सोनपुर में इंटरमीडिएट के 6 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में 6 परीक्षार्थीप नकल करने के आरोप में की गयी निष्कासित सोनपुर । इंटर परीक्षा के प्रथम दिन सोनपुर के सभी 6 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रथम दिन दोनों पालियों में नकल करने के आरोप में कुल 6 परीक्षार्थी निष्कासित की गयी । कदाचार मुक्त परीक्षा के लेकर प्रशासन ने हर केंद्र पर पुलिस बल व मजिस्ट्रेट को तैनात कर दी थी । सोनपुर एसपीएस सेमीनरी ,शिशु संघ हाई स्कूल ,शिव दुलारी हाई स्कूल ,गर्ल हाई स्कूल पहाड़ीचक ,पीआर कॉलेज सोनपुर ,रामसुंदर दास महिला कॉलेज सोनपुर में गुरुवार के दिन प्रथम पाली में जीव विज्ञान व दर्शनशास्त्र द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा ली गई । जिसमें सोनपुर एसडीओ,डीएसपी,डीसीएलआर सहित अन्य अधिकारियों ने 6 परीक्षा केंद्रों का दौरा कर चल रहे परीक्षा का जायजा लिया। इस संबंध में बताया गया कि प्रथम पाली में कुल 3 जब कि दुतीय पाली में 3 परीक्षार्थियों को नकल करने के आरोप में एसडीओ,डीसीएलआर ने निष्कासित किया दिया । सभी 6 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा को संपन्न करने के लिए सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी ने चल रहे परीक्षा केंद्रों पर दौड़ा करते रहे । सोनपुर एसडीओ कुमार निशांत विवेक ने बताया कि प्रथम दिन परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। दोनों पालियों में 6 परीक्षार्थी नकल करने के आरोप में निष्कासित हुई है । जिसमें प्रथम पाली में पीआर कॉलेज में 2 ,शिशु संध हाई स्कूल में 1 वही दुतीय पाली में पहाड़ी चक गर्ल हाई स्कूल में 2, रामसुंदर दास महिला कॉलेज में 1 कुल 6 परीक्षार्थी नकल करने के आरोप में निष्कासित किया गया है ।
चाहे आप गीता पढ़े या कुरान , हमारे सीने में सदा हिंदुस्तान होना चाहिए--साक्षी सोनपुर । यही आगाज यही अंजाम होना चाहिए ,वतन पर मिटने वाली को यही अरमान होना चाहिए ,चाहे आप गीता पढ़े या कुरान , हमारे सीने में सदा हिंदुस्तान होना चाहिए उक्त बातें गणतंत्र दिवस झंडों तोलन समारोह के दौरान सोनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भरपुरा पंचायत भवन पर साक्षी कुमारी ने संबोधित करते हुए यह भी कही कि हम जानते है कि 26 जनवरी 1950 को भारतिय संविधान लागु हुआ था यदि आज हम सम्प्रभु और स्वतंत्र हैं तो उन वीर जवानों के कुर्वानी व त्याग के कारण आज हमारे लिए उन शहीदों और संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता भावांजली देने का दिन है । भारत के संविधान में सबको समान शिक्षा ,भेदभाव रहित, समान अवसर ,सबका साथ सबका विकास के अवसर प्रदान किए हैं। हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है जिसे बनाने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे थे। बाबा भीमराव अम्बेडकर, डॉ० राजेन्द्र प्रमाद , डॉ हरि सिंह गौर जैसे अनेक विद्वानों के अथक परिश्रम की बदौलत यह जनकल्याणकारी संविधान हमें मिला हैं। इसका हमके हरदम सम्मान करना चाहिए। प्रायः यह देखा जाता है कि लोग अपने मौलिक अधिकारों की तो वकालत करते हैं परन्तु जब कर्तव्य पालन की बारी आती है तो मानो उन्हें साप सूंघ जाता है ऐसी मानसिकता देश के लिए घातक है। आजादी के बाद हमारे देश ने हर क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है जिसका तरोताजा उदाहरण चंद्रयान मिशन है लेकिन अफसोस है कि आज का मनुष्य तो चांद पर तो पहुंच गया परन्तु धरती पर रहने का कायदा नहीं सीख पाया जिसका परिणाम यूक्रेन और रूस का महायुद्ध है। अयोध्या में रामलाल का प्राण प्रतिष्ठा तो हो गया हम लोगों ने मिलकर दीपावली भी मनाए लेकिन यह सब करने से हम सब राम भक्त नहीं बन सकते। हम राम भक्त तब बनेंगे जब उनके आदर्श उनके मार्गदर्शन पर चलकर ईमानदारी पूर्वक कर्तव्य निष्ठा के अहिंसा के साथ अपने कार्यो का निर्वाहन करें तभी रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा का सही महत्व होगा। क्या हुआ जो मैं हिंदू और तुम मुसलमान है ,मैं भी इंसान तू भी इंसान है , अगर हम आपस में रूठते रहे तो , देश कैसे चलेगा , हम दोनों पहिए है एक गाड़ी के, जिसका नाम हिंदुस्तान है । धरती मां की रक्षा के लिए हर भारतवासियों को त्याग और बलिदान करने की जरूरत है। आज हमारे देश में अनेक समस्याएं हैं लेकिन उन समस्याओं का निदान सही तरीके से नहीं हो रहे हैं ।