मचकना पंचायत के सिंगारपट्टी मठ से निकाली जाएगी विशाल कलश यात्रा,वही इस मौके पर आस पास के गांवो से हजारो की संख्या में श्रद्धालु भक्त जुटेंगे, युवाओ में भी इस महायज्ञ को लेकर उत्साह है

नया गाँव पुलिस ने छापामारी करते हुए शराब की बड़ी खेप बरामद करते हुए 258 कार्टुन शराब को जब्त किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

ग्रामीणों के सहयोग से अखंड अठजाम का हुआ आयोजन। इस अवसर पर पूरा गाँव भक्ति रस में डूबा नजर आया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

Transcript Unavailable.

सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के पचनेरूआ गांव में श्रीरूद्र महायज्ञ के पहले दिन विशाल व भव्य कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में हजारों के संख्या में लोग शामिल हुए। यह कलश यात्रा पचनेरूआ से निकलकर जतौर बाजार होते हुए जतौर पहुचा। जहां से बलुआ बाजार होते हुए ग्यासपुर स्थित सरयू नदी का पूजन कर कलश में जल भरा गया। जिसके बाद पुन: कलश यात्रा पचनेरूआ गांव पहुंचा। वहीं इस दौरान हर हर महादेव, जय बजरंगबली, जय श्रीराम के नारों से पूरा क्षेत्र भक्ति में हो उठा। यज्ञाचार्य ने बताया कि विश्वकल्याण को लेकर यज्ञ अनुष्ठान किया जा रहा है। इस यज्ञ में रामलीला कृष्ण लीला के साथ कथा व अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी चलने वाले हैं।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें

सिवान: पुलिस को शराब मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने एक कार से 266 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छोटपुर बाजार के समीप की है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक कार से 266 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की एक कार से भारी मात्रा में शराब लाया जा रहा है जिसके बाद टीम गठित कर कार्रवाई की गई। जिसमें छोटपुर बाजार के समीप से एक कार में 266 लीटर शराब बरामद हुआ वही होंडा सिटी कार को भी जब्त कर लिया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

सिवान: फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. एमआर रंजन ने एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी ने कहा कि जिले में 10 से 14 फरवरी तक सर्वजन दवा सेवन अभियान चलेगा. इसको लेकर माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। शहरी क्षेत्र में 1 लाख 47 हजार 897 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 27 लाख 77 हजार 450 लाभार्थियों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। 2279 आशा, 36 वॉलेंटियर, 122 सुपरवाइजर को जिम्मेदारी दी गयी है। शहरी क्षेत्र 59 टीम तथा ग्रामीण क्षेत्र 1157 टीम को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इस दवा से कोई भी नुकसान नहीं होता है। सभी लोग इस दवा का सेवन करें। दवा खाने से फाइलेरिया से होने वाली बीमारी से बचा जा सकता है।वही कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीएमओ ने कहा कि एमडीए अभियान के दौरान दवा की डोज उम्र के अनुसार दी जाएगी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

सिवान: देश बचाओ लोकतंत्र बचाओ रैली तथा भाकपा माले का 11वां राष्ट्रीय महाधिवेशन को सफल बनाने के लिए दरौली विधायक कामरेड सत्यदेव राम ने आज मैरिटर, ग्यासपुर, बसुहारी, भगवानपुर, भरौली जनसभा किया। जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने 15 फरवरी को पटना में होने वाले लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील किया। विधायक ने कहा कि भाकपा माले के ऐतिहासिक रैली में ज्यादा से ज्यादा लोग चले ताकि यह फासीवादी ताकत के खिलाफ मुंह तोड़ जवाब दिया जा सके। वहीं बैठक में प्रखण्ड सचिव कामरेड सुरेश राम, शेषनाथ राम, मनोज राम आदि मौजूद रहे।