Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सोनपुर विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का विधिवत उद्घाटन 25 नवंबर को होना है। 32 दिनों तक चलने वाली सरकारी स्तर पर मेला में राज्य और राज्य के बाहर से आए हुए मेलार्थियों को किसी प्रकार के अप्रिय घटना ना हो, अप्रिय घटना से निपटने के लिए कम्युनिटी पुलिस के जवानों को मेलार्थियों के सुविधा व सुरक्षा के साथ-साथ सहायता के लिए तत्पर रहेगी । इसके लेकर कम्युनिटी पुलिस के जवान निःस्वार्थ भाव से 32 दिनों तक मेला में मेलार्थियों को सेवा उपलब्ध कराएंगे । इसी उद्देश्य के लेकर हरिहरनाथ मंदिर के सभागार में कम्युनिटी पुलिस एवं स्काउट एंड गाइड्स के सदस्यों को प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण बुधवार को शुरू किया गया। यह प्रशिक्षण दो दिवसीय होगा ,इस प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्धघाटन अनुमंडल पदाधिकारी कुमार निशांत विवेक द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया ,साथ ही अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टरों के टीम द्वारा विशेष रूप से प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण देना शुरू हो गया। कम्युनिटी पुलिस के संयोजक राजीव मुनमुन ने प्रशिक्षण दिलाने के लिए अनुमंडल प्रशासन को धन्यवाद दिया। मेला में किसी भी अप्रिय घटना होने पर कम्युनिटी पुलिस हर एक परिस्थित से निपटने के लिए तैयार है। कम्युनिटी पुलिस के इस शिविर में भाजपा नेता राकेश सिंह,कम्युनिटी पुलिस के संरक्षण मंडल पूर्व मुखिया धर्मेन्द्र राय ,लगन कुमार पांडेय ,विजय प्रताप सी सिंह, मनीष कुमार सिंह,विक्रमकुमार ,शैलेश,गौतम ,राजू संतोष सिंह, राहुल ,पुकार, रिजवान अखलेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोविंदचक पंचायत के इस्माइलचक गांव के हरिहर शाह के 22 वर्षीय पुत्र ओणम कुमार को बुधवार को गोली मारकर उसे मौत की नींद सुला दिया है । इस्माइल चक चेता बाबा चौक के शिकारपुर सड़क मार्ग के पास हरिहर शाह के पुत्र ओणम कुमार अपने खेत में पिता के साथ बुधवार को खेती का कार्य कर रहा था जहां गाँव के ही लोग ने पहुँच कर जोड़ जबरदस्ती खेत में कार्य नहीं करने का मना करते हुए उसके साथ तू- तू मैं -मैं करते हुए ओणम कुमार के सर में गोली मार दिया । जहां गोली की आवाज सुनते ही अन्य लोगों ने घटना स्थल पर पहुँच कर घायलावस्था ओणम कुमार को खनन फानन में सोनपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में ले गया है जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । इस घटना के जानकारी मिलते ही सोनपुर पुलिस ने दलबल के साथ अनुमंडलीय अस्पताल सोनपुर पहुंच गया और मामले की तहकीकात करने में जुट गई । इस घटना के संबंध में भूमि विवाद बताया जा रहा है वही घटना का अंजाम देकर गोली मारने वाला भागने में सफल रहा । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया । इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजनंदन ने बुधवार को बताया कि ओणम कुमार उम्र 22 वर्ष पिता हरिहर शाह घर इस्माइल चक जहां भूमि के लेकर विवाद हुआ जिसमें गांव के ही लोग ने गोली सर में मारकर घायल कर दिया । जहां अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है । मृतक के परिजन के आधार पर छह लोगों पर नामजद प्राथमिक की दर्ज की गई है । पुलिस प्राथमिक की दर्ज कर इस घटना के बाद से मामले की छानबीन करने में जुट गयी है । इस घटना के बाद पुलिस नामजद 6 लोगो दबोचने के लिए छापामारी शुरू कर दी है । मृतक के गांव में कोहराम मच गया जबकि परिवार जनों को रो -रो के बुरा हाल है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.