ग्रामीणों को अलग-अलग तरह के प्रलोभन दे कर ठगा जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
प्रखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है |रोजमर्रा के काम से घर से बाहर निकलने वाले लोगों की भीषण ठंड और शीतलहर से हाल बेहाल है |सूर्य देव का दर्शन 10:00 के बाद हो रहे हैं |तीन-चार दिनों से चल रही है सर्द हवा की वजह से अचानक पारा गिरकर न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया |इन दिनों सर्दी के तेवर तीखे बने हैं |हालांकि कुछ दिन पहले सर्दी कुछ कम थी |विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर में चार ज्वेलर्स के दुकान के सटर तोड़कर लाखों रुपए की संपत्ति चुरा कर चोर हुआ फरार चोरी करते चोरों की काली करतूत सीसीटीवी फुटेज में हुआ कैद, पुलिस घटना के बाद छपमारी में जुटी सोनपुर ---एक तरफ पुलिस शराब एवं बालू को लेकर विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर रही है तो वहीं दूसरी ओर चोर इस ठंड के मौसम में रात को काली करतूत करने में पीछे नहीं हट रहा है। ऐसा ही एक मामला सोनपुर के हरिहरनाथ ओपी क्षेत्र के अंतर्गत रजिस्ट्री बाजार में चोरों ने एक साथ चार आभूषण दुकानों के दरवाजा के शॉटर तोड़कर करीब ₹400000 से ऊपर के सोने व चाँदी के गहने लेकर फरार हो गया है । चोर के काले करतूत सीसीटीवी फुटेज में आ गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई पड़ रहा है कि 3 की संख्या में चोर चोरी करने पहुंचे हैं लेकिन चोरों की नजर दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी पर पड़ती है जिसके बाद वापस लौट जाते हैं फिर चेहरा ढक कर पहुंचते हैं सीसीटीवी कैमरे को उखाड़ देते हैं और दुकान में घुसकर चार लाख से ऊपर के जेवरात सोने चांदी लेकर फरार हो जा रहे हैं । इस घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार ने वहां पहुंचकर इसकी जानकारी सोनपुर थाना एवं हरिहरनाथ पुलिस को दी जिसे पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी है । यह घटना मंगलवार की रात्रि की है। इस घटना की जानकारी देते हुए अंबिका ज्वेलर्स के दुकानदार दिनेश गुप्ता ने बुधवार को बताया कि राहुल राज ज्वेलर्स, मां अंबिका ज्वेलर्स, बहुरानी ज्वेलर्स, रोशन ज्वेलर्स के दुकानों में चोरी देर रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी का घटना का अंजाम दिया है । उन्होंने बताया कि बहुरानी ज्वेलर्स ने शादी के लिए गहने का ऑर्डर मिला हुआ था जहां गहना बनाकर रखा गया था जिसमें 40 ग्राम सोना 1 केजी चांदी चोरों ने चुरा ली है । सभी दुकानों से कूल चार लाख से ऊपर के गहने सोने व चाँदी चोरी हो गया हालांकि चोरी करने की घटना सीसीटीवी फुटेज में चोरों का चेहरा स्पष्ट दिख रहा है। उन्होंने बताया कि पटना से डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंचकर मामले की तहकीकात की है । इस संबंध में सोनपुर एडिशनल एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई थी । सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को पकड़ने के लिए विभिन्ना स्थानों पर छापामारी की जा रही है ।
सोनपुर अंचल कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार व कागजी प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर शिकंजा कसना अंचल प्रभारी विश्वजीत सिंह ने शुरू कर दी है बता दें कि दे कि अंचल कार्यालय के अंचल प्रभारी विश्वजीत सिंह ने पदाधिकारी का कार्यभार संभालने के बाद अंचल में विधि व्यवस्था अस्त-व्यस्त एवं कार्यों में अनियमितता को सही पटरी पर लाने के लिए कई निर्देश जारी किए हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बालू लदे दो ट्रक पहलेजा पुलिस ने किया जप्त सोनपुर -- पहलेजा ओपी क्षेत्र के जेपी सेतु के चेक पोस्ट पर पुलिस ने दो बालू लदे ट्रक को बुधवार के जप्त कर लिया । इस बात के जानकारी देते हुए पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने बुधवार को बताया कि नयागांव की ओर से आ रहे ट्रक जो पटना की ओर जा रहा था इसी बीच बालू लदे दो ट्रक को पुलिस ने जेपी सेतु के चेक पोस्ट पर जप्त कर लिया । मौके का फायदा उठाकर ट्रक चालक भागने में सफल रहा। जप्त किए गए ट्रक पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।
सोनपुर प्रखंड क्षेत्र में घोड़परास ,नीलगाय से तो किसान के साथ अन्य लोग परेशान है ही अब गोपालपुर के किसान सूअरों के आतंक से भी परेशान हैं। सुअरों का झुंड खेत में लगी फसलों को तहस-नहस कर दे रहा है। किसान कानून के डर से उक्त पालतू सूअरो को कुछ कर पाने में असमर्थ है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बसंत पंचमी नजदीक आते ही सरस्वती पूजन की तैयारी शुरू हो गई है। इसी दिन पूरे भारत गणतंत्र दिवस को लेकर धूमधाम से इस राष्ट्रीय पर्व को मनाएंगे तो वही बच्चे भी अपने उत्साह उमंग के साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ करेंगे यानी एक ही दिन दो पर्व है। बसंत पंचमी आगामी 26 जनवरी को है इसको लेकर प्रतिमा बनाने का कार्य तेज हो गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
