एक नई रिपोर्ट सकल घरेलू जलवायु जोखिम के अनुसार, बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित नौ भारतीय राज्य आठ तरह के जलवायु में हो रहे बदलावों के खतरों में हैं। जलवायु संकट को लेकर भारतीय राज्य, बुनियादी ढांचे के नुकसान के सबसे बड़े खतरे वाले दुनिया के शीर्ष 50 क्षेत्रों में शामिल हैं। 2050 तक दुनिया भर में 2,600 से अधिक क्षेत्रों की जलवायु संबंधी खतरे की गणना करने के लिए सकल घरेलू जलवायु जोखिम का विश्लेषण किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मशरूम प्रशिक्षण का हुआ समापन युवा शुरू करेंगे खुद का स्वरोजगार हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आज मशरूम प्रशिक्षण का समापन हो गया दस दिवसीय प्रशिक्षण के उपरांत युवा खुद का स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं साथ ही साथ कम कीमत में अच्छी पैदावार कर अच्छा मुनाफा भी प्राप्त कर सकते हैं

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपरा स्थित बगीचे के पास है एक देसी कट्टा के साथ दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया था गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेज दिया रफ्तार युवकों की पहचान दक्षिण टोला निवासी मुन्ना चौधरी एवं संजीव शर्मा के रूप में हुई है वहीं एक फरार युवक की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी नाजिम मियां के रूप में की गई है

शांतिपूर्ण तरीके से मैट्रिक के परीक्षा का आज का समापन हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित शांतिपूर्ण तरीके से मैट्रिक की परीक्षा का समापन हुआ मैट्रिक के परीक्षा के आखिरी दिन संस्कृत विषय की परीक्षा हुई जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया वहीं परीक्षा की समाप्ति के उपरांत सभी छात्र-छात्राएं अपने अपने घरों को लौटे बता दें कि इस मौके पर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद थी।

परसा में आरएनपी इंटरप्राइजेज का उद्घाटन हुआ। यहाँ कम ब्याज दर पर मिलेगा ई रिक्शा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

17 उपभोक्ताओं को विद्युत बकाया राशि रखने के आरोप में विद्युत विभाग ने किया विद्युत विच्छेद सोनपुर --सोनपुर विद्युत विभाग के जेई सूरज कुमार के नेतृत्व में विद्युत कर्मी ने सोनपुर थाना क्षेत्र के पहलेजा शाहपुर दियारा में बकाया राशि रखने वाले कुल 17 उपभोक्ताओं को विद्युत विच्छेद कर दिया है। इस बात की जानकारी देते हुए विधुत विभाग के जेई सूरज कुमार ने मंगलवार को बताया कि बिधुत बकाया राशि 5000 से ऊपर रखने वाले वैसे 17 विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत विच्छेद कर दी गई है जिसमे देवंती देवी ,शिव शंकर दास ,मुन्ना राय ,जुगल राय, राजेश्वर दास, राजेंद्र राय ,सत्यदेव राय ,भगवान राय ,मुकेश कुमार, कांति देवी ,बबिता देवी ,महेंद्र राय, रामबाबू राय, विद्यानंद, अरुण कुमार, वीरेंद्र राम सहित कुल 17 लोगों को विविध विच्छेद कर दी गई है । विद्युत विच्छेद किए गए उपभोक्ता पहलेजा शाहपुर दियरा के निवासी है । विधुत विच्छेद किये गए उपभोक्ता अगर विद्युत तार या मीटर के साथ छेड़छाड़ करते पकड़े गए तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी । वैसे सभी 17 विद्युत उपभोक्ताओं के जो बकाया राशि है वह बकाया राशि का भुगतान शीघ्र कर विद्युत का उपयोग पुनः कर सके । अगर ऐसे नहीं करते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी । इस छापामारी में विद्युत कर्मी कुमार तेजस्वी , सुनील कुमार ,बब्बन कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सोनपुर अंचल परिषद ने विभिन्न मांगों को लेकर सोनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी को मंगलवार को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में अंचल सचिव डॉक्टर नरेंद्र राय ,ब्रजकिशोर शर्मा एवं कार्यवाहक जिला सचिव रामबाबू सिंह तथा राजू सिंह आदि ने सोनपुर प्रखंड मुख्यालय में सभागार बनाए जाने की मांग की है। इसके साथ ही बिधुत के प्रीपेड मीटर की खामियों को दूर करने ,बाढ़ सुखाड़ का स्थाई निदान करने ,जन कल्याणकारी योजना में हो रही भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी खत्म करने ,प्रखंड क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की स्थाई नियुक्ति करते हुए समयनुसार से खोलने व उप स्वास्थ्य केंद्र में सुविधा उपलब्ध कराने ,पंचायत सरकार भवन का निर्माण करने के अलावा पंचायत भवन पर कर्मियों को समानुसार रहने से संबंधित एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत मिलने वाले अनाज को जारी रखना ,किसानों के उत्पादों का समर्थन मूल्य देना एवं समय पर खाद मुहैया कराना तथा सभी पंचायतों में पुस्तकालय का निर्माण किए जाने का मांग करते हुए कुल 11 सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा ।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक 2023 की मैट्रिक की परीक्षा, प्रशासन द्वारा परीक्षा में नकल पर सख्ती बरतने के कारण छ्ठे दिन हुई परीक्षा में बिना किसी परीक्षार्थी के निष्कासन के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। सोनपुर में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने मंगलवार को बताया कि सोनपुर में मैट्रिक के परीक्षा के 6 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 6 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5839 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था लेकिन दोनों पालियों में कुल 66 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे । दोनों पालियों में कुल 5773 परीक्षार्थी उपस्थित रहे ।।प्रथम पाली में 2951 परीक्षार्थी में 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि द्वितीय पाली में 2888 में 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे । सभी 6 परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए उड़नदस्ता के टीम विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दौरा करते रहें ।

