Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
अग्निशमालयक सोनपुर के टीम ने आग से वचाव को लेकर विद्यार्थियों को दी जानकारी सोनपुर । अग्निशमालयक सोनपुर के टीम ने आग लगने से वचाव ,सुरक्षा और किन किन बातों से सावधानी बरतने की जरूरत है जिससे आग न लगे । अगर आग लगती हैं तो किस तरह से सावधानी से कार्य करे जिससे नुकशान न हो। इसी को लेकर विद्यार्थियों को जागरूकता के उद्देश्य से केशव कन्या मध्य विद्यालय सोनपुर में शनिवार को अग्निशमन कर्मी के द्वारा गैस सिलेंडर से रसोई घर में आग लगने के बाद आग को कैसे बुझाया जाता है और किस प्रकार सिलेंडर को सुरक्षित करना है उसे माॅकड्रिल के माध्यम से अग्नि सुरक्षा हेतु जागरूक किया गया एवं साथ ही पम्पलेट का भी निःशुल्क वितरण किया गया। इस जागरूकता अभियान में अग्निशमन विभाग के कर्मी अग्निक धर्मेंद्र कुमार पिंटू कुमार चंदन कुमार सिंपी कुमारी चालक अमित कुमार गृह रक्षक नसीम अंसारी रहे ।
दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार कि रिपोर्ट। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी सनी या डाउनलोड करें।
अपर मुख्य सचिव के के पाठक सोनपुर डायट पहुँच कर विधि व्यवस्था की ली जनकारी सोनपुर । सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के गोविंदचक स्थित शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक पहुंचे। डायट पहुंचे पर मौजूद अधिकारियों और शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। केके पाठक गोपालगंज जाने के दौरान डायट में पहुँच कर यहाँ के विधि व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अपने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण के लिए आए शिक्षकों के परीक्षण सही तरीके से करने के नसीहत देते हुए खाना समेत कई मूलभूत सुविधाओं का जनकारी हासिल किया । अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने वहां शिक्षकों से संवाद स्थापित करते हुए वेतन में बढ़ोतरी की बात बुधवार को बतायी ।शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने प्रशिक्षण के लिए आए शिक्षकों के खाना का भी जांच की साथ ही उन्होंने रसोइया से खाने का मेन्यु पूछा व खाने के स्टॉल का भी निरीक्षण किया। मौके पर सहायक उप निदेशक रमेश चंद्रा, डीईओ दिलीप कुमार सिंह, डीपीओ धनन्जय पासवान, डायट प्राचार्य अभय कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक गण मौजूद थे।
