आयुष्मान कार्ड कैसे बनेगा
सभी को नमस्कार , जिनके पास मोबाइल है , मैं सांपुर ब्लॉक की रीना कुमारी हूं और मैं भी सारंकू से जुड़ी हूं , वह जानना चाहती है कि पोषण उद्यान स्थापित करने के लिए हमें किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए ।
सोनपुर के नए अंचलाधिकारी ने पदभार ग्रहण की अंचल कर्मी समय अवधि के अंदर सभी कार्य को पूरी इमानदारी के साथ कार्य करे --सीओ सुश्री अदिति श्रुति सोनपुर। सोनपुर अंचल अधिकारी सुश्री अदिति श्रुति ने पदभार ग्रहण करने के बाद कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारियों से मंगलवार को परिचय प्राप्त की । उसके बाद उन्होंने कहीं की भूमि से संबंधित सभी मामलों का समय से निपटारा किया जाएगा । अंचल कार्यालय में किसी प्रकार के गलत कार्य करने वाले अधिकारी या कर्मी बख्से नहीं जाएंगे । अंचल कार्यालय में जो भी कार्य जिनके ऊपर कार्यो की जिम्मेदारी दी गयी है वे समयावधि के अनुसार कार्यो को निपटारा करते रहे । अगर किसी तरह की शिकायत मिलती है तो उस पर करवाई की जाएगी । किसी भी लोगों को बार-बार अनावश्यक कार्यालय में नही दौड़ाए ।समय अवधि के अंदर सभी कार्य को पूरी इमानदारी के साथ कार्य करेंगे । गरीब हो या अमीर हर किसी के कार्यो को नियमानुकूल निष्पादन किया जायेगा । अगर कोई कर्मचारी के विरुद्ध आम जनता शिकायत करती हैं तो उसका जाँच किया जायेगा । जाँच के क्रम में अगर कर्मचारी पर लगाये गए आरोपी सही पाया गया तो उसके विरुद्ध करवायी की जायेगी । किसी भी कीमत पर अंचल कार्यालय में दलालों की दलाली नही चलेगी ।
चित्रसेनपुर मध्य विद्यालय सोनपुर में सड़े अंडे खाने से विद्यार्थियों की अचानक तबीयत बिगड़ी ,मचा अफरातफरी सोनपुर । सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत मध्य विद्यालय चित्रसेनपुर में मिड डे मील के द्वारा एनजीओ के तरफ से सोमवार को खाना में विद्यार्थियों को सड़े हुए अंडे मिला। विद्यार्थियों को अंडे खाने के बाद अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके बाद से स्कूल में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया । इस घटना के बाद से अन्य बच्चों को अंडे खाने से रोक लगाते हुए शिक्षकों ने अंडे की जांच पड़ताल की । जिसमें सड़े हुए अंडे की पुष्टि हुई । उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि इसके पूर्व भी एनजीओ द्वारा सारे गले फल दिया गया था जिसके कारण नाराज स्कूल के शिक्षकों व कर्मियों ने खाना लेने से इनकार कर रहे थे लेकिन जोर जबरदस्ती खाना प्रतिदिन भेजा जा रहा है। यहां अचानक सोमवार के सड़े हुए अंडे के खाने से बच्चों की तबीयत खराब हो गई। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार मालाकार ने बताया कि एनजीओ ने बच्चों को खाने के लिए 100 अंडे की आपूर्ति की थी इसे मात्र पांच बच्चे ही अंडा खाया था । अंडे खाते ही तीन बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई इसके बाद अंडा खाने से रोक लगा दी गई तीसरी क्लास के छात्र विराज कुमार पहली क्लास की छात्रा रितिक राज तथा तीसरी क्लास के छात्र अंकित कुमार की तबीयत बिगड़ गई है हालांकि उक्त तीनों छात्र थोड़ी देर में स्वस्थ हो गए वहीं इस घटना की जानकारी सोनपुर एसडीओ ,सोनपुर थानाध्यक्ष,बीईओ एवं अन्य पदाधिकारी को दी गई । घटना की जानकारी मिलते थी सोनपुर