सिवान दरौली प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में दिव्यांग जनों के बीच सहायता उपकरण वितरित करने को लेकर निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांग जनों का फिजिकल टेस्ट भी किया गया। जिसमें मंदबुद्धि दृष्टि वांछित और श्रवण बाधित का जांच किया गया। वही इसको लेकर चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ऐसे दिव्यांगजन जिनका प्रमाण पत्र बन गया है उनका रजिस्ट्रेशन कर और उनको चयनित कर परीक्षण के बाद उपकरण देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

सिवान कलेक्ट्रेट सभागार में खनन टास्क फोर्स की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने किया। जिसमें उप विकास आयुक्त भूपेंद्र यादव, अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा, SDM संजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी कुमार विवेकानंद, खनिज विकास पदाधिकारी केशव पासवान आदि शामिल हुए हैं। बैठक में डीएम ने जिले में अवैध खनन को लेकर अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि अवैध खनन के कई मामले विगत दिनों सामने आए हैं खासकर सरयुग नदी के क्षेत्रों में अवैध खनन का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस पर अधिकारी लगाम लगाएं और अवैध खनन करने वाले माफियाओं को कानूनी लगाम लगाएं।

सिवान: गुठनी- मैरवा मुख्य मार्ग पर भठही गांव के समीप मंगलवार शाम को 2 कार आपस में टकरा गई। वहीं इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायल सभी लोगों को मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से सक्षी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि सोनपुर प्रखंड क्षेत्र ही नहीं बल्कि पुरे जिले में गर्मी पड़ रही है ,जिससे से लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। विगत एक सप्तहा से लगातार तेज धुप और हिट वेब से रहत मिलने की उम्मीद भी नहीं दिख रही है। इस कड़ाके की धुप और गर्मी से लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

सिवान बरसात के मौसम के पूर्व सरयू नदी के गोधरा तटबंध पर संभावित बाढ़ को देखते हुए चल रही तैयारियों का निरीक्षण सदर एसडीओ रामबाबू बैठा व बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता नवल किशोर भारती समेत अन्य अधिकारियों ने किया । इस दौरान क्षेत्रीय अभियंताओं ने बताया कि सभी एण्टी फ्लड स्लूईस गेट क्रियाशील हैं । आगामी बाढ़ पूर्व तैयारी के लिए स्थलीय बालू का भंडारण करने व बाढ़ संघर्षात्मक सामग्री की व्यवस्थाओं से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षी कुमारी बताती हैं कि भारत सरकार के केंद्रीय जहाज रानी राज्य मंत्री सांतनु ठाकुर के सोनपुर नमामि गंगे निर्माणधीन बंदरगाह के विकसमत कार्यो समीक्षा किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

सिवान: गुठनी दरौली मुख्य मार्ग पर देवरिया गांव के समीप मंगलवार को अनियंत्रित होकर एक सुजुकी कार बिजली के खम्भे से टकरा कर पलट गयी। वहीं इस घटना में कार चालक सहित दो लोग घायल हो गए। जिन्हें कार से बाहर निकाल कर इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी भर्ती कराया गया। हालांकि वे अब खतरे से बाहर है। इस घटना में बिजली का खंभा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

सिवान: नगर के श्रीनगर में राष्ट्रीय लोक जनता दल पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। वहीं इस अवसर पर उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब जदयू की नाव से कोई चुनावी वैतरणी पार नहीं कर सकता। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

आन्दर प्रखण्ड में भाकपा माले प्रखण्ड कमेटी सदस्यों की मंगलवार को विस्तारित बैठक हुई।इस बैठक की अध्यक्षता भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव का. युगल किशोर ठाकुर ने किया।इस बैठक में पार्टी के स्थानीय विधायक का. सत्यदेव राम भी उपस्थित रहे। वहीं श्री राम ने कार्यकर्ताओ के बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज राष्ट्रपति के बजाय देश के नए सांसद भवन का उदघाटन प्रधानमंत्री कर रहे हैं। जो कि पूरी तरह से असंवैधानिक है। एक तरफ दलित राष्ट्रपति का मजाक बनाया गया तो दूसरी तरफ सांसद में साधु महात्माओं को बुलाकर संगोल स्थापित किया गया जो पूरी तरह से बाबा साहेब डा भीम राव अम्बेडकर के द्वारा निर्मित संविधान पर हमला है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण प्रदान करने व परीक्षण चिह्नांकन किए जाने के लिए मंगलवार को के आंदर प्रखंड कार्यालय में शिविर का आयोजन किया गया । इसमें आंदर प्रखंड के ग्राम पंचायतों व नगर पंचायत के दिव्यांग शामिल हुए।जिनका जिला से आई विशेषज्ञों की टीम ने का परीक्षण किया । इसके बाद पात्र दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण के लिए चुना गया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।