साइकिल रिक्शा चालक लापता, पत्नी ने पुलिस से किया शिकायत बिन्दकी, फतेहपुर। घर में सामान रखने के बाद साइकिल रिक्शा चालक सवारी ढोने के इरादे से अपने रिक्शे के साथ बाजार आया। देर रात्रि तक जब वह वापस अपने घर नहीं पहुंचा तो घर तथा पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किया गया किंतु उसका जब कोई भी सुराग नहीं लगा तो लापता युवक की पत्नी ने आयोजित विशेष जनता दर्शन शिविर में क्षेत्राधिकारी को लिखित शिकायत दर्ज करवाते हुए कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला हजरतपुर ठठराही के रहने वाले संतोष कुमार पुत्र स्वर्गीय लखनलाल उम्र 44 वर्ष सोमवार को सुबह 10 बजे अपनी साइकिल सवारी रिक्शा लेकर प्रतिदिन की भांति अपने घर से निकला। दोपहर लगभग 3 बजे रिक्शा चालक अपने घर चक्की से आटा लेकर पहुंचा। उसके बाद पुनः वापस सवारी ढोने चला गया। देर रात्रि तक जब वह वापस अपने घर नहीं पहुंचा तो घर तथा मोहल्ले में हड़कंप मच गया। परिजनो और पड़ोसियों ने रिश्तेदारी तथा आसपास रिक्शा चालक की काफी खोजबीन की किंतु उसका कोई भी पता नहीं चल सका। मंगलवार को रिक्शा चालक की पत्नी रेखा देवी ने नगर के तहसील मार्ग स्थित पंडित सोहनलाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित विशेष जनता दर्शन शिविर में बिंदकी क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार दुबे को लिखित शिकायती पत्र देते हुए कानूनी कार्यवाही करवाए जाने की मांग की है। बताया जाता है कि रिक्शा चालक का रिक्शा अंबेडकर चैराहे पर स्थित शराब ठेका पर पाया गया। रिक्शा चालक शराब का बेहद लती था।
नयाब तहसीलदार फतेहपुर ने किया जिला अस्पताल फतेहपुर में रक्तदान दिनांक 9-01-2024 जिला अस्पताल में चल रही रक्त की कमी के चलते काफी मरीजो को रेफर कर दिया जाता है लगातार रक्त की कमी के चलते जिला अस्पताल में रक्त समूह बी पॉजिटिव की भी कमी हो गयी , जैसे ही नायब तहसीलदार नगर फतेहपुर विजय प्रकाश तिवारी को पता चला देर न करते हुए जिला अस्पताल फतेहपुर पहुच कर अपना सातवा बी पॉजीटिव रक्तदान किया और कहा हमारा ज्यादा से ज्यादा प्रयास रहेगा कि जिला अस्पताल से रक्तदान कि कमी न हो और सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगो से अपील की ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान करे ,रक्तदान से कोई कमजोरी नही आती हर स्वस्थ्य व्यक्ति 90 दिन में रक्तदान कर सकता है। इस अवसर पर सर्व फार ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह ,जिलाधिकारी कार्यालय राहुल राजपूत ,उमैर खान व जिला अस्पताल से अशोक शुक्ला, दीपाली वर्मा, कौशल श्रीवास्तव ,अखिलेश, अजय यादव उपस्थित रहे ।
कीटनाशक दावों का छिड़काव ड्रोन मशीन
मदरसा शिक्षकों के लिए बुरी खबर: योगी सरकार ने जारी किए मानदेय न देने के निर्देश
हेमा मालिनी और कुमार विश्वास, अनूप जलोटा के कार्यक्रमों की ये है तारीख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक के बाद लिया निर्णय
प्राण प्रतिष्ठा के दौरान 2121 कुंडीय महायज्ञ में आहुति डालेंगे श्री राम के वंशज
Transcript Unavailable.
फरवरी में होगी बी फार्मा प्रथम द्वितीय वर्ष की कैरी ओवर परीक्षाएं
कोटेदारों की हड़ताल स्थगित, आज से बंटेगा राशन
