आत्महत्या को उकसाने पर पिता-पुत्र पुलिस हिरासत में ललितपुर। थाना बालाबेहट क्षेत्रांतर्गत ग्राम सेमरा निवासी चाली राजा पुत्र रतन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया था कि ग्राम गिल्टौरा निवासी आदर्श पुत्र द्वारका प्रसाद निरंजन व द्वारका प्रसाद पुत्र स्व.दयाराम निरंजन ने उसकी बहन के पी.एफ.खाते से रुपये निकालकर उसे आत्महत्या के लिए उकसाया था। जिससे क्षुब्ध होकर उसकी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में जांच के दौरान पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के आदेश पर बालाबेहट पुलिस ने क्षेत्राधिकारी पाली रक्षपाल सिंह के निर्देशन में दोनों पर धारा 306 व 406 के तहत मामला दर्ज करते हुये ग्राम पुरा स्कूल के पास से हिरासत में ले लिया। अभियुक्तों को पकडऩे वाली टीम में थानाध्यक्ष बालाबेहट राजपाल, उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह, हे.कां.आदर्श तिवारी व हे.कां. शैलेन्द्र सिंह शामिल रहे।
डीआईजी झांसी कलानिधि नैथानी ने रेंज के जनपद ललितपुर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। ललितपुर के संवेदनशील इलाकों, व्यस्त बाजारों, प्रमुख मार्गों, तथा शहर के सबसे व्यस्ततम बाजार घण्टाघर चौराहे में पुलिस बल के साथ पैदल गस्त की गयी। भ्रमण के दौरान जनसंवाद स्थापित कर लोगों को मजबूत कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। डीआईजी झांसी द्वारा बताया गया कि रेंज की पुलिस शासन की मंशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जीरो टालरेंस की नीति के तहत काम कर रही है। आगामी चुनावों के दृष्टिगत अराजक तत्वों एवं महौल बिगाडनें वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। प्रमुख बाजारों, स्थानों एवं प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाये जा रहे है। पुलिस को पैदल गस्त करते हुये निरन्तर विजिबल रहने हेतु तथा सर्तक दृष्टि बनाये रखने के निर्देश दिये गये है। डीआईजी झांसी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह चल रहा है। जनपद की यातायात व्यवस्था की समीक्षा के दौरान ड्यूटी पर लगे होमगार्ड को उत्साहवर्धन हेतु पुरूस्कृत किया गया। रेंज के जनपद ललितपुर में विगत 02 दिवसों के अन्दर चोरी तथा लूट की 02 बडी घटनाओं का अनावरण कर शत- प्रतिशत नकदी की बरामदगी किये जाने पर डीआईजी झांसी द्वारा अनावरण करने वाली पुलिस टीम की प्रशंसा भी की गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय के अलावा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
रोहनिया ऊंचाहार । सोमवार के दिन चलाया गया चेकिंग अभियान देखी गई विभिन्न खामियां मीटर सहित लोगों का लोड और बकाया देखा इस बीच लोगों में अफरातफरी माहौल रहा वही बिल बकाया होने के दौरान लोगों के कनेक्शन काटे गए इस मौके पर मौजूद रहे जेई अभिनव पटेल प्रांजल पांडेय राहुल अग्रहरि वा अन्य स्टाफ मौजूद रहा
मामला सलोंन कोतवाली क्षेत्र के इछवा पुर गांव का है, जहां आरोपी पंकज की चचेरी बहन अंजू ने घरवालों की मर्जी के बगैर गैर बिरादरी युवक के साथ शादी करने के बाद बाहर चली गई 7 साल बाद जब वह घर वापस आई तब उसके चचेरे भाई ने बैट से पीट कर उसकी हत्या कर दी मामले में एफटीसी प्रथम जज अमित कुमार यादव ने हत्या आरोपी पंकज कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए 25 हजार का अर्थ दंड भी लगाया गया।
चांदी के झाड़ू से साफ होंगे श्री राम का दरबार।
बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी।
ज्ञानवापी के तहखाना में 31 साल बाद जेल दीपक।
क्या सस्ता क्या महंगा।
पीएम मोदी कर रहे हैं 10वीं व 12वीं परीक्षा की चर्चा
गणतंत्र दिवस पर तिरंगा के रंग में रामलाल केसरिया सफेद और हरे कलर के माला पहन कर दिए दर्शन।
