक ने बताया कि यह मिट्टी कुरसठ परौली मार्ग पर स्थित राकेश के भट्टा पर जा रही है मिट्टी ढो रहे ट्रैक्टरों में ज़्यादातर ट्रैक्टर बिना नम्बर प्लेट के ही दौड़ रहे हैं और हादसे को दावत दे रहे हैं। जब इस सम्बंध में कुरसठ पुलिस चौकी प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि परमीशन है।।
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का समापन, बांटे प्रमाण पत्र फतेहपुर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का समापन किया गया। इस अवसर पर रंगोली, चित्रकला, निबंध, लेखन, क्विज, भाषण प्रतियोगिता में विजेताओं को परिवहन विभाग द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए और सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रैफिक, पुलिस रोड सेफ्टी चैंपियन, चालक,परिचालक, मास्टर ट्रेनर, समाजसेवी, परिवहन कार्मिक के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान एआरटीओ द्वारा बड़ौरी टोल प्लाजा पर प्रचार प्रसार किया गया एवं प्रवर्तन अधिकारी द्वारा लगभग 200 हेलमेट चैराहा चैराहा पर जाकर वितरित किए गए। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात अरुण कुमार राय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रथम पुष्पांजलि मित्रा गौतम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन द्वितीय लक्ष्मीकांत, यात्री कर अधिकारी सुरेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी ए0के0 सील, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विपिन अग्रवाल, यातायात निरीक्षक सदर अजय कुमार सिंह, समाजसेवी व गुड सेमेरिटन अशोक तपस्वी, सुशील उमराव एवं परिवहन विभाग तथा पुलिस यातायात विभाग के समस्त कर्मचारी सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले टीचर छात्र-छात्र मौजूद रहे।
आबकारी टीम की छापेमारी से अवैध शराब विक्रेताओं में मचा हड़कंप -कई स्थानों पर दबिश देकर 48 लीटर कच्ची शराब की बरामद फतेहपुर। नये वर्ष के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को आबकारी टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की। टीम ने भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहन बरामद किया। आबकारी निरीक्षक रॉबिन आर्या, निधि सिंह ने सदर कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुरवा, बेरुईहार, गढ़िवा, आलेमाऊ, कंचनपुरवा, सेलावन में छापेमारी की। छापेमारी से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। टीम को देख शराब बना रहे कई आरोपी भाग गए। टीम ने 48 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 250 किलो लहन बरामद किया। टीम ने लहन को मौके पर नष्ट कर दिया। आबकारी निरीक्षक रॉबिन आर्या ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही हैं।
एक्मुस्त समाधान योजना में लगी रही उपभोक्ताओं की भीड़ -अंतिम दिन सरर्वर डाऊन होने से मायूस हो कर उपभोक्ता लौटे फतेहपुर। हसवा विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत रामपुर थरियाँव स्थित विद्युत उपकेंद्र में सरकार द्वारा एकमुस्त समाधान योजना के अन्तर्गत वन टाइम सेटलमेंट योजना के तहत 8 नवंबर 2023 से लेकर 31 दिसम्बर 2023 की अंतिम दिन निधारित किया गया था। जिसमें सैकड़ों लोगों ने एकमुश्त समाधान योजना का लाभ के लिए क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने लाइन लगा कर पिछले बिलों को जमा किया गया। लेकिन सरर्वर डाऊन होने के सैकड़ों लोगों मायूस हो लौट गए है। थारियावं उपकेंद्र में रविवार को भारी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी। लगभग 2228 लोगों ने योजना का लाभ उठाते हुए लगभग दो करोड़ रुपये का बिल जमा किया। थरियाँव विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ यश तनेजा ने बतायाकि बिजली विभाग की ओर से ओटीएस लागू की गई थी ।