जिसके कारण आज भारत में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और एक -दूसरे के प्रति नफरत फैला कर कूटनीति की राजनीतिक हो रही है ।ऐसे लोगों से सावधान होकर अपने देश की रक्षा के लिए सदैव एक- दूसरे में प्रेम भाव बनाकर रहे तभी हमारा समाज, हमारा राज्य ,हमारा देश विकसित हो सकता है।
शाम ढलते ही ठंड की चपेट में आ रहे हैं लोग सोनपुर । विगत एक सप्ताह से लगातार ठंड और कुहासे के कारण लोगों का जीवन काफी कष्ट दे रहा था जहां अचानक गुरुवार को मौसम में बदलाव आ गया। हालांकि गुरुवार को सुबह 11:00 बजे से धूप निकलने लगी और हवा की रफ्तार भी कम हो गई। नतीजतन दिन में लोगों को ठंड से राहत मिली। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इस वजह से भी दिन में थोड़ा ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर था। जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री पर था। आकाश पूरी तरह से साफ रहा। इस वजह से धूप निकल गई। धूप दोपहर के बाद तक रही। दिन में मौसम खराब होने की वजह से कई दिनों से लोगों के दिनचर्या खराब हो गई थी। लेकिन जैसे ही धूप निकली लोग आवश्यक काम कार्य करने में जुट गए। पहालांकि शाम में फिर लोग ठंड की चपेट में आ गए।
आरपीएफ सोनपुर ने अभियान चलाकर 17 अनाधिकृत यात्रियों व लोगो को पकड़ कर किया न्यायालय में प्रस्तुत सोनपुर । रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सोनपुर के द्वारा दिव्यांग कोच एवं महिला बोगी को अनाधिकृत यात्रियों से मुक्त रखने के लिए अभियान बुधवार को चलाया । यह अभियान सहायक सुरक्षा आयुक्त/ सोनपुर/अजय कुमार के निर्देशन पर चलाया गया। उक्त बात की जनकारी देते हुए आरपीएफ़ इंस्पेक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि इस अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के दिव्यांग कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा करते 03 व्यक्ति पकड़े गए । इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 03295 बरौनी- पाटलिपुत्र मेमू सवारी गाड़ी एवं गाड़ी संख्या 15202 नरकटियागंज- पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के महिला बोगी को चेक करने पर अनधिकृत रूप से यात्रा कर रहे 12 पुरुष यात्री को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त चेकिंग के अलावा रेलवे यार्ड सोनपुर में अनधिकृत रूप से लाइन पर अकारण घूमते हुए भी 02 व्यक्ति को पकड़ा गया। उपरोक्त सभी गिरफ्तार 17 व्यक्ति पूछताछ में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए जिन्हें हिरासत में लेकर इन्हें आरपीएफ़ पोस्ट कार्यालय में लाया गया । सभी गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया इन सभी को अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय रेल को अग्रसारित कर दिया गया ।
