सोनपुर जिला प्रशासन सारण के तत्वाधान में एक्स्ट्रा सी सोसाइटी के द्वारा हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में पहली बार सोनपुर माइंडफेस्ट 2023 का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा संगत ग्रैंड सोनपुर में आयोजित क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड एवं माइंड ब्लोइंग क्विज प्रतियोगिता में राज्य के करीब 300 बच्चों एवं बच्चियों ने हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को विवेक कुमार, विकास आयुक्त, बिहार सरकार , संतोष कुमार मल्ल ,प्रधान सचिव नगर विकास विभाग, बिहार सरकार, अमन समीर जिला पदाधिकारी सारण , सुमित कुमार नगर आयुक्त सारण ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी सारण अमर समीर ने अतिथियों को हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने घोषणा किया कि कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए एवं बच्चों के उत्साह वर्धन हेतु सोनपुर मेला में प्रत्येक वर्ष इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।वहीं अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर निशांत विवेक ने सोनपुर के ऐतिहासिक महत्व पर सोनपुर के विद्यालय के बच्चों द्वारा निर्मित पेंटिंग से आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते हुए विवेक कुमार विकास आयुक्त बिहार सरकार ने अपने उद्बोधन में कहा कि सोनपुर एक ऐतिहासिक एवं पौराणिक धरती है। यहां पर नियमित इस प्रकार के कार्यक्रम कराए जाने चाहिए। इससे बच्चों में उत्साहवर्धक वातावरण का निर्माण होता है।इस मेले में क्विज प्रतियोगिता एवं क्रॉसवर्ड की प्रतियोगिता बच्चों में आगे बढ़ने और सीखने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारी गण भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा सोनपुर माइंडफेस्ट 2023 क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अदया सिंह ने द्वितीय स्थान श्रद्धा श्री ने एवं तृतीय स्थान शिवम कुमार ने प्राप्त किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर नल जल योजना को ऑपरेट कर रहे ऑपरेटर नलजल खराब होने पर उनके खाते में सीधे विभाग पैसे भेजेगा। ग्रामीण क्षेत्र के नलजल पीएचइडी विभाग देख- रेख करेगी उक्त बातें पीएचइडी के मंत्री ललित कुमार यादव ने कहीं।वे सोमवार की शाम विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में लगाई गई लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की प्रदर्शनी का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन के उपरांत प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। उद्घाटन के उपरांत उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।इसके पूर्व विभागीय अधिकारियों ने मंत्री को प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र देकर उन्हें स्वागत किया। इसी बीच पत्रकारो से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ग्रामीण तथा शहरी इलाकों में शुद्ध पेय जल पहुंचाने के लिए संकल्पित है। मेले में प्रदर्शनी लगाने का मुख्य उद्देश्य मेले में राज्य के कोने-कोने से आने वाले लोगों को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी को देखें और समझ कर अपने गांव और शहर को स्वच्छ और सुंदर रखें ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर नदियों में स्नान के दौरान थोड़ी सी चूक हो जाने पर लोगों की जान चली जाती है। ऐसे में तैराकी सीखना ,सिखलाना बहुत ही जरूरी है। तैराकी सीखने के बाद लोग नदियों में स्नान के दौरान अप्रिय घटनाएं होने से बच भी सकती है और लोगों को बचाने में मददगार भी साबित हो सकते है । सरकार ने नदी क्षेत्र के आसपास की लोगों को तैराकी के प्रशिक्षण देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है जिससे अप्रिय घटना होने से बचा जा सके। सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत सबलपुर में तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बिहार तैराकी संघ के तत्वावधान में सारण तैराकी संघ द्वारा सोनपुर के सबलपुर मे कुमार घाट से सुखदेव घाट के बीच लगभग 3 किलोमीटर की "मिश्रिलाल महेंद्र चौधरी ओपन गंगा मिनी मैराथन स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे 30 से अधिक तैराकों ने भाग लिया। 