सड़क किनारे की झाड़ियां बनी दुर्घटनाओं का कारण

गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गोरखपुर विश्वविद्यालय इकाई द्वारा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितता एवं परीक्षा में उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय की कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया। अभाविप द्वारा विभिन्न विषयों पर विश्वविद्यालय कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया जिनमें दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में इस सत्र में आयोजित परीक्षाओं में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उदासीनता का उदाहरण प्रस्तुत किया गया है जिसके कारण परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों के मन में काफी असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो रही है। विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर एवं छात्रावासों में पेयजल और प्रसाधन की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। विश्वविद्यालय में परीक्षाएं तो संपन्न हो जा रही है परंतु अधिक संख्या में विद्यार्थियों के रिजल्ट अपूर्ण दिखाई दे रहा है । गोरखपुर विश्वविद्यालय के सबसे प्राचीन छात्रावास नाथ चंद्रावत छात्रावास को पिछले डेढ़ वर्ष से छात्रों से खाली कराकर पीएससी आवास के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है जिसे तत्काल पीएससी से खाली कराकर आम छात्रों के लिए आवंटित कराया जाये। अभाविप गोरक्ष प्रांत मंत्री मयंक राय ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में व्याप्त घोर अनियमितता दुर्भाग्यपूर्ण तथा निंदनीय है, विश्वविद्यालय में आयोजित परीक्षाओं में गलत प्रश्न पत्र का वितरण छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को प्रदर्शित करता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा संचालित हो रही विद्यार्थी विरोधी गतिविधियों की कठोर शब्दों में निंदा करती है। अभाविप गोरक्ष प्रांत राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख ऋषभ सिंह ने कहा कि अभाविप ने इससे पहले भी तमाम ज्ञापनो के माध्यम से विश्वविद्यालय को समस्याओं से अवगत कराती रहती हैं परंतु समस्याओं के निवारण हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा किये गये कार्य संतोषजनक नही है, यदि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र हितों से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र निवारण करता है तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन को बाध्य होगी और जिसका जिम्मेदार विश्वविद्यालय प्रशासन स्वयं होगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष पीयूष मिश्रा, इकाई मंत्री चंद्रपाल यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शक्ति सिंह व सौम्या गुप्ता, अनुराग मिश्रा, अर्पित कसौधन, शुभम राव, आलोक गुप्ता, हर्षित मालवीय सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कौशाम्बी जनपद में साईबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने एक कार्यशाला का आयोजन किया । जिसमें थाना प्रभारियों सहित तमाम पुलिसकर्मियों को साईबर विशेषज्ञ डॉ रक्षित टण्डन ने साईबर क्राइम से जुड़े तमाम तरह के मामलों की जानकारी दी और इनसे बचने के तरीके बताए। इस कार्यशाला का कौशाम्बी पुलिस के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण किया गया जिसे एक लाख से अधिक लोगों ने देखा।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य साईबर फ्रॉड के तरीकों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।जिससे लोग सावधानी से ऑनलाइन शॉपिंग,ऑनलाइन पेमेंट करें और अनजान लिंक ,अनजान कॉल और फर्जी एप्प से दूर रहें और ठगी से बच सकें। डॉ रक्षित टण्डन ने बताया कि अगर किसी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है तो तुरंत साईबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराए। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया की विगत वर्ष में लगभग 88 लाख रुपए का साइबर ठगी का मामला आया है जिमसे 15 लाख रुपए तक हमने बरामद किया है। लगभग 12 से 15 लाख हमने फ्रीज कराया है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मौजूदा सरकार से विनम्र निवेदन

Transcript Unavailable.

गोरखपुर महोत्सव

पौष्टिक आहार का प्रभाव