क्षेत्र के पहुरावा गांव का बताया जा रहा है, मृतक रेलवे विभाग में था कर्मचारी ड्यूटी पर जाते वक्त हुआ हादसा बछरावां कोतवाली क्षेत्र के बगाही पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, वही अज्ञात वाहन की तलाश में लगी पुलिस
जमुनहा क्षेत्र में आधा दर्जन राजकीय नलकूप मोटर - दोष से बन्द
सीतापुर के सकरन ब्लाक के ग्राम नकैला से तहसील, कोतवाली व लहरपुर के गेरुहा सम्पर्क मार्ग की हालत खराब होने से नाराज ग्रामीण हुए इकट्ठा। सम्पर्क मार्ग को पक्की सड़क बनाने की मांग करने लगे। पक्की सड़क नहीं बनी तो मतदान का बहिष्कार करेंगे ग्रामीण। भारी भीड़ इकट्ठी होती देख स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सम्बंधित को पूरे मामले से अवगत कराया।
राष्ट्रीय किसान मंच के पदाधिकारियों ने डीएम दफ्तर में एक ज्ञापन सोमवार को दिया। बताया है कि कई भूमाफिया अवैध तरीके से प्लाटिंग कर रहे हैं, यह जांच का विषय है।
।। कोटेदार के पक्ष में उतरे ग्रामीण तहसील में किया प्रदर्शन।। कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सिधावट के ग्रामीणों ने कोटेदार के पक्ष में तहसील परिसर सोमवार को प्रदर्शन किया और एस डी एम योगेश्वर सिंह को ज्ञापन सौंपा। ग्राम सभा सिधावट के कोटेदार प्रेमलता ने ग्रामीणों के साथ तहसील परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए एसडीम योगेश्वर सिंह को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग किया ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम प्रधान द्वारा चुनावी रंजिश को लेकर कोटेदार के खिलाफ फर्जी हस्ताक्षर से नोटरी बयान हल्फी लगाकर गलत आरोप लगाया जा रहा है और मेरे कोटेदार झूठ- मुठ मेपरेशान किया जा रहा है। दिए गए नोटरी को लेकर पूर्ति निरीक्षक द्वारा जांच किया गया जिसमे हस्ताक्षर फर्जी पाया गया उसके बावजूद भी लगातार कुछ न कुछ शिकायतें की जा रही है जो आरोपी निराधार है। इस मामलों मे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किया जाय। इस दौरान कोटेदार प्रेमलता ,जनार्दन यादव ,सुदर्शन यादव ,सत्येंद्र सिंह, रवि कुमार गौड़, छोटेलाल ,उमेश यादव ,अशोक सिंह, गिरिजेश आदि मौजूद रहे।
जखनियां। क्षेत्र के परसपुर बुढ़ानपुर स्थित पोखरे के किनारे समाजसेवी द्वारा पौधरोपण अभियान चलाया गया। समाजसेवी रामाधार सिंह की याद में उनके भतीजे राणा प्रताप सिंह ने ये अभियान चलाया और तालाब किनारे पौधरोपण किया। कहा कि प्रदूषण मुक्ति के लिए पौधरोपण जरूरी है। कहा कि आजकल तेजी से पेड़ काटे जा रहे हैं। ऐसे में दोगुनी रफ्तार से पौधे भी रोपने होंगे। तभी पर्यावरण संरक्षण हो सकता है। उन्होंने सभी से अपील की। इस मौके पर राकेश सिंह, अशोक सिंह, मिलन, संतोष सिंह, अभिषेक सिंह आदि रहे।
बारिश से किसानों अच्छी पैदावार की जगी आस
बलुआ। पुलिस अधीक्षक महोदय चन्दौली डा0 अनिल कुमार द्वारा अपराध एवं आपराधियों के विरुद्ध अंकुश लगाने हेतु दिये गये आदेश/निर्देश के क्रम में व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय चन्दौली श्रीमान विनय कुमार सिंह तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी सकलडीहा श्री रघुराज के निर्देशानुसार अपराध एवं आपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अंकुश लगाने व वारण्टियों की गिरफ्तारी के क्रम में तथा श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय के नेतृत्व में थाना बलुआ पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया । जिसके विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
चकिया। पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार महोदय चन्दौली के निर्देशन मे व अपर पुलिस अधीक्षक सदर महोदय के आदेशानुसार चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण , मादक पदार्थो की रोकथाम , वांछित/वारंटी अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी चकिया श्री आशुतोष के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार द्वारा गठित टी ने दुबेपुर गेट के पास से अभियुक्तगण 1 सागर सिंह पुत्र प्यारेलाल चौहान नि0 ग्राम हरदी सहजनी थाना जमालपुर जिला मिर्जापुर उम्र 24 वर्ष 2. जयप्रकाश चौहान पुत्र कैलाश चौहान नि0 ग्राम हरदी सहजनी थाना जमालपुर जिला मिर्जापुर उम्र 23 वर्ष को 04 कि0ग्रा0 अवैध गांजा के साथ गिरफ्तारी/बरामदगी की गयी । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 15/2024 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अयोध्या/भदार खुर्द मार्ग की लंबाई 8 Km , निर्माण कार्य माह/वर्ष , जून/ 2021 60%कार्य पूर्ण, 40% पर कार्य जारी पूर्ण कार्य पर डामर की अल्प उपयोगिता के चलते गिट्टियां का उखड़ना जारी। दुर्गा सिंह मोबाइल वाणी अयोध्या
