जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।

सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है।

Transcript Unavailable.

भारतीय संसद के इतिहास में न विपक्ष का हंगामा नया है और न उनका सदन से निष्कासन, हाल के सालों में इस तरह के निलंबन की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं, इसमें भी निलंबन उनका होता है जो सदन में अपनी बात पुरजोर तरीके से रखकर सरकार का विरोध करते हैं। लोकतंत्र और संसद जो सहमति और असहमति का मिला जुला रूप हैं, उसमें इस तरह की कार्रवाईयों का क्या औचित्य है?

बिहार राज्य के जिला सारण से जुली कुमारी, की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई , श्रोता बताते है की उनको आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। जिसके कारण उनको बहुत परेशानी हो रही है।

बिहार राज्य के जीला सारण से हमारे श्रोता, की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कलावती देवी से हुई। कलावती देवी बताती है कि उनको आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रही हैं। जिसके कारण उनको परेशानी हो रही है।

सुनिए जेंडर हिंसा के खिलाफ चलने वाले इस कार्यक्रम, 'बदलाव का आगाज़', में आज सुनिए पतोत्री वैद्य जी को, जिनका कहना है युवाओं की सोच में एक नई उम्मीद और दृष्टिकोण है जो समाज में जेंडर के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकने के लिए सक्रिय रूप से उतर रहा है। युवा समझते हैं कि जेंडर परिवर्तन का मतलब सिर्फ नारा नहीं है, बल्कि सोच और आदतों में भी बदलाव लाना है।अब आप हमें बताएं कि जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ आप क्या सोच रहे हैं और इसे खत्म करने के लिए क्या कोशिश कर रहे हैं? अपने विचार और सुझाव हमें बताएं अपने फ़ोन में नंबर 3 दबाकर

बिहार राज्य के जिला सारण से हमारे श्रोता, की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। श्रोता बताती है कि उनको शौचालय की सुविधा नहीं मला है। जिसके कारण लोगों को हो रही है परेशानी।

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...

सोनपुर प्रखंड कार्यालय के बीडीओ कक्षा में विकास मित्र के साथ सोनपुर बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार ने मंगलवार के मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के अंतर्गत 23 पंचायत के वैसे लाभुक जो इस योजना के लाभ लेना चाहते हैं वे आवेदन पत्र जमा कर सकते है । इसके लेकर पंचायत वासियों के लाभुकों से आवेदन लेने के लेकर विकास मित्र के साथ बैठक कर उपस्थित विकास मित्र को कई दिशा निर्देश दिए । इस सबंध में बीडीओ डॉ सुदर्शन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत बस खरीदने के लिए प्रखंड स्तर पर कुल सात वाहन खरीदने के लिए सब्सिडी के तहत सरकार प्रोत्साहन देगी । वैसे लाभुक जो कम से कम मैट्रिक पास हो ।उन्हें जाति ,आवासीय, ड्राइविंग लाइसेंस ,आधार कार्ड होना अनिवार्य है । मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के वैसे लाभुक जिन्हें प्रखंड क्षेत्र के कुल 23 पंचायत से सात लोगों को दी जाएगी । जिसमें अनुसूचित जाति 2, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 2, पिछड़ा वर्ग 1, अल्पसंख्यक समुदाय के 1, सामान्य जाति के 1 कुल 7 लाभुक होंगे। जो बस खरीद कर प्रखंड मुख्यालय से जिला मुख्यालय तक लोगों को ले जाने व ले आने के लिए उन्हें कार्य करने होंगे । बस खरीदने पर उन्हें ₹5 लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।