पीआर कॉलेज सोनपुर में स्वामी विवेकानन्द प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के सफल विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित *कंटक मार्ग पर चलकर ही सफलता प्राप्त हो सकता:--याज्ञवल्कय शुक्ला* सोनपुर । अखिल भारतीय विधार्थी परिषद सोनपुर इकाई द्वारा विगत सप्ताह हुए स्वामी विवेकानन्द प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का परीक्षा परीणाम जारी किया गया तथा प्रतिभा सम्मान सामारोह कार्यक्रम बुधवार को पीआर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्कय शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.पूनम सिंह , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रवि पांडे, भाजपा युवा मोर्चा के डा. आशुतोष कुमार ने संयुक्त रूप से किया । इस मौके पर याज्ञवल्क्य शुक्ला ने अपने संबोधन का शुरूआत भोजपूरी में का' हाल" बा ,ठंडा लगता के साथ किया पढा़ई को मजबुत करने के लिऐ प्रतियोगिता का आयोजन जरूरी है,इस प्रकार के स्पर्धा से ही प्रतिभा निखरता है,व व्यक्तित्व का विकास संभव है, हर बच्चा अपने मां बाप का ब्लैंक चेक की तरह होता है, इस प्रतियोगिता मे भाग लिऐ सभी विधार्थीयों,को सिर्फ यह प्रतियोगिता तक नहीं बल्कि अपने जीवन में आने वाले सभी प्रकार के चुनौतियों पार करना है,सफल होना है,तो कंटक मार्ग पर चलना होगा,जीवन का उदेश्यों का समझना होगा ,डर ,भय को अपने अंदर से बाहर निकालना खुद पर भरोसा करना ,आपका दिल किताब से लगे तभी जाकर आप अपना प्रतिभा एक सम्मान नहीं बल्कि असंख्यक सम्म्मान प्राप्त होगा।और आपके मां बाप ही ऐसे है,जहां आपको खुशियों का अनलिमटेड है। इस मौके पर डा.पूनम सिंह ने कहा स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को जब हम अध्ययन करेंगे तब हमारे अंदर विवेकानंद जी का पूरा जीवन हमारे जीवन का भी सही दिशा देने का कार्य करेगा और हमें युवाओं के आदर्श होने के नाते विवेकानंद जी के विचारों को हमेशा स्मरण करते हुए अपना जीवन का कोई भी कार्य करना चाहिए । 67 वी बिहार लोक सेवा आयोग मे सफलता प्राप्त करने पर सोनपुर के विक्रमजीत सिंह को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में ग्रुप वर्ग छः,सात,और आठ वर्ग में प्रथम स्थान अंश राज, द्वितीय सुधांशु कुमार ,तृतिय निखिल कुमार ग्रुप कक्षा नवम,दशम में प्रथम स्थान जूली कुमारी,द्वितीय गोलू कुमार,तृतीय ब्यूटी कुमारी, ग्रुप 11वीं कक्षा और 12 वीं कक्षा मे प्रथम स्थान विपिन कुमार,द्वितीय मधुसुदन कुमार,तृतीय काजल कुमारी ने प्राप्त किया। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रवि पांडे , विश्वविद्यालय संगठन मंत्री पुरुषोत्तम कुमार, जिला संयोजक रविशंकर कुमार ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यशवंत कुमारआदि उपस्थित रहे।
पहलेजाघाट पुलिस ने अपहृत अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल सोनपुर । पहलेजाघाट पुलिस ने एक अपहृत अभियुक्त युवक को छपरा कचहरी से गिरफ्तार कर न्यायलय में प्रस्तुत करते हुए मंगलवार को जेल भेज दिया है । उक्त बात की जानकारी देते हुए पहलेजाघाट अपर पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार ने मंगलवार को बताया कि एक पुराने मामले में एक अपहृत युवक को गिरफ्तार किया गया है । युवक जो एक लड़की को 2021 में ओपी क्षेत्र के एक गाँव के लड़की को बहला फुसलाकर उसे फरार हो गया था । जहां पुलिस ने अपहृत लड़की को पकड़ कर परिजनों को सौपा दिया था जिसमे अपहृत युवक फरार हो गया था । पुलिस ने फरार अभियुक्त को ग्रामीण छपरा से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए अभियुक्त को छपरा जेल भेज दिया । गिरफ्तार अभियुक्त नीरज चौधरी पिता शत्रुघ्न चौधरी घर पोझी परसा सैदपुर थाना दरियापुर जिला सारण के निवासी है ।
