बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा से शुरू होगी जो 23 फरबरी 24 तक चलेगी । सोनपुर में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । सभी परीक्षा केंद्र पर महिला परीक्षार्थी परीक्षा देगी । इस परीक्षा में कुल 6201 परीक्षार्थी प्रथम और द्वितीय पाली में परीक्षा देगी । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर के गौतम चौक पर स्थानीय युवाओं द्वारा पुलवामा हमलें में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं उनके सर्वोच्च बलिदान को याद बुधवार के शाम किया । सभी लोगो ने उनके तैल चित्रों पर माल्यार्पण किया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर प्रखंड क्षेत्र में बेमौसम बारिश से नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के सड़कों की सूरत बिगड़ गई । बारिश की वजह से सड़कों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसके चलते लोगों को माँ सरस्वती के दर्शन ,पूजा अर्चना करने के लिए आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

या देवी सर्वभूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः के श्लोक से हरिहर क्षेत्र के नगरी में गुंजायमान रहा। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक बसंत पंचमी के दिन बुधवार को विद्या की देवी सरस्वती की उपासना बहुत ही धूमधाम से लोगों ने की। मौसम विपरीत रहने के बावजूद भी विद्यार्थी अपनी पूजा के लिए जम रहे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। अगर आपके है कोई मज़ेदार चुटकुला तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

जैसा की आपको पता ही है की वसंत ऋतू को ऋतुओं का राजा कहा जाता है और वसंत पंचमी का त्यौहार भी वसंत ऋतू में ही मनाया जाता है जी हां दोस्तों बसंत पंचमी मुख्य रूप से प्रकृति और भारतीय परंपरा से जुड़ा हुआ त्योहार है, जो बसंत के आने तथा ठंडी के जाने का संकेत देता है,जब फूलों पर बहार हो , जौ और गेहूं की बालियां खिलने लगती हैं, खेतों में सरसों और आमों के पेड़ों पर बौर आने लगते हैं तब वसंत पंचमी का त्योहार आता है।बसंत उत्सव बसंत ऋतु की ताजगी एवं खूबसूरती का उत्सव होता है इसका आगमन सभी के मन में एक अलग ही तरह की सकारात्मक ऊर्जा भर देता है। यह खुशियों के साथ-साथ शिक्षा, ज्ञान और समृद्धि का भी त्योहार है। इस दिन शहरों ,गांवों ,टोलो और कस्बों में सभी लोग खास कर नवयुवक और विद्यार्थीगण छोटे छोटे बच्चे माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करते हैं.तो आइये हम सब भी इस खुशनुमा ऋतू और उत्सव का आनंद उठाये। साथियों आप सभी को मोबाइल वाणी परिवार की ओर से बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.