बदल रहा गोरखपुर

मकर संक्रांति 15 को मनाया जाए या 16 जनवरी को

प्रेमनगर, फतेहपुर। एक छोटी बच्ची के कुरान मुकम्मल करने के बाद उस्ताद के साथ अभिभावक के ख़ुशी का ठिकाना न रहा। साथ ही ग्रामीणो का बधाई देने के लिए ताँता लगा रहा। बताते चले खागा तहसील के एरायाँ विकास खण्ड के शोहदमऊ (मवई )स्थित मदरसा इमामुननिशा मे उस्ताद मोहम्मद अजमेरी खान की निगरानी मे तालीम हासिल करने के बाद सदफ सिद्दीकी ने आज बारह साल की उम्र मे कुरान नाजरा मुकम्मल कर लिया। कुरान मुकम्मल होने के बाद अभिभावकों मे ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी अभिभावकों के ख़ुशी का ठिकाना न रहा। साथ ही बधाई देने के लिए ग्रामीणो व रिश्तेदारों का ताँता रहा। इस ख़ुशी के मौक़े पर उस्ताद मोहम्मद अजमेरी खान, के साथ अभिभावक व उनके करीबी मौजूद रहे

। । अयाह शाह विधायक ने संकल्प यात्रा में योजनाओ की दी जानकारी फतेहपुर। अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता की अध्यक्षता में विकास खंड बहुआ के अंतर्गत ग्राम हरियापुर में विधायक निधि से निर्मित रोड का उद्घाटन किया साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हुआ । विधायक ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि जनता की भलाई के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से छूटे पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाना, साथ ही जनता की भलाई के लिए जो योजनाएं चल रही है वह जन जन तक पहुंचे और नागरिकों को योजनाओ की जानकारी हो। जिससे कि नागरिक जागरूक होकर योजनाओ का लाभ उठा सके। विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में प्रत्येक गांव तक पहुंचकर नागरिकों को जागरूक करने साथ ही लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, महिलाओ, खेत, खलिहान के विकसित होने पर ही विकसित राष्ट्र की संकल्पना पूरी होगी । साथ ही किसानों को कृषि यंत्रों में ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कराकर लाटरी के माध्यम से अनुदान देकर यंत्र की खरीदारी कराई जा रही है। देश की आधी आबादी में महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए डबल इंजन की सरकार दिन रात कार्य रही है। महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समूहों के माध्यम से, उद्योग से जोड़कर, रोजगारपरक योजनाओ व उनके उत्पादों की बिक्री का बाजार में सही मूल्य दिलाकर उनकी उनकी आय बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि इस अभियान के तहत जनता की सरकार जनता के द्वार आकर योजनाओ से लाभान्वित करने के साथ ही जागरूक करने का कार्य मोदी जी की गारंटी वाला रथ(प्रचार वाहन) व कैम्प के माध्यम से किया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए बिना भेद भाव के सबका साथ, सबका विश्वास, सबके प्रयास से कार्य कर रही है। इस मौके पर विधायक ने महिलाओं को पोषण किट वितरित की व विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को यथा-मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के स्वीकृत प्रमाण-पत्र का वितरण किये। खंड विकास अधिकारी बहुआ ने विभाग से संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