10 सफल तैराकी में सफल प्रतियोगियो को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। जिसमे प्रथम अंकित ,दुतीय मनीष ,तृतीय चंदन कुमार को सम्मानित किया गया । तैराकी प्रतियोगिता के अवसर पर बिहार तैराकी राज्य सचिव रामबिलास पाण्डेय ने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही धर्म के सभी साधन सुलभ हो सकते हैं, इसलिये कहा गया है कि स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास है। स्वस्थ मस्तिष्क ही स्वस्थ चिंतन को जन्म दे सकता है। तैराकी परम्परा को आगे बढ़ाने की जरूरत है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

सोनपुर कला संस्कृति एवम युवा विभाग बिहार सरकार एवम जिला प्रशासन सारण द्वारा आयोजित हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला आउटडोर खेल कार्यक्रम के तहत आयोजित तीन दिवसीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को बालक वर्ग का सेमी फाइनल एवम फाइनल मैच खेला गया। जिला नजारत उप समाहर्ता रजनीश कुमार राय एवम जिला खेल पदाधिकारी मो शमीम अंसारी के देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मढ़ौरा अनुमंडल के मशरक प्रखंड की टीम ने छपरा सदर प्रखंड के बनियापुर को 18 - 12 गोल के अंतर से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया प्रतियोगिता में बनियापुर के टीम को उपविजेता ट्रॉफी मिली। मशरक टीम में अधिकांश खिलाड़ी राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक तो बनियापुर टीम में अधिकांश खिलाड़ी संत जलेश्वर एकेडमी बड़ा लौवा के थे। सेमी फाइनल में सदर छपरा से लहलादपुर जबकि मढ़ौरा के पानापुर की टीम पराजित हो बाहर हो गई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पेवेलियन में आपदाओं के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। मेला घूमने आए लोग बड़ी संख्या में पेवेलियन के विभिन्न स्टॉल पर पहुंचकर आपदाओं से जुड़ी जानकारियां हासिल कर रहे हैं। नुक्कड़ नाटक, पपेट शो, बाइस्कोप, पेंटिंग्स और पहेलियां-मुकरियां प्रतियोगिता में मेलार्थी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज (मंगलवार) को दिव्यांग बच्चे मूक अभिनय (माइम शो) का प्रदर्शन करेंगे। सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बैजलपुर फकीर, सोनपुर के 45 बच्चों ने पेवेलियन का भ्रमण किया। यहां आपदाओं पर केंद्रित चित्रकला प्रतियोगिता सहित विभिन्न स्टॉल पर संचालित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्राधिकरण की ओर से बच्चों के बीच टीशर्ट, टोपी, टाॅफी, स्केच पेन पेंसिल, रबर आदि का वितरण किया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर जिला प्रशासन सारण द्वारा खेल प्रतियोगिता 11 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक डाक बंगला मैदान सोनपुर में आयोजित हो रखी है। जिसमे (सोनपुर में आउटडोर कार्यक्रम के तहत आयोजित वाली वॉल पुरुष की प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में छपरा, सोनपुर, दिघवारा, रिविलगंज ने प्रवेश किया। प्रतियोगिता में कुल 9 अनुमंडल खेलाड़ी हिस्सा ले रही है। सोनपुर के आयोजित मैच में सोमवार को सोनपुर (परिचमी) मढ़ौरा को 2-0 से जबकि छपरा सदर ने मढ़ौरा 2-0, वही दिघवारा ने सोनपुर पूर्वी को 2-0 से रविलगंज ने दरियापुर को 2-0 से तथा सोनपुर पश्चिमी ने रिविलगंज को 2-1 से पराजित किया। प्रतियोगिता नजारत उपसमाहर्ता रजनिश कुमार , अनुमंडल पदाधिकारी निशांत विवेक , जिला खेल पदाधिकारी सारण समीम अंसारी , राजेश शुभांगी स्पोर्टस इवेंट मैनेजर, वालीवॉल के संयोजक किशोर कुणाल, किंक (एथनिक ) संजय कुमार , अवधेश प्रसाद तकनिकी पदाधिकारी , निलाम मुंजन, भोला कुमार , अमर ,पंकज चौहान, सुजीत कुमार, प्रियंका कुमाठी ,आदित्य कुमार आदि के देख रेख में प्रतियोगिता आयोजित किया गया ।