सोनपुर में चार ज्वेलर्स के दुकान के सटर तोड़कर लाखों रुपए की संपत्ति चुरा कर चोर हुआ फरार चोरी करते चोरों की काली करतूत सीसीटीवी फुटेज में हुआ कैद, पुलिस घटना के बाद छपमारी में जुटी सोनपुर ---एक तरफ पुलिस शराब एवं बालू को लेकर विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर रही है तो वहीं दूसरी ओर चोर इस ठंड के मौसम में रात को काली करतूत करने में पीछे नहीं हट रहा है। ऐसा ही एक मामला सोनपुर के हरिहरनाथ ओपी क्षेत्र के अंतर्गत रजिस्ट्री बाजार में चोरों ने एक साथ चार आभूषण दुकानों के दरवाजा के शॉटर तोड़कर करीब ₹400000 से ऊपर के सोने व चाँदी के गहने लेकर फरार हो गया है । चोर के काले करतूत सीसीटीवी फुटेज में आ गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई पड़ रहा है कि 3 की संख्या में चोर चोरी करने पहुंचे हैं लेकिन चोरों की नजर दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी पर पड़ती है जिसके बाद वापस लौट जाते हैं फिर चेहरा ढक कर पहुंचते हैं सीसीटीवी कैमरे को उखाड़ देते हैं और दुकान में घुसकर चार लाख से ऊपर के जेवरात सोने चांदी लेकर फरार हो जा रहे हैं । इस घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार ने वहां पहुंचकर इसकी जानकारी सोनपुर थाना एवं हरिहरनाथ पुलिस को दी जिसे पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी है । यह घटना मंगलवार की रात्रि की है। इस घटना की जानकारी देते हुए अंबिका ज्वेलर्स के दुकानदार दिनेश गुप्ता ने बुधवार को बताया कि राहुल राज ज्वेलर्स, मां अंबिका ज्वेलर्स, बहुरानी ज्वेलर्स, रोशन ज्वेलर्स के दुकानों में चोरी देर रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी का घटना का अंजाम दिया है । उन्होंने बताया कि बहुरानी ज्वेलर्स ने शादी के लिए गहने का ऑर्डर मिला हुआ था जहां गहना बनाकर रखा गया था जिसमें 40 ग्राम सोना 1 केजी चांदी चोरों ने चुरा ली है । सभी दुकानों से कूल चार लाख से ऊपर के गहने सोने व चाँदी चोरी हो गया हालांकि चोरी करने की घटना सीसीटीवी फुटेज में चोरों का चेहरा स्पष्ट दिख रहा है। उन्होंने बताया कि पटना से डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंचकर मामले की तहकीकात की है । इस संबंध में सोनपुर एडिशनल एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई थी । सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को पकड़ने के लिए विभिन्ना स्थानों पर छापामारी की जा रही है ।