Transcript Unavailable.
दरौंदा प्रखंड के बीआरसी परिसर में प्रखंडस्तरीय विज्ञान, गणित व पयार्वरण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस संबंध में दरौंदा बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि प्रखंड स्तरीय विज्ञान, गणित व पयार्वरण प्रतियोगिता में प्रखंड के उत्क्रमित मिडिल स्कूल फतेहपुर की छात्रा अनिमा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनिमा 7 वीं कक्षा की छात्रा है। उन्हें पठन- पाठन सामग्री देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा शब्या खातुन, नैन्सी कुमारी, सोलोनी कुमारी आदि छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि गत 20 दिसंबर को विद्यालय स्तर पर विज्ञान, गणित व पयार्वरण प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में अव्वल बच्चे प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए।
छोटका बनिया गांव निवासी फुलझड़ी देवी को संसद रोटी के अनुशंसा पर मिली मुख्यमंत्री चिकित्सक राहत कोष से ₹50000 की स्वीकृति पत्र
माड़र के खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन
प्रतापपुर गांव में फलदार वृक्ष लगाकर पर्यावरण का दिया संदेश
नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। बिहार एजुकेशनल प्रोजेक्ट कौंसिल के द्वारा प्रतिमाह 6500 रुपए मानदेय पर पिउन के 287 पद, रात्रि चौकीदार के 462 पद, मुख्य रसोइया 395 पद एवं प्रतिमाह 6000 रुपए मानदेय पर सहायक रसोइया के 990 पदों के लिए रिक्तियां निकाली गई हैं। पिउन और रात्रि चौकीदार के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम मेट्रिक पास एवं मुख्य रसोइया और सहायक रसोइया के लिए न्यूनतम पांचवी पास होना अनिवार्य है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष रखी गई है । आवेदनकर्ताओं का चयन 100 अंकों के आधार पर साक्षात्कार द्वारा किया जायेगा , जिसमे उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जायेगा। यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट www.bepcniyojan.in पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र 10 जनवरी 2023 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं। धन्यवाद !
Transcript Unavailable.
दरौदा प्रखंड के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 0 वर्ष से लेकर 5 वर्ष के बच्चों को बीसीजी खेसरा सहित अन्य रोग प्रतिरोधक क्षमता की टीका दी गई इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव से लगभग डेढ़ दर्जन के करीब में महिलाएं आयोजित थी जहां पर बच्चों को बीसीजी खिचड़ा विटामिन ए सहित अन्य क्षमता की टीका दी गई स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि बच्चों को समय समय पर टीकाकरण का आते होना चाहिए अगर बच्चों का समय समय पर टीकाकरण होता है तो बच्चे स्वस्थ होते हैं तथा उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत सोनपुर के पहाड़ी चक निवासी गौरव सिंह को शनिवार को नई दिल्ली में अभिनय एवं कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर उसे दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है वही गौरव सिंह ने फोन पर सोमवार को बताया कि वह भोजपुरी जगत के साथ साथ हिंदी टीवी चैनल में भी अपनी अभिनय के दम पर लगातार बाबा हरिहर नाथ की कृपा एवं बड़ों के आशीर्वाद से उन्हें ख्याति अर्जित कर रहे हैं । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौदा छात्रों, अभिभावकों शिक्षकों व संघ परिवार के लोगो ने मनाया "वीर बाल दिवस"। आज ही के दिन श्री गुरु गोविंद सिंह जी के दो सुकुमार बेटे जोरावर सिंह(9) और फतेह सिंह(6) को आक्रांता मुग़ल सूवेदार वजीर खान के द्वारा दीवार में चुनाव दिया गया था। टउन्ही के शहादत दिवस को आज पूरे भारतवर्ष में pm मोदी के आहावन पर वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चो को उनके शहादत पर बना एनीमेशन दिखाया गया। तथा बच्चो को उनसे प्रेरणा लेकर जीवन मे आगे बढ़ने, कर्तव्य का पालन करने एवं बहादुर बनाने की प्रेरणा दी गई। अंत मे दीप जलाकर एवं वीर शहिद बालको के तैल चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