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में नगर विकास एवं आवास विभाग की प्रदर्शनी का रविवार की शाम उद्घाटन हुआ। इसका विधिवत उद्घाटन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने किया। इस क्रम मेंनगर आयुक्त सुमित कुमार , सारण के डीएम अमन समीर तथा सोनपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत कुमार ,नगर जेई मनोरंजन कुमार मौजूद रहे। उद्घाटन के उपरांत श्री मल्ल ने लगायी गयी प्रदर्शनी का मुआयना किया। प्रधान सचिव के पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। दूसरी ओर विभाग के प्रधान सचिव से मिलने के लिए सोनपुर नगर पंचायत की उपाध्यक्ष अंजली कुमारी ,वार्ड संख्या 10 की पार्षद रेणु कुमारी तथा वार्ड संख्या 13 के वर्तमान पार्षद एवं पूर्व नगर अध्यक्ष अमजद हुसैन तथा वार्ड पार्षद सुनील कुमार सहित अन्य पार्षदों ने बाहर खड़े रहे। इन पार्षदों का आरोप था कि उन्हें न इस कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया और ना ही उन्हें प्रधान सचिव से मिलने दिया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

कम्युनिटी पुलिस कैंप में निःशुल्क बनेंगे मेलार्थी को आयुष्मान कार्ड सांसद रूढ़ि ने मेला में आयुष्मान कार्ड के अस्थाई कैंप का किया उद्घाटन सोनपुर । विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला क्षेत्र में कम्युनिटी पुलिस के कैंप पर छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूडी का आगमन हुआ। एवं उनके द्वारा मेला में आयुष्मान कार्ड के अस्थाई कैंप का उद्घाटन किया गया। उन्होनै बताया गया कि पूरे मेले अवधि तक यहां कार्ड बनेगा और यही से वितरण भी होगा। उनके द्वारा कम्युनिटी पुलिस के संयोजक राजीव मुनमुन एवं सभी सदस्यों को उनके द्वारा किए जा रहे हैं सेवा की सराहना की गई। इस मौके पर उनके साथ विधायक कृष्ण कुमार मंटु के अलावा राजकिशोर सिंह ,सतनारायण सिंह, अतुल कुमार सिंह, लगन कुमार पांडे, सोनू सिंह महेश सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सोनपुर महिला एवं बाल विकास निगम तथा जीविका के संयुक्त तत्वधान में लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान के तहत नई चेतना पहला बदलाव की ओर से जागरूकता रैली अनुमंडल कार्यालय से रविवार को आंगनबाड़ी सेविका एवं जीविका दीदी के साथ रैली आयोजित की गई । जिसका विधिवत शुभारंभ साराण डीएम अमन समीर ,सोनपुर एसडीओ कुमार निशांत विवेक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस जागरूकता रैली में कुमारी अनुपम डीपीओ आईसीडीएस, विभा कुमारी डीएमएल सारण, मधुबाला सीए सारण, बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार,सीओ विश्वजीत सिंह ,अरुण कुमार डीपीएम जीविका, सीडीपीओ श्वेता कुमारी ,बीपीएम सोनपुर स्वाति कुमारी ने इस रैली में भाग लेकर अनुमंडल कार्यालय से सभी आंगनबाड़ी सेविका और जीविका दीदी ने सोनपुर अनुमंडल कार्यालय होते हुए मुख्य सड़क मार्ग के रास्ते होकर सोनपुर मेले के मुख्य पंडाल में पहुंची जहां पूरे सड़क मार्ग पर रैली के माध्यम से लोगों को लैंगिग हिंसा साहित्य अन्य सामाजिक कुरीतियों को लेकर लोगो मे जागरूकता को।लेकर बैनर,तख्तियां पर लिखी गयी स्लोगन के साथ मुख पंडाल सोनपुर मेला में पहुँची जहां पर लेगिंग हिंसा पर चर्चा किया गया ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला न केवल लोगों का मनोरंजन कर रहा है बल्कि ज्ञान वर्धन का केंद्र भी बना हुआ है। प्रतिदिन यहां राज्य के कोने-कोने से स्कूली बच्चों का जत्था अपने शिक्षकों के साथ शैक्षणिक परिभ्रमण पर पहुंच रहा है। शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चों को कतार में अनुशासित तरीके से मेला घूमते हैं और उन्हें ज्ञान विज्ञान से अवगत कराते हैं। इस बीच उन्हें हरिहर क्षेत्र मेले का इतिहास भी बताया जाता है। एसएस इंटरनेशनल स्कूल बाकरपुर से विद्यालय के बच्चों को लेकर सोनपुर मेला घूमाने पहुची शिक्षिका हर्षा शर्मा बताती है की बच्चों को मेला घूमाने के साथ-साथ बाबा हरिहरनाथ के धार्मिक महत्व की भी जानकारी दी जा रही है। स्कूली बच्चों के ज्ञानवर्धन के लिए जहां अनेक प्रदर्शनी स्टाल लगाए गए हैं। इन प्रदर्शनियों में हुनरमन्दो के बनाए गए उत्पाद को दिखाकर बच्चों को स्वावलंबन की राह भी दिखाई जाती है। इसके पहले मेले में बने विभिन्न स्थानों के सेल्फी पॉइंट पर बच्चों के अलावा शिक्षक शिक्षिका भी बारी-बारी से सेल्फी लेते हैं। झूले और अनेक प्रकार के मनोरंजन के साधनों का वे लोग लुफ्त उठाते हैं।मेले में गहमा गहमी के बावजूद अनुशासित ये बच्चे संपूर्ण मेला घूम कर पुनः मेले के बाहर लगी अपने वहां पर सवार होकर अपने घर की ओर लौट जाते हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।