एसडीओ कुमार निशांत विवेक ,सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश शाह,अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हरिशंकर चौधरी एवं प्रखंड खदान आपूर्ति पदाधिकारी पहुंचकर वस्तु स्थिति की जानकारी लेते हुए 3 बच्चे की तबीयत जो खराब हुई थी उसे आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में एंबुलेंस को बुलाकर इलाज के लिए भेजा गया । इस घटना के बाद से बच्चों के अभिभावक से लेकर समाजसेवी , जनप्रतिनिधि लोग पहुंचकर मिड डे मील के एनजीओ के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया वहीं दूसरी ओर सोनपुर एसडीओ ने इस प्रकार कार्यो में लापरवाही बरतने वाले मिड डे मील द्वारा भोजन उपलब्ध कराने वाले एनजीओ के खिलाफ कड़ी करवाई करने का आश्वासन देते हुए मामला को शांत कराया। इस घटना के बाद से बच्चों में खाना खाने के प्रति भय बना हुआ । इस संबंध में डॉक्टर हरिशंकर चौधरी ने बताया कि जो बच्चे अंडे खाए थे जिनकी तबीयत बिगड़ी हुई थी वह स्वस्थ है।
सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत मध्य विद्यालय चित्रसेनपुर में मिड डे मील के द्वारा एनजीओ के तरफ से सोमवार को खाना में विद्यार्थियों को सड़े हुए अंडे मिला। विद्यार्थियों को अंडे खाने के बाद अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके बाद से स्कूल में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया । इस घटना के बाद से अन्य बच्चों को अंडे खाने से रोक लगाते हुए शिक्षकों ने अंडे की जांच पड़ताल की।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार सरकार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी का स्थानांतरित करने का अधिसूचना जारी कर दी है । यह अधिसूचना जारी में कुल 22 प्रखंड विकास पदाधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारियों का स्थानांतरण शनिवार की दिन की गई है।
सोनपुर में इंटरमीडिएट के 6 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में 6 परीक्षार्थीप नकल करने के आरोप में की गयी निष्कासित सोनपुर । इंटर परीक्षा के प्रथम दिन सोनपुर के सभी 6 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रथम दिन दोनों पालियों में नकल करने के आरोप में कुल 6 परीक्षार्थी निष्कासित की गयी । कदाचार मुक्त परीक्षा के लेकर प्रशासन ने हर केंद्र पर पुलिस बल व मजिस्ट्रेट को तैनात कर दी थी । सोनपुर एसपीएस सेमीनरी ,शिशु संघ हाई स्कूल ,शिव दुलारी हाई स्कूल ,गर्ल हाई स्कूल पहाड़ीचक ,पीआर कॉलेज सोनपुर ,रामसुंदर दास महिला कॉलेज सोनपुर में गुरुवार के दिन प्रथम पाली में जीव विज्ञान व दर्शनशास्त्र द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा ली गई । जिसमें सोनपुर एसडीओ,डीएसपी,डीसीएलआर सहित अन्य अधिकारियों ने 6 परीक्षा केंद्रों का दौरा कर चल रहे परीक्षा का जायजा लिया। इस संबंध में बताया गया कि प्रथम पाली में कुल 3 जब कि दुतीय पाली में 3 परीक्षार्थियों को नकल करने के आरोप में एसडीओ,डीसीएलआर ने निष्कासित किया दिया । सभी 6 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा को संपन्न करने के लिए सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी ने चल रहे परीक्षा केंद्रों पर दौड़ा करते रहे । सोनपुर एसडीओ कुमार निशांत विवेक ने बताया कि प्रथम दिन परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। दोनों पालियों में 6 परीक्षार्थी नकल करने के आरोप में निष्कासित हुई है । जिसमें प्रथम पाली में पीआर कॉलेज में 2 ,शिशु संध हाई स्कूल में 1 वही दुतीय पाली में पहाड़ी चक गर्ल हाई स्कूल में 2, रामसुंदर दास महिला कॉलेज में 1 कुल 6 परीक्षार्थी नकल करने के आरोप में निष्कासित किया गया है ।
