Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के सारण ज़िला के सोनपुर प्रखंड के कसमार ग्राम से पूजा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से मुस्कान सिंह से बात कर रही है। ये कहती है कि उनके ग्राम में सरकारी स्कूल में पहले से अच्छा सुधार आ गया है ।बच्चों की पढ़ाई अच्छे से हो रही है ,शिक्षक बच्चों पर अच्छे से ध्यान दे रहे है। स्कूल में शौचालय भी है और साफ़ सफाई अच्छे से होती है

Transcript Unavailable.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ जीवदास साहू लाही या माहू से फसलों को होने वाले नुकसान एवं उपचार सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...

बिहार राज्य के सारण ज़िला से संजय की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से राखी सिंह से हुई। राखी बताती है कि चुनाव एक महा पर्व है।चुनाव के दौरान होने वाली बूथ कैप्चरिंग जनता के हित के लिए नहीं है। बूथ कैप्चरिंग होने से सही उम्मीदवार जनता के इच्छानुसार नहीं जीतते है चुनाव शांतिपूर्वक सही तरीके से होना चाहिए।चुनाव आयोग को भी मुस्तैद रहना चाहिए जिस से इस तरह की घटना न हो।

बिहार राज्य के सारण ज़िला के गोपालपुर से संजय ,मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा कुमारी से बात कर रहे है। ये कहती है कि इनके ग्राम में सरकारी स्कूल की स्थिति अच्छी हो गई है। पहले शिक्षक बच्चों पर ध्यान नहीं देते थे ,पर अब शिक्षक अच्छे से पढ़ाई करवा रहे है। अब शौचालय भी साफ़ सुथरा रहता है

Transcript Unavailable.

दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार कि रिपोर्ट।संवाददाता। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी खोलकर पढ़ सकते हैं। दिघवारा रामजंगल सिंह इंटर कॉलेज के तत्वाधान में आयोजित हो रहे अखिल भारतीय रामजंगल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच शनिवार को जयगोविंद उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में संपन्न हुआ.मैच एक्वा फुटबॉल क्लब धनबाद व मोहम्मदपुर फुटबॉल क्लब गाजीपुर के बीच खेला गया, जिसमें गाजीपुर की टीम ने धनबाद को 3- 0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां रविवार को गाजीपुर की टक्कर पूर्णिया की टीम से होगी.इससे पूर्व मैच का विधिवत उद्घाटन जिला जनसुराज के जिलाध्यक्ष रामपुकार मेहता,सभापति अशोक सिंह,ललित तिवारी, नगनारायण सिंह कुशवाहा,पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र राय,पूर्व प्रखंड प्रमुख जनार्दन सिंह चौहान,वार्ड पार्षद मुनेश्वर चौधरी,अजय राय,विजय चौरसिया व हरेंद्र पासवान सरीखे अतिथियों ने एक साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.इस दूसरे सेमीफाइनल में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और पहले हाफ में दोनों टीमों ने गोल के लिए खूब संघर्ष किया.मध्यांतर तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी थी.खेल के दूसरे हाफ में मैच पर गाजीपुर का पूरी तरह से दबदबा रहा और गाजीपुर के कप्तान गोगबा के दूसरे हाफ के 16 वें और 26 वें मिनट में अपनी टीम के लिए दो गोल कर अपनी टीम की बढ़त को 2- 0 कर दिया.इसी बीच गाजीपुर के पापुआ ने एक गोल कर अपनी टीम की बढ़त को 3- 0 कर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया.मैच में बेस्ट 22 का पुरस्कार धनबाद के रोहन कश्यप को दिया गया.मैच के दौरान जनसुराज के जिला सभापति अशोक सिंह,रंगकर्मी महेश स्वर्णकार,पूर्व मुखिया सुधीर सिंह,टुनटुन सिंह,मनिंद्र सिंह,अमन सिंह,सोहन सिंह,रमेश वैश्य,जीतू सिंह,अमिता सहनी,शैलेंद्र सिंह,प्रो.शशि सिंह,मुन्ना ठाकुर,प्रो.आलोक सिंह,प्रो.उमेश सिंह,बिजली सिंह,तनुज सौरभ आदि मौजूद थे.टूर्नामेंट के दूसरे मैच में प्रो.सुनील सिंह,प्रो. डॉ.सुरजीत कुमार सिंह सोनू,प्रो. कन्हैया सिंह,आलोक दूबे,मनोज सिंह,मंजीत सिंह,रंजन दूबे, व शिवकुमार सिंह सरीखे लोगों ने सराहनीय सहयोग दिया.मैच में निर्णायक की भूमिका कुमार,जफरुल्लाह खान,उमेश कुमार,अमर व अमरजीत कुमार ने निभाया.

