बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता साक्षी कुमारी ने बताया कि शक्ति की उपासना का पर्व शारदीय नवरात्र प्रतिपदा से नवमी तक निश्चित नौ तिथि, नौ नक्षत्र, नौ शक्तियों की नवधा भक्ति के साथ सनातन काल से मनाया जा रहा है। इस वर्ष नवरात्रि 15 अक्टूबर रविवार से शुरू होगी और 24 अक्टूबर 2023 मंगलवार को दुर्गा विसर्जन के साथ सम्पन्न होगी। 15 अक्टूबर रविवार को कलश की स्थापना की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता साक्षी कुमारी ने बताया कि सोनपुर प्रखण्ड के खरीका गाँव के शंकर राय के यहाँ गैस पाइप लाइन का कनेक्शन घर मे पहुंचने पर सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह, भाजपा नेता बिनोद सम्राट के द्वारा शुक्रवार को शुभारम्भ किया । ग्रामीण गैस पाइप लाइन जैसे ही गाँव मे पहुँचा और चूल्हा में पाइप द्वारा गैस आना शरू हो गया उससे घर के लोगो व ग्रामीणों मे काफ़ी ख़ुशी का माहौल बन गया । इस अवसर पर अमरजीत चौरसिया, गोलू सिंह ,सनी सिंह एवं गैस पाइप लाइन इंजीनियर मो असरफ जी पूरे टीम के साथ उपस्थित थे ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता साक्षी कुमारी ने बताया कि निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के साथ भीआईपी सुप्रीमो सह पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने पटना से तरैया एक कार्यक्रम में जाने के क्रम में जेपी सेतु के बजरंग चौक एवं सैदपुर में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अंग बस्त्र और फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया । सैदपुर में पहुंचने के बाद स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने कहा कि आप लोगों के सहयोग और एकता की जरूरत है। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
दोस्तों, सरकारी स्कूलों की बदहाली किससे छुपी है? इसी कारण देश की पूरी शिक्षा व्यवस्था, प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा तक, पूरी तरह से बाजारवाद में जकड़ गई है। उच्च व मध्यम वर्ग के बच्चे तो प्राइवेट स्कूलों में अपने भविष्य का निर्माण करते हैं। नेताओं और नौकरशाह की बात तो दूर अधिकांश विद्यालय में कार्यरत शिक्षक के बच्चे भी सुविधा संपन्न प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई करते हैं भला ऐसे में सरकारी विद्यालयों की दुर्दशा की चिंता किसे होगी? देश के छोटे से छोटे विकास खंड में सरकारी स्कूलों में करोड़ों खर्चे जाते हैं फिर भी उनका स्तर नहीं सुधरता। -------------तो दोस्तों, आप हमें बताइए कि आपके गांव या जिला के स्कूलों की स्थिति क्या है ? -------------वहां पर आपके बच्चों को या अन्य बच्चों को किस तरह की शिक्षा मिल रही है ? -------------और आपके गाँव के स्कूलों में स्कुल के भवन , बच्चों की पढ़ाई और शिक्षक और शिक्षिका की स्थिति क्या है ? दोस्तों इस मुद्दे पर अपनी बात को जरूर रिकॉर्ड करें अपने फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर या मोबाइल वाणी एप्प में ऐड का बटन दबाकर।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता साक्षी कुमारी ने बताया की सोनपुर अनुमंडल सभागार में दुर्गा पूजा को लेकर एसडीओ ने शांति समिति की बैठक की। इस बैठक में मंडल क्षेत्र के बीडीओ ,सीओ,सीडीपीओ नगर कार्यपालक पदाधिकारी सहित विभिन्न पदाधिकारी सहित कई गण मान्य लोग उपस्थित थे। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
कोई भी जागरूक नागरिक यह जानता है कि लोकतंत्र में वोट की क्या कीमत है. वोट का अधिकार ही वह बुनियादी अधिकार है, जो लोकतंत्र में हमारी हिस्सेदारी और हमारे नागरिक अधिकारों को सुनिश्चित करता है। दुनिया भर की महिलाओं को यह अधिकार लंबी लड़ाई के बाद हासिल हुआ है।
डेंगू वायरस में सेवन करें येसरी चीजे
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता विकास कुमार जानकारी दे रहे हैं कि परसा नगर पंचायत के मुख्य बाज़ार व वार्ड पार्सद सफ़ाई कार्य के लिए एक माह में करीब 19 लाख़ का बजट होने के वावजूद भी सफ़ाई कर्मियों का वेतन भुगतान नहीं हुआ। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