संयुक्त सामाजिक एकता मंच ने ईवीएम के विरोध में किया प्रदर्शन फतेहपुर। संयुक्त सामाजिक एकता मंच के आवाहन पर जनपद के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक लोगों ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देते हुए अवगत कराया कि भारत बहुसंख्या आबादी वाला देश है। जिसमें बड़ी संख्या में अशिक्षित व अप्रशिक्षित लोग निवास करते हैं। ऐसी स्थिति में ईवीएम के द्वारा सरकार चुनने में जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही साथ इस चुनाव मशीन से भारत के नागरिकों का विश्वास भी टूटता जा रहा है।विभिन्न सूचना पत्रों एवं इलेक्ट्रिक मीडिया के द्वारा ईवीएम मशीन के हैक किये जाने की खबरें आती रहती हैं जिससे जनता को लगातार इस मशीन पर अविश्वास बढता जा रहा है। साथ ईवीएम मशीन के साथ पिछले के चुनाव में वीवीपीएटी मशीन लगाई गई वह भी मशीन गलत और अविश्वसनीय लोकतंत्र को घातक साबित हो रही।लोगों ने अनुरोध करते हुए महामहिम राष्ट्रपति से मांग किया कि उपरोक्त विषय को गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए तत्काल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को चुनाव प्रणाली से हटाकर मत पत्र से चुनाव कराने का आदेश पारित करें। इस मौके पर प्रमुख रूप से एडवोकेट अश्विनी यादव, डॉ अमित पाल, एडवोकेट इंद्रजीत सिंह यादव, धीरेंद्र मौर्य टीकू, एडवोकेट वीरेंद्र सिंह यादव, धीरेंद्र सिंह यादव, अजीत सिंह यादव, नीरज पाल ,एडवोकेट हेमंत तिलक ,एडवोकेट चंद्रमणि भास्कर, अभिलाष यादव, दिनेश पाल, डॉ रोहित पाल, दिलीप पाल, इंद्रराज पाल, दीपक कुमार एडवोकेट, फूल सिंह मौर्य, रजोल सविता, संकर लाल सविता, पुष्पेंद्र सिंह यादव एडवोकेट, ज्ञान सिंह मौर्य, चंद्रपाल सिंह यादव एडवोकेट, दीपक कुमार ,संजय सिंह एडवोकेट, विवेक मौर्य सहित अन्य बहुत सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे

अधिवक्ताआंे ने शिक्षिका फ़ातिमा शेख़ की मनाई जयंती फतेहपुर। कलेक्ट्रेट में भारत की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका फ़ातिमा शेख़ की जयंती केक काटकर तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण करके मनाई गई। इस अवसर पर मोहम्मद आसिफ एडवोकेट ने कहा कि फातिमा शेख उस्मान शेख की बहन थी, जिनके घर में ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले ने निवास किया था जब फुले के पिता ने दलितों और महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे उनके कामों की वजह से उनके परिवार को घर से निकाल दिया था। वह आधुनिक भारत में सबसे पहली मुस्लिम महिला शिक्षकों में से एक थी और उन्होंने स्कूल में दलित बच्चों को शिक्षित करना शुरू किया। ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले, फातिमा शेख के साथ, दलित समुदायों में शिक्षा फैलाने का कार्य किया फ़ातिमा और सावित्रीबाई फुले ने मिलकर समाज में शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए काम किया। यह फातिमा शेख थी जिन्होंने हर संभव तरीके से सावित्रीबाई का दृढ़ता से समर्थन किया। इस मौके पर शफीक उल गफ्फार खां एडवोकेट, अभिलाष त्रिवेदी एडवोकेट, आशीष गौड़ एडवोकेट, बाबूलाल करुणाकर एडवोकेट, चन्द्र पाल मौर्य एडवोकेट, अजलाल फारुकी एडवोकेट, माया देवी एडवोकेट, बुद्ध प्रकाश एडवोकेट, शब्बीर खान, लड्डन चाचा, एहसान अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Transcript Unavailable.

