आमी हाई स्कूल दिघवारा में सभी पत्रकार का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
सोनपुर थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर थाना क्षेत्र के सभी पूजा समिति के सदस्यों जनप्रतिनिधियों ,गण्यमान्य लोगों साथ शांति समिति की बैठक शनिवार को हुई । इस बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजनंदन ने की । इस मौके पर सोनपुर बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार, सीओ विश्वजीत सिंह, नगर कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत कुमार, विधुत विभाग के जेई सूरज कुमार मौजूद रहे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिलाधिकारी सारण अमन समीर के द्वारा विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2023 के शातिपूर्ण एवं सफल आयोजन हेतु गठित कोषांगों के पदाधिकारीगणों के साथ समाहरणालय सभागार में शनिवार को बैठक आहूत की गयी। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि वर्ष 2022 की भाॅति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2023 का आयोजन पर्यटन विभाग बिहार, पटना एवं जिला प्रशासन सारण द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में विद्युत विभाग के एसडीओ शंभू कुमार के दिशा निर्देश पर शनिवार के विद्युत से संबंधित कार्यो व समस्याओं के लेकर शिविर लगाई गई ।शिविर में विधुत संबंधित समस्याओं का समाधान के लिए सोनपुर क्षेत्र के विद्युत नए कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार, विद्युत विच्छेद के बाद पुनः कनेक्शन लेने सहित अन्य समस्याओं को लेकर शिविर लगाई गई। आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
सरकार द्वारा प्रकाशित बिहार विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 के प्रारूप पर मुजफ्फरपुर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध जताया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता साक्षी कुमारी ने बताया कि 14 अक्टूबर यानी आज शनिवार को श्राद्धों की पितृ अमावस्या पर साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण कंकड़ कृति सूर्य ग्रहण होगा। भारतीय समयानुसार, सूर्य ग्रहण शनिवार रात में 8 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगा होगा और इसका समापन रात 2 बजकर 25 मिनट पर होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत के किसी भी स्थान में नहीं दिखेगा। भारत में ग्रहण न दिखने के चलते यहां सूतक भी नहीं लगेगा। मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे। पूजा अर्चना होती रहेगी। हिंदू धर्म की मान्यता के मुताबिक ग्रहण के सूतक काल के दौरान न तो पूजा पाठ होता है और न ही शुभ कार्य किया जाता है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता विकास कुमार जानकारी दे रहे हैं कि परसा के छह स्कूलों का निरिक्षण में आईडीडीई ने किया। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
Transcript Unavailable.
अजय कुमार कि रिपोर्ट।*बिहार की जनता का विश्वास प्रशांत किशोर के साथ, उनकी सोच जन-जन तक पहुंचाने की ज़रूरत: सच्चिदानंद* *सारण:* आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं, संगठन की मजबूती के लिए अब पंचायत के सभी गांवों में जाकर नए सदस्यों को जोड़ने का काम करें उक्त बातें शुक्रवार को जन सुराज जिला कार्यालय में आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए एमएलसी व जन सुराज वरिष्ठ नेता ई. सच्चिदानंद राय ने कही। उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता का विश्वास प्रशांत किशोर के साथ है, उनकी सोच को जनजन तक पहुंचाने की जरूरत है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम पुकार मेहता तथा का संचालन मुख्य प्रवक्ता कुलदीप महासेठ ने की। बैठक के दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कांति देवी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने जन सुराज की सदस्यता ली। वहीं अन्य प्रखंड से आए लोगों ने नये सदस्य के रुप में सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मुख्य अतिथि व जिला पदाधिकारियों द्वारा उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी छपरा नगर निगम उप चुनाव पर भी चर्चा करने के साथ रणनीति बनाई गई। वहीं कार्यक्रम में शामिल हुए यूथ क्लब के सदस्यों के साथ एक समीक्षा बैठक की गई। पंचायत में नये सदस्यों को जोड़ने के लिए एक कोर कमेटी का गठन करने जिसमें प्रत्येक प्रखंड व अनुमंडल तथा जिला कार्यवाहक पदाधिकारी के साथ समन्वयक स्थापित कर प्रखंड प्रभारी की नियुक्ति करने पर बल दिया गया। बैठक को मुख्य रूप से सभापति अशोक सिंह, संगठन महासचिव अभय सिंह, अभियान समिति के संयोजक ब्रजेन्द्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना भवानी, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, जिला महिला अध्यक्ष कांति देवी, उपाध्यक्ष मनोरमा कुमारी, बच्चा राय, अनुमंडल युवा अध्यक्ष राहुल सिंह, अनुमंडल अध्यक्ष संपत राही, उदय शंकर सिंह, अमिता सहनी, अधिक जानकारी हेतु मोबाइल वाणी सुने या डाउनलोड करें।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा पशुपालन के बारे में बता रहे हैं अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