बिहार और केंद्र सरकार लगातार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए नेशनल विजेताओं को नौकरी भी दे रही है । 20 से 22 जनवरी तक चंडीगढ़ ( पंजाब) में आयोजित साउथ ऐशियन सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने जित हासिल कर बिहार का नाम रौशन किया । बतादे कि चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली साउथ ऐशियन सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) चैंपियनशिप के लिए बिहार से 15 सदस्यीय टीम गुरुवार को रवाना हुई थी । इनके साथ भारतीय टीम के कोच के तौर पर राष्ट्रीय सवात् संघ के द्वारा राज्य सवात संघ बिहार के सचिव शिहान ई राहुल श्रीवास्तव भी रवाना हुए थे । प्रतियोगिता में साउथ ऐशियन देश के भारत, नेपाल, श्रीलंका, बंगलादेश, आफगानिस्तान व भूटान के बॉक्सर भाग लिया था ।जिसमे बिहार के खेलाड़ीयो कुल 19 पदक जीत हासिल कर अपने नाम करते हुए बिहार ही नही बल्कि गाँव व जिले का नाम रौशन किया । जिसमें (9 गोल्ड, 5 सिल्वर व 5 ब्रांज मेडल) साथ ही इंडियन टीम के कोच शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव को ऐशियन सवात् कॉन्फेडरेशन के सचिव के द्वारा विजेता ट्राफी के साथ बेस्ट कोच अवार्ड भी दिया गया। पटना ऐयरपोर्ट पर मंगलवार को पहुचने पर सभी खिलाड़ियों के गाजे बाजे के साथ स्वागत में राज्य सवात् संघ, बिहार के खिलाड़ी व पदाधिकारियों के साथ पूरा भीड खड़ी थी। गाजे बाजे के साथ दर्जनों वाहनों से खिलाड़ियों ने पटना एयरपोर्ट से जेपी सेतु सड़क मार्ग होते हुए भरपुरा गाँव में पहुँचने पर रंजीत श्रीवास्तव , यदुनंदन भगत,गणेश भगत,सुरेंद्र सिंह,शिवपूजन साह ,संजीत कुमार ,रितेश रंजन,सुनैना देवी, रूपेश रंजन ,साक्षी,आकांक्षा व सोनपुर में सुनील कुमार सिंह,सुबोध कुमार, संतोष कुमार, सरोज,आरती पुष्प सहित दर्जनों ग्रामीणों और नगर वासियों ने गर्मजोशी के साथ सभी खिलाड़ियों को स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। *गोल्ड मेडलिस्ट* स्वीटी कुमारी 2 गोल्ड (असौत व कॉम्बैट), उपासना आनंद, तन्नू श्री, श्रृष्टी भारद्वाज, कुमारी अनन्या, अनुष्का अभिषेक, रोहित कुमार प्रजापति, हिमांशु राज *सिल्वर मेडलिस्ट* सुरज कुमार 2 सिल्वर (असौत व कॉम्बैट), नितेश कुमार, शिवानी, उपासना आनंद, (कंम्बैट), *ब्रांज मेडलिस्ट* नासिर फिरोज, काशिफ हुशैन, हिमांशु भगत, तन्नू श्री (कॉम्बैट) नितेश कुमार, (कॉम्बैट) इन सभी खिलाड़ियों के जितने के खुशी में राज्य सवात् संघ, बिहार के अध्यक्ष चंद्रमोहन प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष, सुनील कुमार व संयुक्त सचिव, आशिफ अनवर व कोषाध्यक्ष शिल्पी सोनम समेत सभी सदस्यों द्वारा शुभकामनाएं दी गई। व सभी खिलाड़ियों को पटना ऐयरपोर्ट पहुचने पर जोरदार स्वागत किया गया व पटना से मुजफ्फरपुर रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स क्लब तक रोड शो: किया गया। पटना से जेपी सेतु सड़क मार्ग रास्ते में लगभग 10 जगहों पर भारतीय टीम की स्वागत की गई। *इन सभी जगहों पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।:* पटना एयरपोर्ट, भरपूरा गांव, सोनपुर गांधी आश्रम, हाजीपुर,, सैदपुर रजौली, भगवानपुर, गोरौल, रामदयालु, मालीघाट मुज़फ्फरपुर ।
सोनपुर भगवान श्री राम लला के अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हरिहर क्षेत्र सोनपुर स्थित सम्पूर्ण मठ मंदिरों सहित गाँव व घरों में राममय हो गया । पूरा क्षेत्र भक्ति मय माहौल सोमवार को दिनभर बना रहा। कहीं अष्टयाम यज्ञ ,राम भजन,हनुमान चालीसा तो कहीं मंदिर पर राम धुन व भजन कीर्तन सुनाई दे रहा था। सुबह से ही हवन पूजन का सिलसिला आरंभ हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। सोनपुर के प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर ,गजेंद्र मोक्ष देवथानम नौलखा मंदिर ,लोक सेवा आश्रम भगवान सूर्य व शनिदेव ,महदलीचक महावीर मठ, गोपालपुर नर्मदेश्वर मंदिर व महावीर मठ, गौरी शंकर मंदिर भरपुरा, राधे कृष्ण मंदिर सोनपुर ,शाहपुर नेहाल नाथ मंदिर, भरपुरा समाधि स्थल, गजेंद्र नाथ मंदिर गंगाजल ,जल भारत मंदिर ,रामजानकी मंदिर पहलेजाघाट ,दुधाइला हनुमान मंदिर ,बैजलपुर शिव मंदिर, देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरो में रंग बिरंगे लाइट से सजाएं गए साथ ही मंदिरों में सैकड़ो दीए जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। सोनपुर स्थित लोक सेवा आश्रम में संत विष्णु दास उदासीन मौनी बाबा के नेतृत्व में विधि विधान के साथ भगवान की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद वहां भी महा भंडारा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सोनपुर आदम स्थित दुर्गा स्थान पर अयोध्या में हो रहे श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का टेलीविजन के माध्यम से सीधा प्रसारण का आयोजन किया गया। गोपालपुर के नर्मदेश्वर मंदिर पर दिन भर पूजा अर्चना की गई।दुधाइला हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन के साथ संध्याकाल हनुमान आरती के साथ महाभण्डारा का प्रसाद वितरण किया गया । हर मठ मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया।इस दौरान बाबा हरिहरनाथ मंदिर सहित यहां के विभिन्न मठ मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के साथ मंदिर को सजाया संवारा गया। सैकड़ो राम भक्तों ने अपने-अपने मोटरसाइकिल पर जय श्री राम के झंडा लगाकर जुलूस निकालते हुए जय श्री राम जय श्री राम के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे । इस मौके पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर में 21000 दीपो को प्रज्वलित कर जय श्री राम के नारे लगाए गए साथ ही महाआरती का भी आयोजन किया गया । सभी मठ मंदिरों में हजारों दीए जलाएं गए । हरिहरनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भगवान को भोग लगाए जाने के बाद महा भंडारा का प्रसाद भक्तों के बीच वितरण किया गया । इस भंडारा में सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे इलाके में मानो ऐसा लग रहा था कि जैसे कि पूरा हरिहर क्षेत्र साक्षात भगवान श्री राम का राम राज्य में लीन हो गया है । रघुनंदन के अभिनंदन में पूरा हरिहर क्षेत्र वासी भक्ति के धुन में डूबे रहे । संध्या बेला में महाआरती के बाद राम कीर्तन तथा राम धुन श्रद्धालु महिलाओं ने गाकर वातावरण को भक्ति मय कर दिया। घर घर दीए जलाएं गए व बच्चे पटाखे फोड़े । इस मौके पर गजेंद्र मोक्ष देवथानम के पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मण आचार्य महाराज जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम का संपूर्ण जीवन अखिल विश्व के लिए एक आदर्श है। उनके बताए आदर्शो पर चलकर ही इस विश्व का कल्याण संभव है। संत मौनी बाबा ने कहा कि राम भारत के रोम-रोम में बसे हैं। अयोध्या में कई हजार वर्षों से भारतीय शक्ति गौरव आस्था का प्रतीक रही है । विश्व में ऐसा कोई भी प्राचीन महानायक नहीं हुआ है जिसकी प्रभु श्री राम की तुलना की जा सके । भगवान श्री राम अयोध्या राजवंश शाखा में हुए थे। विष्णु पुराण के अनुसार इस वंश के 61 वां शासन श्री राम थे । भारतीय परंपरा में राम को विष्णु का अवतार माना जाता है। देर रात तक मठ मंदिरों में भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोनपुर प्रशासन पूरे क्षेत्र में हर गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए क्षेत्र का भ्रमण करते रहे पदाधिकारी।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
सोनपुर नगर पंचायत के पुरानी गंडक पुल स्थित गजग्राह चौक के पास किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिगरेट पीकर तिल्ली फेंकने के कारण बिक्री के लिए रखे झल्सी में आग सोमवार को लग गई । जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। बिक्री के रखे अन्य झलसी विक्रेताओं ने अपने-अपने झलसी को आग लगने की घटना के बाद तुरंत अपने अपने झलसी को हटाने में लग गए वहीं इस घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई । जहां अग्निशमन विभाग की जानकारी मिलते ही दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में कामयाब रहा । अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि झलसी में आग लग गई जिसे कर्मियों ने आग बुझाने में कामयाब हो गया । अगर थोड़ी सी लेट होती तो आसपास में रखें बिक्री के लिए झलसी भी जलकर नष्ट हो जाता । सबलपुर चहारम के राजेंद्र राय की बिक्री के रखे 30 बोझा के करीब झलसी जलकर नष्ट हो गया है । आग लगने से झलसी विक्रेता के हजारों रुपए की नुकसान हुआ है । समाजसेवी लाल बाबू पटेल ने बताया कि लोगों की थोड़ी सी लापरवाही के कारण यह आग लगी है । 