मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भर्ती द्वारा अपरेंटिस पदों पर वेतनमान नियमानुसार रूपए पर कार्य करने के लिए इच्छुक है । इन पदों के लिए चार सौ ग्यारह रिक्तियां निकाली गयी है। इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से दसवीं एवं आई टी आई की परीक्षा में उत्तीर्ण किया हो। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष रखी गई है । आवेदनकर्ताओं का चयन सर्टिफिकेट सत्यापन, मेरिट सूची में प्रदर्शन के के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क :सामान्य और ओ.बी.सी उम्मीदवारों के लिए 100 रूपए और एससी - एसटी, पी.डब्लू.डी और महिला के सभी उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क रखा गया है। यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र 22 जून 2022 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। तो साथियों अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
हुसैनगंज के विकाश यादव को बनाया गया भाजपा का जिला उपाध्यक्ष भाजपा के द्वारा अपने पदाधिकारीयो की सूची जारी कर दी गई है और इसी क्रम में हुसैनगंज निवासी व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विकाश यादव को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जिम्मेदारी सौंपी है व जिला उपाध्यक्ष बनाया है जिनका विधानसभा क्षेत्र रघुनाथपुर है,वही इसको लेकर समर्थको ने भी खुशी जाहिर की है।
विश्व पर्यावरण दिवस नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में युवाओ ने लगाया पेड़ किया जागरूक हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के सरेया गांव में नेहरु युवा केन्द्र के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण को लेकर राष्ट्रीय युवा संव्यसेवक विकास कुमार व रोहित सिंह व अन्य युवाओ की मौजूदगी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पेड़ लगाया गया,साथ ही साथ अन्य लोगो से भी पर्यावरण को संरक्षित करने व ज्यादा से ज्यादा पेड़ को लगाने के लिये प्रेरित किया वही मौजूद युवाओ ने बताया कि आधुनिक समय मे अपनी जरुरतो को पूरा करने के लिये लोग धड़ल्ले से पेड़ काट रहे है व पर्यावरण को भी दूषित कर रहे है इससे पर्यावरण पर बुरा असर पड़ रहा है इसीलिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाये व पर्यावरण बचाये।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
आंदर प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ और सीओ की अध्यक्षता में सोमवार को बाढ़ और सूखार को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के कई मुद्दों पर प्रखंड प्रमुख ने प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा चर्चा की। बैठक के दौरान प्रखंड प्रमुख ने कहा कि पतार के रकौली स्थित सरयु नदी बांध की मरम्मत आवश्यक है जिससे प्रखंड क्षेत्र के लोगों को बाढ़ की समस्या नहीं झेलनी पड़े इसके साथ ही उन्होंने सदलपुर से कांधपकड़ झरही नदी के बांध पर पुलिया और गेट निर्माण करने का प्रस्ताव तथा प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में सरकारी नलकूप को दुरुस्त कराकर वहां तक बिजली की आपूर्ति शत-प्रतिशत सुचारू रूप से करने का भी सुझाव दिया। ताकि प्रखंड के किसान सुखार की समस्या नहीं झेले और पटवन के लिए उन्हें पानी मुहैया हो सके। इस बैठक में BDO कुणाल कुमार, सीओ रामेश्वर राम, सीआई रामप्रवेश साहू, प्रमुख प्रतिनिधि पवन कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अरविंद सिंह, दिलीप चौहान, दीनानाथ राम, मुखिया राजू साह, सतीश चंद्र गुप्ता, अमरनाथ राम के साथ अन्य उपस्थित रहे।
