बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीत कुमार ने बताया की सोनपुर पुलिस ने अलग अलग मामलों पर आरोपित को अलग अलग ठिकानो से गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता साक्षी कुमारी ने बताया की सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सबलपुर उत्तरी पंचायत में "जन संवाद "कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया ।जिसमें सबलपुर पूर्वी ,सबलपुर मध्यवर्ती, सबलपुर पश्चिमी और सबलपुर उत्तरी कुल चार पंचायत के जनप्रतिनिधियों ,आम जनता के बीच सरकार की योजनाओं की जानकारी के लिए "जनसंवाद" कार्यक्रम आयोजित की गई । इस कार्यक्रम में सोनपुर बीडीओ के अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ सुदर्शन कुमार ,पंचायती राज पदाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ,चारो पंचायत के मुखिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।बता दें कि बिहार सरकार के दिशा निर्देश पर पंचायतों में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जन संवाद का मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियों, युवा वर्ग, महिला वर्ग, सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक रूप से पिछड़े एवं कमजोर वर्गा ,दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आम जनों को जानकारी प्रदान करते हुए इस संबंध में सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त कर उसका निराकरण करना है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर प्रखंड अंतर्गत बाकरपुर एक होटल में राजद महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह सह एक दिवसीय कार्यक्रम सोमवार को किया गया । इस कार्यक्रम के अध्यक्षता सारण जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उर्मिला यादव जबबकि संचालन लगन देव राय द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनपुर विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने जिले के विभिन्न प्रखंड से आए महिलाओ को राजद महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मनोनीत होने के बाद सभी महिलाओं को पार्टी के वस्त्र देकर सम्मानित किया । राजद जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 10 महिलाएं को संगठन में शामिल किया गया जिसमे जिला उपाध्यक्ष सबिता देवी को बनाया गया जी शाहपुर दियारा के रहने वाली है इनके साथ अन्य महिला को भी मनोनित किया गया । इस मौके पर विधायक डा रामानुज प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं भी पुरुषों के साथ पग से पग मिलकर समाज की सेवा करने में आगे बढ़ रही है । समाज के लोगो को जरूरत है रोटी ,कपड़ा ,मकान,पठाई, रोजगार लेकिन आज गरीब जनता मंहगाई से त्रस्त है। हर सामानों के दामों में बढ़ोतरी हो रही है । देश में सभी सरकारी कल कारखाना बेचा जा रहा है । केंद्र सरकार सभी को निजीकरण के हाथों सौप रहा है जिसके कारण पढ़ लिख करके लोग रोजगार के लिए दर-दर के ठोकर खा रहे हैं। लोग दूसरे राज्यों में जाकर अपने बच्चों के भरण पोषण के लिए काम करने को मजबूर है । बिहार के बेरोजगार युवक बिहार से पलायन करने को मजबूर है । आज के कार्यक्रम में प्रदेश से डा कुमारी राजमणि उपाध्यक्ष ,चंद्र रावती यादव ,जिला प्रधान महा सचिव सुमित्रा कुमारी ,हीरा मुनि, मंजू सिंह तथा वैधनाथ महतो , सुनील राय , डा सचिन ,अखिलेश राय ,रंजीत कुमार दास, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष मो मेहदी आलम ,नंद किशोर चौधरी, बिनोध राय , सचिव साधु यादव अन्य लोग शामिल हुए । सभी लोगों ने लालू यादव ,तेजस्वी यादव ,राबड़ी देवी जिन्दाबाद नारे लगाते हुए राजद पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गांधी जयंति के ठीक एक दिन बाद घटे एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में सरकारी जांच एजेंसी ईड़ी ने देश के एक प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान ‘न्यूजक्लिक’ पर कार्रवाई करते हुए संस्थान से जुड़े कई लोगों के घरों में छापेमारी की, इस छापेमारी के बाद न्यूजक्लिक के प्रमोटर और उनके सीए को गिरफ्तार कर लिया गया, इसके अलावा संस्थान के कई लोगों को पूछताछ के लिए भी बुलाया गया। दो गिरफ्तारियों और तमाम लोगों से पूछताछ के अलावा करीब पचास लोगों के लैपटॉप और फोन जब्त कर लिये। ऐसा मान भी लिया जाए कि न्यूजक्लिक ने ऐसा किया है तो फिर सरकार को भी तो चीन के साथ अपने संबंधों को खत्म कर देना चाहिए, क्योंकि चीन सीमा से लेकर भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करता ही रहता है, रही बात केवल फंड प्राप्त करने की तो सरकार ने कोविड के दौरान बनाए गये पीएम केयर फंड में चीन की तमाम कंपनियों से फंड प्राप्त किया। पीएम केयर में फंड देने के बाद वे सभी कंपनिया भारत में व्यापार कर रही हैं। और उनमें से ज्यादातर कंपनिया लगातार अपने व्यापार में बढ़ोत्तरी कर रही है? ऐसे में क्या सरकार को भी चीन समर्थक माना जाएगा? अगर हां तो फिर सरकार को भी इस्तीफा दे देना चाहिए, और जांच एजेंसियों को पीएम केयरफंड के नाम पर पैसा पाने वाले लोगों की भी जांच करनी चाहिए? इस मुद्दे के पक्ष या विपक्ष में अपनी राय जरूर रिकॉर्ड करें .
Transcript Unavailable.
परसा के स्थानीय प्रभुनाथ महाविद्यालय में जल्द शुरू होगी स्नाकोत्तर की पढ़ाई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड परिसर स्थित स्वच्छता संचार केन्द्र के समीप रविवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर मिशन चकचक फेज-2 की शुरुआत की गई।
Transcript Unavailable.
रावण दहन कार्यक्रम को ले कर बैठक हुई जिसके बाद समिति का गठन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पुलिस ने अलग- अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