6 माह पूर्वी भी अन्य झलसी बिक्रेता के झलसी में आग लग गई थी।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
नयागांव स्टेशन स्थित शहीद राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा के पास प्रशासन क्यों नहीं करती है झंडोत्तोलन ? क्यों भूलते जा रहे हैं लोग शहीदों की कुर्बानी सोनपुर कोर्ट । सोनपुर अनुमंडल प्रशासन 26 जनवरी गणतंत्र दिवस और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह को याद नहीं करते हैं। बता दे कि शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह सोनपुर अनुमंडल के वहैरवागाछी नयागांव के निवासी थे। जिनका जन्म 4 दिसंबर 1924 को हुआ था। उन्होंने 11 अगस्त 1942 को पटना सचिवालय के सामने यूनियन जैक के झंडा उतार कर अपने देश का तिरंगा झंडा फहराने के दौरान सात क्रांतिकारी छात्र अंग्रेजों के गोली का शिकार होकर शहीद हो गए थे लेकिन तिरंगे झंडे को झुकना नहीं दिया और उस स्थल पर तिरंगा झंडा गार दिया । उस वक्त उनकी उम्र मात्र 18 वर्ष था। इनका 7 शहीदों के साथ पटना सचिवालय के सामने स्मारक है ।अंग्रेजों की गोली से सातों एक साथ शहीद हुए थे । शहीद राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा नयागांव बाजार के स्टेशन परिसर के पास लगी है। इस स्थल के पास लाइट तो लगी है लेकिन यह मुक दर्शक बनी हुई है । लगी हुई लाईट को जलाने की जरूरत है । शहीद राजेन्द्र प्रसाद के प्रतिमा पर जहां स्थानीय लोग अपने स्तर से समय-समय पर उन्हें याद करते हैं लेकिन अनुमंडल प्रशासन उनकी प्रतिमा की पूजा करने तथा 26 जनवरी और 15 अगस्त को झंडोत्तोलन तक करने की जरूरत नहीं समझती। यह शहीदों के लिए अपमान करने जैसा है । अगर अनुमंडल प्रशासन को झंडोत्तोलन का कार्य क्रम में समय नहीं मिलता तो प्रखंड स्तर के पदाधिकारी को भेज कर शहीद के प्रतिभा के समक्ष झंडोतोलन करवाया जा सकता है । ऐसी व्यवस्था करने के लिए अभी वक्त है । अगर भारतीय प्रशासनिक सेवा के आए युवा अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर निशांत कुमार विवेक चाहे तो नयागांव बाजार स्थित शहीद राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा की पास गणतंत्र दिवस परझंडोत्तोलन करने की व्यवस्था कर सकते हैं। यह शहीदों के सम्मान के लिए जरूरी है क्योंकि यह देश के लिए अपनी सीना तानकर सचिवालय के समक्ष अंग्रेजों की गोली खाए थे। आजादी के बाद से विगत कुछ वर्षों से लोग शहीदों को भूलते जा रहे हैं। यहां तक की अब सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय में भी उनकी फोटो फ्रेम लगाकर उन्हें याद नहीं कर रहे हैं । जिन शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति दी है उनका एक ही सपना था कि आने वाली पीढ़ी को अंग्रेजों के गुलाम व अत्यचार से मुक्ति मिले और अत्याचारों और शोषण उनपर नहीं हो और उन्होंने अंग्रेजों के कोड़े खाते -खाते शरीर को लहूलुहान करते हुए भारत माता के रक्षा के लिए अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी इतना ही नहीं अग्रेजो के गोली खाकर देश के लिए प्राणों को न्यौछावर कर दिया लेकिन उन्हें अब धीरे-धीरे उनके नाम, उनकी यादें ,उनके किए गए कार्य को लोग भुलते जा रहे हैं और वैसे लोगों को याद कर रहे हैं जिनके शरीर में दाग ही दाग है। इस गंभीर समस्याओं को हर भारतवासियों को सोचने समझने और चिंतन करने की जरूरत है।
