रामजंगल सिंह इंटर कॉलेज के तत्वाधान में संपन्न हुए अखिल भारतीय रामजंगल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को जयगोविंद उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में गाजीपुर व पूर्णिया टीमों के बीच खेला गया ,जिसमें पूर्णिया की टीम ने गाजीपुर को 1- 0 से हराकर खिताबी जीत दर्ज की.
सोनपुर नगर मंडल भाजपा द्वारा डॉ राजेन्द्र प्रसाद आई टी आई गाँधी चौक सोनपुर व बैजलपुर जमुनी में भाजपा नेता समिति सदस्य राकेश सिंह मे अपने समर्थकों के साथ श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 56वां पुण्यतिथि पुरे मण्डल क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई ।
जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है। आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में 'बचपन मनाओ-बढ़ते जाओ' कार्यक्रम सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में दबाएं नंबर 3.
Transcript Unavailable.
भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत सोनपुर के सबलपुर मध्यवर्ती में पूर्व मंत्री महाचन्द्र प्रसाद सिंह का रविवार को आगमन होने के बाद श्री सिंह ने सबसे पहले राहर दियारा चौक पर भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री का भव्य स्वागत किया। उसके बाद मंत्री ने दुःख हरनी माता मँदिर पहुँच माता से आशीर्वाद प्राप्त कर सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के लिए प्रस्थान किए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सरस्वती पूजा व बसंत पंचमी को लेकर रविवार को सोनपुर थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, सरस्वती पूजा समिति के सदस्यों के साथ सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन व सोनपुर बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार के संयुक्त रूप से अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर प्रखंड के शाहपुर जैतियाँ स्थित बाबा नेहाल नाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को अंधेरे में पूजा अर्चना करने के अलावा खिलाड़ियों को अंधेरे में खेलने के साथ राहगीरों को आवागमन में कठिनाई होती थी जिसके लेकर ग्रामीणों ने सारण सांसद को हाई मास्क लाइट लगाने की माँग की थी जहां सारण सांसद रूढ़ि के सौजन्य से हाई मास्क लाइट लगाया गया जिसका हाई मास्क लाइट के निर्माण पूर्ण होने के बाद स्वीच ऑन कर विधिवत उद्वाघाटन रविवार को सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया । स्विच ऑन होते ही मंदिर प्रांगण में जगमग रौशनी से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा । इस मौके पर ग्रामिण पंकज सिंह, अभय सिंह,अरुण सिंह (सरपंच) अभय कुमार, जीवन कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि राजा सिंह , राजीव रंजन , रख्नेश गौतम, टनटन सिंह, पप्पु सिंह, मिन्दु सिंह, सुरेश सिंह गोल आदि उपस्थित हुए । पंचायत समिति सदस्य राहुल सिंह ने गणमान्य लोगो को अंगवस्त्र से सम्मानित कर ग्रामिणों के तरफ से रूढ़ि को धन्यवाद दिया ।
प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन के सभागार में शनिवार को स्थानांतरित प्रोग्राम पदाधिकारी व्जनफरउल्लाह को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मांझी प्रखंड के इनायतपुर पंचायत के तख्त बरवां गांव की दलित बस्ती में भाजपा चली गांव की ओर अभियान के तहत रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हरिमोहन सिंह "गुड्डू" समेत कई भाजपा नेता, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रिलोकी नाथ सिंह ने किया। भाजपा नेता हरिमोहन सिंह "गुड्डू"ने ग्रामीणों को अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र में बीते 10 वर्ष में मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आंतरिक सुरक्षा और विदेश नीति के कारण पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा सशक्त व आत्मनिर्भर भारत के लिए उठाए गए कदमों व दूरदर्शी सोंच से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा है। आम जनता में मोदी की गारंटी के प्रति विश्वास बढ़ा है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए त्रिलोकीनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना ,स्वच्छ भारत मिशन, खाद्य सुरक्षा, महिला स्वयं सहायता समूह आदि की जानकारी दी। मौके पर भूपेंद्र सिंह, छोटू कुमार, राकेश कुमार, राजीव राम, सुमित राम, शंकर राय आदि मौजूद थे।
परमहंस बाबा क्रिकेट क्लब का फाइनल आयोजन परसागढ़ उच्च विद्यालय के मैदान में संम्पन हुआ.क्रिकेट फाइनल मैच मराजगंज व रसूलपुर के बीच खेला गया,जिसमे रसूलपुर ने बेहतर बल्लेबाजी करते हुए महराजगंज की टीम को 8 विकेट से हरा दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
