पुरानी गंडक पुल सोनपुर के मुख्य प्रवेश द्वार पर टँगे बैनर में दिख रही चप्पल की विज्ञापन, लोगों में है नाराजगी पुरानी गंडक पुल धरोहर के साथ विज्ञापन कर्ता कर रहे हैं मजाक, सोनपुर । विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के साथ बाबा हरिहरनाथ के नगरी में स्थित अंग्रेजों के बनाए गए सौ साल से ऊपर के पुराने गंडक पुल इस प्रवेश द्वार का एक अलग ही ऐतिहासिक , सांस्कृतिक एंव पौराणिक महत्व है । लाखो लाख मेलार्थी व दर्शनार्थियो के अलावे देश ही नही विदेशो से भी पर्यटको का आगमन होता है । जिसे देखने के क्रम मे इस पुल द्वार की भी एक अलग पहचान विरासत से है । इस पुराने गंडक पुल पर जहां पर बाबा हरिहरनाथ के तस्वीर या सोनपुर मेले में आपका स्वागत है या हाजीपुर नगरवासी आपका स्वागत करते हैं। इस तरह का बैनर ,पोस्टर पुरानी गंडक पुल की मुख्य प्रवेश द्वार पर होनी चाहिए थी लेकिन अफसोस की बात है कि 32 दिनों तक चलने वाली सरकारी स्तर पर हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का उद्घाटन 25 नवंबर को होना है इसके पूर्व ही पुरानी गंडक पुल के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक नये लूक के बजाय इस पर चप्पल टँगे कपड़ो के विज्ञापन पोस्टर से चंद रूपयो के लिए सुशोभित करने के बजाय कलंकित करता दिख रहा है । इससे कहीं ना कहीं मेलार्थियों एवं आम जनों में इस चप्पल टांगे विज्ञापन बैनर को देखकर समाज में एक गलत संदेश जा रहा है जिससे लोगों में आक्रोश भी पनप रहा है इसे अभिलंब हटाते हुए स्थानीय समाजसेवी सुधीर कुमार सिंह ,लालबाबू पटेल,मुकेश सिंह,प्रभात रंजन ,गौतम कुमार,वैभव कुमार सहित अन्य लोगों ने इसका कड़ा विरोध करते हुए अभिलम्ब बैनर को हटाने की माँग सोनपुर व हाजीपुर प्रशासन से की है ।
