बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता साक्षी कुमारी ने बताया की सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सबलपुर उत्तरी पंचायत में "जन संवाद "कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया ।जिसमें सबलपुर पूर्वी ,सबलपुर मध्यवर्ती, सबलपुर पश्चिमी और सबलपुर उत्तरी कुल चार पंचायत के जनप्रतिनिधियों ,आम जनता के बीच सरकार की योजनाओं की जानकारी के लिए "जनसंवाद" कार्यक्रम आयोजित की गई । इस कार्यक्रम में सोनपुर बीडीओ के अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ सुदर्शन कुमार ,पंचायती राज पदाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ,चारो पंचायत के मुखिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।बता दें कि बिहार सरकार के दिशा निर्देश पर पंचायतों में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जन संवाद का मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियों, युवा वर्ग, महिला वर्ग, सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक रूप से पिछड़े एवं कमजोर वर्गा ,दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आम जनों को जानकारी प्रदान करते हुए इस संबंध में सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त कर उसका निराकरण करना है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।