इस योजना के तहत ब्याजदर मे एक किलो वाट के कनेक्शन मे 100 प्रतिशत व दो किलोवाट मे 90 प्रतिशत और नलकूप के कनेक्शन मे 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी। और बीते 24/12/2023 से सभी उपभोक्ताओं को 70 प्रतिशत का लाभ दिया गया है। इसके बाद ओटीएस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। तमाम उपभोक्ताओं ने अपने बिल में सुधार भी कराया। और विद्युत फाल्ट के संबंध में भी कई शिकायतें आईं। जिन्हें तत्काल टीम भेजकर दुरस्त कराया गया। जेई राकेश कुमार ने बतायाकि 2228 उपभोंक्ताओ ने योजना का लाभ उठाते हुए लगभग दो करोड़ रुपये जमा किए। इस मौके पर एस एस चंद्र प्रकाश लोधी लाइनमैन सोमनाथ विश्वकर्मा, सुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, सुरेंद्र कुमार, अंबिका प्रसाद, अजीत प्रताप सिंह, मदन सिंह, रत्नेश सिंह, अजमेर सिंह, अनुराग सिंह, बबलू कुमार, दीपू, राजपाल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
भाजपा नेता और समाजसेवी तबरेज़ वारसी ने रविवार रात को जिला सदर अस्पताल में गरीबों और मरीजों को हीटर बांटे । वारसी ने कहा जहां एक ओर समाज में आज 31 दिसंबर की रात सेलिब्रेट कर रहे हैं, वहीं मैं आज ग़रीबों को हीटर बांट रहा हूं, आपको बता दूं कि मुझे ऐसा करके बहुत ज्यादा सुकून मिल रहा है। वारसी ने कहा, आप लोग तो देख ही रहे हैं सर्दी का प्रकोप कितना जारी है, लोग बीमार हो रहे हैं ऐसे में ग़रीबों और मरीजों को हीटर बांट रहा हूं, जिससे उनकी कुछ मदद हो सके। वारसी ने कहा, पिछले 8 साल से जो भी बेसहारा मेरे पास आया मैंने उसकी मदद की, मैं ये समाजसेवा किसी चुनाव लड़ने या नाम पैदा करने के लिए नहीं लड़ रहा। वारसी ने आने वाले साल 2024 के लिए शहरवासियों को बधाई संदेश भी दिया, उनका कहना है कि ये साल पिछले वाले सालों से बेहतर रहे।
गेडूरी कंपोजिट विद्यालय में वार्षिक महोत्सव आयोजित फतेहपुर। हसवा विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत गेडूरी कंपोजिट विद्यालय में आज से 15 दिनों की शीतकालीन छुट्टी हो रही थी। उसके पहले विद्यालय में पीएम श्री योजना वार्षिक महोत्सव मनाया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों में प्रतिभाग करने की लालसा थी। और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने संस्कृति एवं लोक गीत ,स्वागत गीत, पीटी और अलग-अलग खेल की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। तथा सभी खेलों में जमकर खूब आनंद भी उठाया। विद्यालय की शिक्षक भी बराबर बच्चों का उत्साह वर्धन करते रहे । खेलकूद तथा प्रतियोगिता में प्रतिभा करने वाले बच्चों को ग्राम प्रधान पति श्रवण कुमार यादव के द्वारा पुरस्कार भी किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे मे खुशियों की चमक आ गई। और बच्चों को शीतकालीन अवकाश का होमवर्क देकर बच्चों की छुट्टी कर दी गई । तथा स्कूल के शिक्षकों द्वारा बच्चों से कहा गया कि स्वयं भी सर्दी से बच्चे तथा घर परिवार को भी सलाह दें कि सर्दी से बच्चे तथा छुट्टी के दिनों में घर पर पढ़ाई भी करते रहें। पीएम श्री योजना वार्षिक महोत्सव के दौरान सचिन सिंह, रत्नेश ,सोनू ,रूपाली, अंकुश, रौनक, अर्जुन, सुभाष, जितेंद्र, शिखा ,साक्षी ,सहित अन्य बच्चों को पुरस्कार दिया गया। तथा इस मौके पर शिक्षक सुरेश, धर्मेंद्र पाल, हर्षित, जितेंद्र मिश्रा, शिव मिलन ,मनीष श्रीवास्तव ,ैंजल ग्रामीण आशीष सिंह ,छोटू प्रजापति ,सुशील यादव, जवाहर, लाल सिंह, रामकुमार साहू, समेत अन्य लोग मैहजूद रहे।