चाहे आप गीता पढ़े या कुरान , हमारे सीने में सदा हिंदुस्तान होना चाहिए--साक्षी सोनपुर । यही आगाज यही अंजाम होना चाहिए ,वतन पर मिटने वाली को यही अरमान होना चाहिए ,चाहे आप गीता पढ़े या कुरान , हमारे सीने में सदा हिंदुस्तान होना चाहिए उक्त बातें गणतंत्र दिवस झंडों तोलन समारोह के दौरान सोनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भरपुरा पंचायत भवन पर साक्षी कुमारी ने संबोधित करते हुए यह भी कही कि हम जानते है कि 26 जनवरी 1950 को भारतिय संविधान लागु हुआ था यदि आज हम सम्प्रभु और स्वतंत्र हैं तो उन वीर जवानों के कुर्वानी व त्याग के कारण आज हमारे लिए उन शहीदों और संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता भावांजली देने का दिन है । भारत के संविधान में सबको समान शिक्षा ,भेदभाव रहित, समान अवसर ,सबका साथ सबका विकास के अवसर प्रदान किए हैं। हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है जिसे बनाने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे थे। बाबा भीमराव अम्बेडकर, डॉ० राजेन्द्र प्रमाद , डॉ हरि सिंह गौर जैसे अनेक विद्वानों के अथक परिश्रम की बदौलत यह जनकल्याणकारी संविधान हमें मिला हैं। इसका हमके हरदम सम्मान करना चाहिए। प्रायः यह देखा जाता है कि लोग अपने मौलिक अधिकारों की तो वकालत करते हैं परन्तु जब कर्तव्य पालन की बारी आती है तो मानो उन्हें साप सूंघ जाता है ऐसी मानसिकता देश के लिए घातक है। आजादी के बाद हमारे देश ने हर क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है जिसका तरोताजा उदाहरण चंद्रयान मिशन है लेकिन अफसोस है कि आज का मनुष्य तो चांद पर तो पहुंच गया परन्तु धरती पर रहने का कायदा नहीं सीख पाया जिसका परिणाम यूक्रेन और रूस का महायुद्ध है। अयोध्या में रामलाल का प्राण प्रतिष्ठा तो हो गया हम लोगों ने मिलकर दीपावली भी मनाए लेकिन यह सब करने से हम सब राम भक्त नहीं बन सकते। हम राम भक्त तब बनेंगे जब उनके आदर्श उनके मार्गदर्शन पर चलकर ईमानदारी पूर्वक कर्तव्य निष्ठा के अहिंसा के साथ अपने कार्यो का निर्वाहन करें तभी रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा का सही महत्व होगा। क्या हुआ जो मैं हिंदू और तुम मुसलमान है ,मैं भी इंसान तू भी इंसान है , अगर हम आपस में रूठते रहे तो , देश कैसे चलेगा , हम दोनों पहिए है एक गाड़ी के, जिसका नाम हिंदुस्तान है । धरती मां की रक्षा के लिए हर भारतवासियों को त्याग और बलिदान करने की जरूरत है। आज हमारे देश में अनेक समस्याएं हैं लेकिन उन समस्याओं का निदान सही तरीके से नहीं हो रहे हैं ।जिसके कारण आज भारत में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और एक -दूसरे के प्रति नफरत फैला कर कूटनीति की राजनीतिक हो रही है ।ऐसे लोगों से सावधान होकर अपने देश की रक्षा के लिए सदैव एक- दूसरे में प्रेम भाव बनाकर रहे तभी हमारा समाज, हमारा राज्य ,हमारा देश विकसित हो सकता है।