सरस्वती पूजा को लेकर शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर अनुमंडल मुख्यालय में शांति समिति की हुई बैठक पूजा व विसर्जन के दौरान डीजे,अश्लील गीतों बजाने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध : एसडीओ कुमार निशांत विवेक सोनपुर । सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर सोनपुर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ कुमार निशांत विवेक व एसडीपीओ नवल किशोर ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान शांति समिति के सदस्यों से सुझाव लिए गए साथ ही पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए । एसडीओ कुमार निशांत विवेक ने कहा कि पूर्व की तरह ही इस बार भी सरस्वती पूजा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में क्षेत्र में मनाएं। उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी व सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पूजा कमेटी के सदस्य को अवगत कराएं कि उन्हें लाइसेंस लेना अनिवार्य है। लाइसेंस नहीं लेने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी । पूजा एवं विसर्जन के दौरान डीजे व आर्केस्ट्रा संचालन व अश्लील गीत बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा । उपस्थित अधिकारियों व लोगो को शरारती तत्वों पर नजर रखने एवं तुरंत सूचना देने की बात कही। 14 फरबरी को सरस्वती पूजा है श्रद्धालुओं को 15 फरवरी को मूर्ति का विसर्जन कर लेना होगा। विसर्जन जुलूस के दौरान धार्मिक उन्माद वाले गाने बजाने वालों सहित कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना परिसर में पूजा समिति के सदस्यों के साथ शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया । वही सोनपुर एसडीपीओ नवल किशोर ने कहा कि पूजा के दौरान शांति भंग करने वाले को किसी भी हाल में बख्सा नहीं जाएगा । नगर से लेकर पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों को अपने अपने क्षेत्र में सरस्वती पूजा को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग करने की बात कहे । उन्होंने पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में पूजा स्थलों पर पहुंचकर हर गतिविधियों पर कभी नजर रखते हुए पूजा से लेकर विसर्जन करने तक गस्ती करेंगे। उन्होंने आम जनता से अपील किया कि सरस्वती पूजा व बसंत पंचमी को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और एक -दूसरे को सहयोग करें । किसी प्रकार के अप्रिय घटना या किसी तरह के वैसे लोग जो पूजा के दौरान अशांति फैलाने की कोशिश करेगे वैसे लोगो को चिन्हित कर सूचना जरूर प्रशासन को दें जिससे उस पर कार्रवाई किया जा सके । इस बैठक में उपस्थित रहे सोनपुर बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार, सोनपुर सीओ अदिति श्रुति, दिघवारा ,दरियापुर बीडीओ, सीओ, सोनपुर नगर कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत कुमार , सोनपुर थाना अध्यक्ष राजनंदन, नयागांव थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ,हरिहरनाथ ओपी प्रभारी स्वर्ण सुप्रिया ,पहलेजा घाट ओपी प्रभारी टुनटुन कुमार,दिघवारा थानाअध्यक्षरविशंकरकुमार,डेरनी,दरियापुर, परसा थानाध्यक्ष सहित समाजसेवी लाल बाबू कुशवाहा, भगवान दास, विलायत हुसैन, पंकज कुमार राय, गोविंद कुमार सहित अन्य दरियापुर,दिघवारा के समाजसेवी ,जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।