"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ मटर की फसल में कीट नियंत्रण की जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
Transcript Unavailable.
हंटरगंज प्रखंड के दंतार पंचायत स्थित पुराना पंचायत भवन में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के कई गावों से दर्जनों मरीजों ने आँख से सम्बन्धित जैसे आँख का लाल होना, आँख से पानी आना, आँखों से कम दिखाई देना, मोतियाबिंद, काला मोतियाबिंद आदि सभी रोग तथा चश्मा जाँच कराया। शिविर का आयोजन लोकनायक जय प्रकाश नेत्र चिकत्शालय के द्वारा किया गया। शिविर में आये हुए डा. प्रदीप कु. सिंह ने बताया कि लगभग 20 से 25 की संख्या में मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित हैं। उन्हे चिन्हित कर निःशुल्क वाहन से हॉस्पिटल ले जाया जायेगा। वहाँ मुफ्त में खाना दिया जायेगा उसके बाद आँखों का ऑपरेशन कर सुरक्षित घर पहुँचा दिया जायेगा। उन्होंने नेत्र दान महादान की भी बात कही।
सोनपुर विश्व प्रशिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा एन. सी. सी. कैडेट्स, स्काउट्स एवं गाइडस, एसडीआरएफ़, अग्नि शमन सेवा, युगांतर, नागरिक सुरक्षा, सर्व मंगला सांस्कृतिक मंच, नुक्कड़ नाटक टीम एवं मुकरियां टीम के सहयोग से शुक्रवार को शीतलहर से बचाव एवं सड़क सुरक्षा विषय पर जन–जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का फ्लैग ऑफ प्राधिकरण के वरीय सलाहकार, डॉ. अनिल कुमार एवं रेड क्रॉस, बिहार के उपाध्यक्ष डॉ. उदय शंकर सिंह ने किया। रैली में स्काउट्स एवं गाइडस के राज्य समन्वयक, अवधेश कुमार सिंह व एन. सी. सी. के समन्वयक श्री धीरज कुमार सहित लगभग 125 से अधिक लोगों ने सहभागिता की। रैली प्राधिकरण के पेवेलियन से प्रारंभ होकर महेश्वर चौक से होते हुए सोनपुर रेलवे स्टेशन सड़क मार्ग, लकड़ी बाजार, चिड़िया बाजार, मेला क्षेत्र प्रदर्शनी से होते हुए पुनः पेवेलियन लौट आया। प्राधिकरण के माध्यम से पेवेलियन में विकास प्रबंध संस्थान, पटना के आपदा प्रबंधन उत्कृष्टता केंद्र द्वारा कौन बनेगा आपदा ज्ञानी कार्यक्रम का आयोजन हुआ।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
सोनपुर श्रम संसाधन विभाग के कल्याण बोर्ड पटना बिहार के तहत श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी प्रमोद त्रिपाठी सोनपुर के द्वारा शिविर शुक्रवार को शाहपुर दियारा एव नजरमीरा में लगाया गया जिसमे सौ से अधिक मजदूर वर्ग को निबंधन किया गया और उपस्थित श्रमिकों को श्रमिक अधिकारी प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि श्रमिकों को बच्चों के पठन-पाठन के लिए सहायता, दुर्घटना पर चार लाख, मृत्यु लाभ, विवाह योजना सहित कुल 16 प्रकार के योजना के बारे में उपस्थित श्रमिकों को लाभ व अन्य जनकारी दिया गया । जिसमे सभी ग्रामीण लोग बढ़-चढ़ के हिस्सा लिए ।इस खास मौके पर शाहपुर दियारा और नजरमीरा से कौशल कुमार युवा समाजसेवी, 'विकाश कुमार, नन्दकिशोर राम, बलीराम राय, मधु देवी, शुर्मिला देवी, तारा देवी अखिलेश कुमार हिंदू कुमार सहित दर्जनों श्रमिक वर्ग व ग्रामीण उपस्थित रहे ।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
सोनपुर मेला में श्रम संसाधन विभाग प्रदर्शनी के नियोजक के द्वारा कुल 250 अभियार्थी ने जमा किया बॉयोडाटा सोनपुर । श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में दो दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 22 एवं 23 दिसंबर 2023 को किया जा रहा है । नियोजन पदाधिकारी श्रीमती शोभा कुमारी द्वारा बताया गया कि शुक्रवार को रोजगार मेला के पहले दिन कुल 9 निजी क्षेत्र के नियोक्ता कंपनी ने भाग लिया। इस रोजगार मेले में चंदनिया इंडिया क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड,हरवस प्राइवेट लिमिटेड, एडेक्वेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, उत्कर्ष फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, लेव नेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जिंदल सॉ लिमिटेड इत्यादि कंपनियों ने भाग लिया। इस मेला में नियोजक के द्वारा कुल 250 बॉयोडाटा प्राप्त किया गया जिस में कुल 128 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। निजी क्षेत्र में आईटीआई, डिप्लोमा, सेल्स, मार्केटिंग, सिक्युरिटी गार्ड की कंपनी ने भाग लिया। इस अवसर पर सहायक निदेशक छपरा प्रमंडल अमित कुमार ,नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी, जिला कौशल विशेषज्ञ सुधीर कुमार सिंह ,जिला कौशल प्रबंधक विजेंद्र कुमार ,भारत भूषण, मनीष कुमार एवं नियोजन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे lहरिहर क्षेत्र मेले में 23 दिसंबर शनिवार को भी रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा l
Transcript Unavailable.
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...
दोस्तों, भारत के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट से यह पता चला कि वर्तमान में भारत के करीब 6.57 प्रतिशत गांवों में ही वरिष्ठ माध्यमिक कक्षा 11वीं और 12वीं यानी हायर एजुकेशन के लिए स्कूल हैं। देश के केवल 11 प्रतिशत गांवों में ही 9वीं और 10वीं की पढ़ाई के लिए हाई स्कूल हैं। यदि राज्यवार देखें तो आज भी देश के करीब 10 राज्य ऐसे हैं जहां 15 प्रतिशत से अधिक गांवों में कोई स्कूल नहीं है। शिक्षा में समानता का अधिकार बताने वाले देश के आंकड़े वास्तव में कुछ और ही बयान करते हैं और जहां एक तरफ शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति समाज की प्रगति का संकेत देती है, वहीं लड़कियों की लड़कों तुलना में कम संख्या हमारे समाज पर प्रश्न चिह्न भी लगाती है? वासतव में शायद आजाद देश की नारी शिक्षा के लिए अभी भी पूरी तरह से आजाद नहीं है। तब तक आप हमें बताइए कि * ------क्या सच में हमारे देश की लड़कियाँ पढ़ाई के मामले में आजाद है या अभी भी आजादी लेने लाइन में खड़ी है ? * ------आपके हिसाब से लड़कियाँ की शिक्षा क्यों नहीं ले पा रहीं है ? लड़कियों की शिक्षा क्यों ज़रूरी है ? * ------साथ ही लड़कियाँ की शिक्षा के मसले पर आपको किससे सवाल पूछने चाहिए ? और इसे कैसे बेहतर बनाया जा सकता है ?
विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का पैवेलियन में सैकड़ों की भीड़ रोज उमड़ रही है । आपदाओं के प्रति आम लोगों को सतर्क और सचेत करने के उद्देश्य से प्राधिकरण अपने पैवेलियन में प्रतिदिन दर्जनों गतिविधियां संचालित करता है।
