Transcript Unavailable.
पुरानी गंडक पुल सोनपुर के मुख्य प्रवेश द्वार पर टँगे बैनर में दिख रही चप्पल की विज्ञापन, लोगों में है नाराजगी पुरानी गंडक पुल धरोहर के साथ विज्ञापन कर्ता कर रहे हैं मजाक, सोनपुर । विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के साथ बाबा हरिहरनाथ के नगरी में स्थित अंग्रेजों के बनाए गए सौ साल से ऊपर के पुराने गंडक पुल इस प्रवेश द्वार का एक अलग ही ऐतिहासिक , सांस्कृतिक एंव पौराणिक महत्व है । लाखो लाख मेलार्थी व दर्शनार्थियो के अलावे देश ही नही विदेशो से भी पर्यटको का आगमन होता है । जिसे देखने के क्रम मे इस पुल द्वार की भी एक अलग पहचान विरासत से है । इस पुराने गंडक पुल पर जहां पर बाबा हरिहरनाथ के तस्वीर या सोनपुर मेले में आपका स्वागत है या हाजीपुर नगरवासी आपका स्वागत करते हैं। इस तरह का बैनर ,पोस्टर पुरानी गंडक पुल की मुख्य प्रवेश द्वार पर होनी चाहिए थी लेकिन अफसोस की बात है कि 32 दिनों तक चलने वाली सरकारी स्तर पर हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का उद्घाटन 25 नवंबर को होना है इसके पूर्व ही पुरानी गंडक पुल के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक नये लूक के बजाय इस पर चप्पल टँगे कपड़ो के विज्ञापन पोस्टर से चंद रूपयो के लिए सुशोभित करने के बजाय कलंकित करता दिख रहा है । इससे कहीं ना कहीं मेलार्थियों एवं आम जनों में इस चप्पल टांगे विज्ञापन बैनर को देखकर समाज में एक गलत संदेश जा रहा है जिससे लोगों में आक्रोश भी पनप रहा है इसे अभिलंब हटाते हुए स्थानीय समाजसेवी सुधीर कुमार सिंह ,लालबाबू पटेल,मुकेश सिंह,प्रभात रंजन ,गौतम कुमार,वैभव कुमार सहित अन्य लोगों ने इसका कड़ा विरोध करते हुए अभिलम्ब बैनर को हटाने की माँग सोनपुर व हाजीपुर प्रशासन से की है ।
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
सोनपुर मेला के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी ने दिए कई आवश्यक निर्देश *विधि व्यवस्था संधारण एवं ट्रैफिक व्यवस्था के सुचारू ढंग से संचालन हेतु दिए गए महत्त्वपूर्ण दिशा- निर्देश* -- सोनपुर । विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला जो 32 दिनों तक सरकारी स्तर पर मेला लगाई जाती है । इसके लेकर जिलाधिकारी सारण अमन समीर के द्वारा गुरुवार को बताया गया कि इस वर्ष भी हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2023 का आयोजन पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का शुभारम्भ कार्तिक पूर्णिमा के दिन से होगा जो अगले एक महीने तक बनेगा। पौराणिक महत्व के कारण लाखों की संख्या में श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा को सोनपुर नारायणी नदी एवं पहलेजा घाट गंगा नदी में अवस्थित विभिन्न घाटों पर स्नान करने एवं बाबा हरिहरनाथ मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने हेतु आते हैं। पर्यटन विभाग के द्वारा हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले की अवधि दिनांक-25.11.2023 से 26.12.2023 तक कुल 32 दिन निधारित की गयी है। मेला का उद्घाटन दिनांक-25.11.2023 को होगा। इस वर्ष पूर्णिमा दिनांक 26. 11.2023 (रविवार) को अपराह्न 03.55 बजे से प्रारंभ होकर दिनांक 27.11.2023 (सोमवार) को अपराह्न 02.47 बजे तक है। इस दिन श्रद्धालु विभिन्न नदियों में स्नान कर पूजा अर्चना और दान-पुण्य करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के अतिरिक्त हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में देश-विदेश से लाखों की संख्या में सैलानी आते है एवं इस मेले में लगाये गये विभिन्न प्रदर्शनी तथा मनोरंजन के साधनों का लुत्फ उठाते है। जिला प्रशासन की ओर से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में पूर्जा अर्चना, कार्तिक स्नान एवं मेले में चुस्त-दुरुस्त प्रशासनिक व्यवस्था एवं ट्रैफिक संचालन हेतु संयुक्त आदेश निर्गत किया दिया गया है। जिससे कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं सैलानियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो। बताया गया कि हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन के द्वारा साफ-सफाई, बेरिकेटिंग, समुचित प्रकाश एवं विस्तारक यंत्रों की व्यवस्था तथा आकस्मिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के साथ-साथ पुलिस एवं प्रशासनिक तंत्र के लिए अस्थाई शिविरों का निर्माण किया गया है। मेले में सैलानियों के लिए समुचित तौर पर प्रशासनिक व्यवस्था एवं स्वस्थ्य मनोरंजन पर्यटन विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, जन-सम्पर्क विभाग एवं जिला प्रशासन सारण के द्वारा किया जा रहा है। मेले के सफल आयोजन हेतु दण्डाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। मेले में विधि-व्यवस्था एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्पूर्ण प्रभार में मो० मुमताज आलम, अपर समाहर्ता, सारण-9473191268 रहेंगे।
सोनपुर सीओ ने अतिक्रमण अभियान चलाकर स्थलों को कराया मुक्त सोनपुर । कार्तिक पूर्णिमा एवं सोनपुर मेला को देखते हुए सोनपुर नगर पंचायत क्षेत्र के मेला क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को अभियान चलाया गया। जिसमें जिला प्रशासन एवं स्थानीय अनुमंडल पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर सोनपुर सीओ विश्वजीत सिंह के नैतृत्व में नगर जेई मनोरंजन कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से हरिहरनाथ मंदिर, काली घाट, मीना बाजार, चिड़िया बाजार सहित अन्य मेला क्षेत्र में अतिक्रमण किए गए स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए सभी दुकानदारों एवं अन्य अतिक्रमण किए गए लोगों को चेतावनी देते हुए सीओ विश्वजीत सिंह ने कहा है कि जल्द से जल्द अतिक्रमण किये स्थल को मुक्त करें अन्यथा कानूनी प्रक्रिया के तहत बुलडोजर चलवा कर स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा । अतिक्रमण के खिलाफ अभियान की खबर सुनते ही दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किए गए स्थलों को लेकर अतिक्रमण किये गए लोगो मे अफरातफरी का माहौल कायम हो गया । दुकानदारो व अन्य अतिक्रमण करने वाले लोगो ने अतिक्रमण स्थलों को खाली करने में जुट गए । सोनपुर सीओ विश्वजीत सिंह ने कहा कि सोनपुर मेला एवं कार्तिक पूर्णिमा में उभरने वाली भीड़ को देखते हुए अतिक्रमण किए गए स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है । क्योंकि जिले ही नहीं बल्कि अन्य जिले से मेलार्थी एवं स्नानार्थी व बाबा हरिहरनाथ , भगवान सूर्य व शनिदेव ,नौलखा मंदिर,दक्षिणेश्वरी काली मंदिर सहित अन्य देवी देवताओं के दर्शन करने आते हैं । ऐसे में उन्हें कठिनाई आवागमन के लेकर अतिक्रमण किए गए स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है ।
Transcript Unavailable.
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
