Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार कबड्डी प्रतियोगिता के नेशनल में सोनपुर के लाल सूरज कुमार का हुआ चयन बिहार के 12 खिलाड़ी कर्नाटक के लिए हुआ रवाना सोनपुर । बिहार कबड्डी एसोसिएशन के द्वारा नेशनल में सूरज यादव के चयन होने के बाद घर के सदस्यों के साथ क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने खेलाड़ी सूरज को बधाई दी । बतादे कि सोनपुर प्रखंड अंतर्गत नयागांव थाना क्षेत्र के महमूदचक गांव निवासी रामबाबू राय के सुपुत्र सूरज यादव के घर में खुशी का लहर उस वक्त दौर गयी जब सूरज कुमार के मोबाइल पर फोन आया कि चंदन कुमार का सिलेक्शन बिहार कबड्डी एसोसिएशन के द्वारा नेशनल मे चयन हो गया है उन्हें कर्नाटक खेलने के लिए जाना है। सूरज यादव ने रविवार को कर्नाटक जाने के वक्त बताया कि 67 वां अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भारत के कर्नाटक राज्य में खेला जाएगा । इस खेल में बिहार से मात्र 12 खिलाड़ियों का चयनित किया गया है जिसमें से सारण जिले से एकमात्र खिलाड़ी सूरज यादव का चयनित हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि गया में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुआ था। जिसमें जीत हासिल करने के बाद मेरा चयन नेशनल में हुआ है। कर्नाटक में 67 वां अंडर 19 जो 23 से 27 जनवरी 24 के बीच नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा । जिसमें बिहार के 12 खिलाड़ी रविवार के कर्नाटक के लिए रवाना हो गए। यह खबर सुनते ही खेलाड़ी सूरज यादव के अलावा घर के सदस्यों के अलावा सगे संबंधियों व गाँव व क्षेत्र के लोगो मे मन प्रफुल्लित हो गया और उसके बाद उनकेशुभचिंतकों के द्वारा उनके फोन पर बधाई देने का ताता लग गया। सारण जिला कबड्डी संघ के समस्त ऑफिशियल गण सुरेश सिंह ,पंकज कश्यप ,दीपक कुमार सिंह ,संजय कुमार सिंह,सहित गोपालपुर सरपंच शंकर मालाकार ,गरीबो के मशीहा डॉ चंदन लाल मेहता, विष्नु तिवारी ,चंदन कुमार, संजीत कुमार सहित क्षेत्र के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया ।

Transcript Unavailable.

सोनपुर पुलिस ने अवैध बालू लगे दो ट्रैक्टर को जप्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल सोनपुर । सोनपुर पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को महेश्वरी चौक से जप्त करते हुए ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है । इस बात की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राजनंदन ने शनिवार को बताया कि गोविंदचक की ओर से हाजीपुर की ओर जा रही 2 अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को एनएच 19 के शिव बच्चन सिंह चौक के पास से जप्त करते हुए ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करते हुए शनिवार को जेल भेज दिया गया है । जेल भेजे गए वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना के तेरसिया गांव के राधे राय के पुत्र विपिन कुमार दूसरा राजू महतो के पुत्र मोनू कुमार है।

सोनपुर हरिहरनाथ पुलिस ने एक अपहृत के साथ एक युवक को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के लिए छपरा भेज दिया है । उक्त बात की जानकारी देते हुए हरिहरनाथ ओपी प्रभारी अमित कुमार ने शुक्रवार को बताया कि एक युवक जो एक नाबालिक लड़की के बहला फुसलाकर उसे लेकर फरार हो गया था । जहां पुलिस ने आवेदन के आलोक में मामले की तहकीकात करते हुए छापामारी कर दोनों को साहेबगंज छपरा से गिरफ्तार कर उसे 164 के बयान के लिए न्यायालय छपरा भेज दिया । गिरफ्तार अभियुक्त सूरज कुमार घर कसमर थाना पहलेजा के निवासी है जबकि लड़की पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी थाना क्षेत्र के रहने वाली है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

सोनपुर थाना क्षेत्र कल्याणपुर पंचायत के बैजलपुर में टावर में लगे 24 बैटरी को चोर ने गायब कर दिया। इस घटना के लेकर उक्त टावर का टेक्नीशियन जिला के मेकर थाना क्षेत्र पश्चिम धहरा का मनोज कुमार ने सोनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। टेक्नीशियन ने पुलिस को बताया है कि बैजलपुर फकीर गांव में इंडस टावर का साइट अचानक डाउन होने से देखा गया कि वहां लगे एक्साइड कंपनी का 600 एएच का 24 पीस बैटरी गायब हो चुका है। उक्त टावर वहां के अर्जुन सिंह के जमीन पर लगा हुआ है। सोनपुर पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और घटना के तहकीकात में जुट गयी है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

हाजीपुर--छपरा एनएच 19 पथ के अंतर्गत सोनपुर के गोविन्दचक स्थित रेलवे फाटक संख्या 4 के पास लगने वाले जाम से अब मुक्ति मिलेगी। रेलवे द्वारा वहां 13 करोड़ से अधिक की लागत से अंडरपास (सबवे) का निर्माण कराया जायेगा। इसके लिए 2.0X5.0X4.0 की सीमित ऊंचाई वाले सबवे का निर्माण का आदेश निर्गत किया है। सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री राजीव प्रताप रुडी ने उक्त बातों की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मध्य रेल अंतर्गत सोनपुर मंडल की संसदीय समिति की बैठक में सबवे निर्माण का निर्णय हुआ था जिसकी स्वीकृति रेलवे द्वारा दी गई है। जब रेलवे ढाला बंद होती हैं तब गोविंदचक से त्रिभुवन चौक तक आये दिन जाम हो जाती हैं जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है । सबसे ज्यादा परेशानी रेलवे ढाला बंद होने से एम्बुलेंस में जिन्दी और मौत से जूझ रहे मरीजों व उनके परिजनों को होती हैं । अंडर ग्राउंड सड़क मार्ग निर्माण होने के बाद से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।