सोनपुर -अनुमंडल अधिवक्ता संघ के युवा अधिवक्ता अनुराग सिन्हा की मृत्यु पर मंगलवार को संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय प्रांगण में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने स्वर्गीय सिन्हा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि इनका सर्वदा के लिए चला जाना लग रहा है जैसे दोपहर में ही सूर्यास्त हो गया है । अधिवक्ताओं ने कहा कि अनुराग सिन्हा में एक सच्चे वकील का गुण भरा था । अपने से सीनियर को सदा सम्मान देते थे तथा हम उम्र एवं जूनियर वकीलों को मार्गदर्शन देते थे । इन्होंने 14 वर्षों से लगातार वकालत करते आ रहे थे । इनका निधन सोमवार को हो गया । स्व सिन्हा अपने पिता के इकलौते पुत्र थे । इनके दादा एसपीएस सेमिनरी स्कूल सोनपुर के संस्थापक शिक्षक ,दादी सरकारी शिक्षिका ,बड़े पापा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता ,पिता हरेश्वर प्रसाद सिन्हा समाजसेवी, एक बहन बैंक अधिकारी तथा दूसरी बहन शिक्षिका है । अपने कम उम्र में ही इन्होंने परिवार का बोझ उठाते हुए संघ के विकासात्मक कार्यों में अभिरुचि लेते रहते थे । इनका नहीं रहना अधिवक्ता संघ को अपूरणीय क्षति हुई है । शोक सभा में मुंसिफ संजय कुमार, संघ के संस्थापक विश्वनाथ सिंह, नवल कुमार सिंह, सचिव जितेंद्र नाथ सिंह ,मिहिर कुमार ,जितेंद्र प्रसाद, पारसनाथ सिंह, रमेश कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह, अभय कुमार सिंह ,आनंद कुमार सिंह, छोटन सिंह , रामाशंकर राय, अशोक कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, महेश कुमार दास ,राजेंद्र राय, राणा प्रताप सिंह,दिलीप कुमार सिंह ,रंजीत कुमार झा , अवधेश सिंह, अभिषेक कुमार ,सलिल सोलंकी ,राहुल सोलंकी, भोला गुप्ता सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे ।

सबलपुर संकट मोचन मंदिर सभागार में हरिहरनाथ मुक्तिनाथ --नेपाल सांस्कृतिक यात्रा के आयोजन समिति की हुई बैठक