माँझी डी ए वी पब्लिक स्कूल पंजवार की छात्र-छात्राओ ने शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जन्मस्थली तथा माँझी पीएचसी परिसर का अवलोकन किया। शनिवार को विद्यालय के निदेशक तेजप्रताप सिंह के संयोजकत्व में पहुंचे परिभ्रमण दल का माँझी पीएचसी कर्मियों ने भब्य स्वागत किया।उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि पर उनके संग्रहालय एवं जन्मस्थली का दर्शन करने के उपरांत माँझी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई तथा कैम्पस की बागवानी का अवलोकन किया। विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया कि स्थल का साक्षात अवलोकन छात्रों के मानसिक एवम चारित्रिक विकास का बेहतर माध्यम बनता है। विद्यालय के शिक्षकों के साथ बच्चों को भ्रमण के माध्यम से अपने धरोहरो एवं वर्तमान धारणाओं से अवगत कराया गया।
माँझी 28 दिसम्बर को प्रस्तावित माँझी नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर माँझी थाना पुलिस ने रविवार को फ्लैग मार्च निकाला। एकमा सर्किल के इंस्पेक्टर बीपी आलोक के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च माँझी नगर पंचायत क्षेत्र के मेंहदीगंज से निकलकर मियाँ पट्टी थाना बाजार तथा माँझी चट्टी होते हुए दुर्गापुर पहुंचा तथा पुनः चैनपुर शनिचरा बाजार चौबाह स्थान पकड़ी बाजार एवम माँझी उत्तर टोला आदि गांव होते हुए वापस माँझी थाना परिसर पहुंचा। फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस पदाधिकारियों में प्रभारी थानाध्यक्ष देवानंद कुमार राम बिचार राम संजय कुमार भारती डीएन राम शशि रंजन बिजेन्द्र मंडल तथा संजय कुमार सुमन सहित पुलिस बल एवम चौकीदार दफादार आदि शामिल थे।ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
मांझी/एकमा। प्रखंड के महम्मदपुर में आयोजित स्वर्गीय त्रिभुवन पाण्डेय स्मृति लीग मैच का आयोजन किया गया। जिसमें जिला व राज्य स्तरीय फुटबॉल टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल का प्रथम मुकाबला सिवान जिले की स्टार साइनिंग क्लब लहेजी मठिया तथा सारण जिले की न्यू प्रिंस क्लब महम्मदपुर के बीच हुआ। जिसमें स्टार साइनिंग क्लब ने न्यू प्रिंस क्लब को एक गोल से पराजित कर दिया। वहीं फुटबॉल का दूसरा मैच मणिपुर व कोलकाता टीम के बीच खेला गया। जिसमें कोलकाता की टीम ने मणिपुर को एक गोल से पराजित कर मैच जीत लिया। विजेता व उप विजेता टीम के कैप्टन को अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से ट्रॉफी प्रदान की गई। राष्ट्रीय एथलेटिक्स विकास सिंह ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए खेल के प्रति रुचि रखने वाले युवाओं को हरसंभव आर्थिक मदद देने की घोषणा की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सोशल मीडिया के चर्चित पत्रकार मनीष कश्यप को देखने के लिए काफी उत्साहित दिखे। मनीष कश्यप के पहुंचने पर युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। जिसके चलते खेल को लगभग 10 मिनट तक के लिए बीच में रोकना पड़ा। मनीष कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि मुझसे जो भी सम्भव होगा युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग में तत्पर रहूंगा। मौके पर पूर्व विधायक मनोरजंन सिंह उर्फ धूमल सिंह, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि शैलेंद्र उपाध्याय, रणधीर सिंह, शम्भू जी प्रसाद, लक्षमण मांझी, रामबाबू पाण्डेय, रविरंजन पाण्डेय, कुनकुन पाण्डेय, विजय चौधरी, धीरज गुप्ता, सरोज मांझी, अशरफ खान, विनोद, राजू अंसारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Transcript Unavailable.
धूमधाम में साथ मनाया गया तुलसी पूजन दिवस हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के मड़कन में आज बड़े ही धूमधाम के साथ तुलसी पूजन का त्योहार मनाया गया,जहाँ तुलसी के पौधे की पूजा अर्चना की गई वही इस मौके पर आस पास के सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे व महिलाओ ने भी तुलसी के पौधे की पूजा अर्चना की व इसके महत्व को बताया।
सिवान जिले के राजेंद्र स्टेडियम में जिलास्तरीय तरंग प्रतियोगिता का आज आयोजन हुआ जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में सभी प्रखंडो के सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया बता दे इस तरंग प्रतियोगिता में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे,वही प्रतिभागियों ने फुटबॉल, कबड्डी,लांग जम्प,हाई जम्प,बॉल थ्रो,एवं अन्य कई खेलों में भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चुना गया है जिन्हें राज्यस्तरीय आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भेजा जाएगा,वही इस मौके पर वरीय अधिकारियों में टाउन थाना प्रभारी जयप्रकाश पंडित, SDC शहनाज खान,जिला खेल पदाधिकारी, सभी प्रखंडो के पदाधिकारी व शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे
धूमधाम से मना क्रिसमस का त्योहार सांता क्लॉज के रूप में छोटे-छोटे बच्चे हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आज क्रिसमस डे के मौके पर सांता क्लॉज़ के रूप में छोटे-छोटे बच्चे हैं जरा बता दे कि इस मौके पर यीशु मसीह का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया ग्रामीण क्षेत्रों में भी यीशु मसीह का जन्म दिवस मनाया जा रहा है बता दें कि ईसाई धर्म को मानने वाले लोग आज यीशु मसीह का जन्म दिवस बड़े धूमधाम के साथ अपने-अपने घरों पर मनाते हैं और क्रिसमस ट्री को सजाते हैं
अवैध रूप से रेल टिकट बिक्री करने वाले एक धंधेबाज को सोनपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर रूपेश कुमार के नेतृत्व में अ.आ.शाखा निरीक्षक वी के तिवारी व अन्य टीम द्वारा संयुक्त रूप से परसा थाना क्षेत्र के खिदिरपुरा गाँव मे छापामारी कर मोबाइल ,प्रिंटर, टिकट जप्त करते हुए धंधेवाज को गिरफ्तार कर लिया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार तथा रविवार को क्रिसमस डे का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। इस दौरान अनेक बच्चों ने सफेद दाढ़ी मूंछ तथा टोपी व सांता क्लॉज के कपड़े पहन कर अपने मित्रों में चॉकलेट का वितरण करते हुए लोगों को शांति एवं प्रेम का संदेश दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत दूधइला पंचायत के पूर्व मुखिया चंद्र भूषण सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती सुमित्रा देवी के नेतृत्व में उनके पुत्र आर्मी से सेवानिवृत्त होने के बाद राजेश सिंह ने क्षेत्र के वैसे गरीब व असहाय के बीच निःशुल्क सैकड़ों लोगों को कड़ाके की ठंड के मौसम में कंबल देकर उन्हें ठंड से बचाव के लिए रविवार के दिन वितरण किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