डीएम ने पुल के नीचे स्थाई सब्जी मंडी का किया शुभारंभ फतेहपुर। नगर पालिका के वार्ड नंबर 22 ईसाई पुरवा देवीगंज पुल के नीचे सब्जी मंडी का जिलाधिकारी सी इंदुमती ने स्थाई सब्जी मंडी का शुभारभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडी का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी सी इंदुमती ने कहा कि यहां पर सब्जी मंडी लगने से सभी सब्जी वालों को छत मिल गई, सभी को सर्दी,गर्मी और बरसात से राहत मिलेगी,और अपना व्यापार अच्छे तरीके से करेंगें,उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उनके साथ है। जब भी कोई आवश्यकता महसूस हो तो आप सभी निःसंकोच अपनी समस्या को बता सकते हैं और समस्या का निश्चित रूप से निराकरण होगा,उन्होंने इस कार्य में अपना अहम योगदान देने के लिए क्षेत्रीय सभासद सुनील कुमार गुप्त समाजसेवी के प्रति आभार व्यक्त किया।पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने भी कहा सभी को इसी प्रकार से जनहित में सदैव ही ऐसे अच्छे कार्य करते रहना चाहिए,उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य करते रहने से समाज में नई चेतना प्रकाशित होती है,जिससे हम सभी में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर सीओ प्रगति यादव वा राधानगर थानाध्यक्ष रमेश पटेल ने भी अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया। वही सभासद सुनील कुमार गुप्त ने बताया की पहले यह सब्जी मंडी देवीगंज से गाजीपुर बस स्टैंड तक लगती थी,जिससे इस पूरी सड़क पर रातों दिन भयंकर जाम की स्थिति बनी रहती थी,और साथ ही अक्सर दुर्घटनाएं भी होती रहती थीं। इस दौरान प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ल, जितेंद्र यादव उर्फ सोनू,खागा व्यापार मंडल अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, संरक्षक अब्दुल हफीज हाफिज, मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल, मंत्री लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्त, महामंत्री दीपक साहू, दक्षिणी भाजपा मंडल अध्यक्ष जे पी सिंह फौजी, लवकुश गुप्ता, पिंटू गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, धर्म सिंह, पूती दुबे, ज्ञाना पासवान, ऊषा लोधी, अखिलेश तिवारी, गिरीश सिंह चैहान, पुत्तन बाजपेई, पूतू गुप्ता, अमित, आशू सिंह, विनय सिंह, स्वयंवर सिंह, रणधीर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

छात्रों को साइबर क्राइम से संबंधित दी जानकारी फतेहपुर। साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण व रोकथाम हेतु विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मां फूलमती इंटर कॉलेज गोपालपुर मे किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक/ नोडल अधिकारी साइबर क्राइम के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत कॉलेज पर छात्रों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने व उनकी गाढ़ी कमाई को बचाने के लक्ष्य के तहत वृहद रूप से ऑनलाइन साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के तहत थाना असोथर से पहुंचे कप्तान सिंह ने साइबर अपराध से बचाव के सम्बन्धित जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया गया। उन्होंने अपने वक्तव्य में 1930 टोल फ्री नंबर के बारे में जानकारी दी। वही कालेज संचालक शैलेन्द्र पासवान ने सोशल मीडिया से ली गई फोटो के गलत इस्तेमाल के बारे में छात्र-छात्राओं व उपस्थित अभिभावकों को जानकारी दी। साथ ही प्रतीक चिह्न देकर पुलिस अधिकारी का स्वागत किया।

शिकायत पर लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही के आदेश चैडगरा, फतेहपुर। औग थाना क्षेत्र के कस्बे निवासी वेदबृत पुत्र बालगोविंद ने तहसील बिन्दकी में समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी को अवैध कब्जे की लिखित शिकयत की है जिसमें राजस्व ग्राम औंग के गाटा संख्या 150 सरकारी भूमि हनुमान मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से दुकान व मकान बने होने का जिक्र करते हुए कहा है कि न्यायिक तहसीलदार बिन्दकी ने उपरोक्त कब्जेदार के विरुद्ध धारा 67 के अन्तर्गत आर्थिक दण्ड लगाकर आर0सी0 जारी करने के साथ बेदखली का आदेश भी किया था इसके बावजूद लेखपाल के द्वारा लगातार इसे बचाया जा रहा है । जिस पर डीएम सी0 इंदुमती ने एसडीएम बिन्दकी को मामले की जांच कर लेखपाल को निलम्बित करने के आदेश दिए हैं। कस्बे में लेखपाल के निलम्बन व अवैध कब्जा खाली कराए जाने के आदेश की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई जिसमें अधिकांश ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ गाटा संख्या 150 को ही क्यों जितने भी यहां पर सरकारी जमीन में अवैध कब्जे हैं सभी खाली होने चाहिए । नवीन परती की गाटा 782 , परिक्रमा मार्ग की गाटा संख्या 888 , 895 , 956 , 969 व्यक्तिगत भूमि की गाटा 151 तथा चकमार्ग की गाटा 756 पर अवैधानिक रूप से बनी बिल्डिंगों पर भी कार्यवाही की आवश्यकता है। जिस पर भी तहसील प्रशासन की चुप्पी दिख रही है।