सोनपुर प्रखंड अंतर्गत भरपुरा पंचायत के वार्ड संख्या 2 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल बन कर तैयार हुआ करीब एक वर्ष हो गया लेकिन आज भी ग्रामीण एवं आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 107 के बच्चो को एक बूंद पानी नलजल का नसीब नहीं हो रहा है। कुँआ का दुरषित पानी पीने के लिए मजबूर है वार्डवासी । कारण यह है कि वर्तमान वार्ड सदस्य पार्वती देवी एवं वार्ड सचिव बिजली पासवान नलजल मरम्मति कराने के लिए नाम नहीं ले रहा है वहीं पूर्व वार्ड सदस्य से वार्ड वासियों ने जब कहा तो पूर्व वार्ड सदस्य पूनम देवी एवं आंगनबाड़ी सेविका मंजू कुमारी ,उमाशंकरभगत ,चंद्रशेखर भगत, कमल भगत ,जयप्रकाश चौरसिया वार्ड एक के प्रतिनिधि राजीव कुशवाहा ,संभूनाथ प्रसाद कुछ ग्रामीण इस गम्भीर समस्याओं को निदान करने की बात कही तो वर्तमान वार्ड सदस्य पार्वती देवी एवं वार्ड सचिव ने इस समस्यओं पर पल्ला झाड़ते हुए कुछ भी बताने से इंकार कर दिया । इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी सोनपुर , प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनपुर,अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर एवं जिला पदाधिकारी सारण को लिखीत आवेदन दे कर जल्द से जल्द मुख्य मंत्री सात निश्चय के अन्तर्गत बन कर तैयार नल जल को बिजली कनेक्शन व नलजल मरम्मति करा कर चालू करने की गुहार लगाई। भरपुरा पंचायत में कई वार्ड वासियों ने बताया कि कुछ ऐसे वार्ड है यहां पर पानी स- समय से आपूर्ति नहीं होती है । मोटर के चालू कर टंकी भरने के बाद भी पानी दूसरे जगह बेतुकी पानी का बहाव हो रहा है साथ ही रात्रि 11:00 बजे तक मोटर चालू रहती है। इस पर भी वार्ड सदस्य ध्यान नहीं दे रहे हैं । एक तरफ राज्य और केंद्र सरकार लगातार लोगों को अनावश्यक पानी खर्च नहीं करने व जल संग्रह को लेकर लोगों में जागृत किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर नल जल के पानी का बहाव खेत एवं बेतुकी जगहों पर पानी का बहाव कर रहे हैं ।इससे साफ जाहिर होता है कि वार्ड सदस्य सिर्फ अपने विकास के लिए वे चुनाव जीते हैं और जीत जाने के बाद वे वार्ड का विकास कैसे हो या पंचायत का विकास कैसे हो । इस पर चिंतन या वार्ड सभा करने की कोई दिलचस्पी नहीं दिखाते ।ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

जाति आधारित गणना को लेकर कर्मियों को दी जा रही प्रशिक्षण हुआ संपन्न गणना के प्रथम चरण में 07-21 जनवरी तक नजरी-नक्शा के निर्माण के साथ मकानों का होगा सूचीकरण--बीडीओ डॉ सुदर्शन कुमार सोनपुर--- सोनपुर पी आर कॉलेज में जाति गणना को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को ट्रेनरों द्वारा सभी प्रशिक्षण कर्ताओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें गांव में प्रत्येक घर का सर्वे करते हुए मकानों को गिनती एवं नगरी नक्शा बनाने का प्रशिक्षण के उपरांत कार्य सौंपा गया है । इस जाति गणना में प्रत्येक वार्ड में 2 गणना ब्लॉक और दो कर्मी नियुक्त किया गया है । इस प्रशिक्षण में सोमवार एवं मंगलवार में कुल 743 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है । एक मैच में 42 कर्मी जिसमें एक पर्यवेक्षक 6 प्रगणक कर्मी रहेंगे । साथ ही 11 फील्ड ट्रेनर रहेंगे जो गणना कर्मियों को सहयोग करेंगे। ग्रामीण इलाकों के लिए 578 गणना ब्लॉक बनाए गए हैं साथ ही 578 सहायक प्रगणक बनाए गए हैं । 6 गणना ब्लॉक पर 1 सुपरवाइजर बनाया गया है। नगर पंचायत क्षेत्र में 79 प्रगणक के साथ 15 पर्यवेक्षकों की ट्रेनिंग दिया गया है । इस प्रशिक्षण के दौरान सोनपुर बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार ने कहा कि किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिये उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है।अतएव सभी कर्मी अच्छे ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त कराया गया है ।ताकि फील्ड में किसी प्रकार की उन्हें परेशानी न हो । बिहार जाति आधारित गणना 2022 के प्रशिक्षण के दौरान गणना कार्य मे लगे कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में ट्रेनरों द्वारा पर्यवेक्षक एवं प्रगणक को बारीकी के साथ जातीय आधारित गणना से संबंधित एक-एक बिंदु पर विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई गई है । प्रथम चरण में 07-21 जनवरी तक प्रगणक अपने-अपने आवंटित क्षेत्र में नजरी-नक्शा तैयार कर मकान के सूचीकरण का कार्य सम्पन्न करेंगे। इस प्रशिक्षण में ट्रेनर तारकेश्वर कुमार चौरसिया ,विनोद कुमार, अमित कुमार सिंह, बृजमोहन, निर्भय कुमार सिंह, राजीव रंजन, प्रमोद शर्मा, पंकज कुमार ,रवि रंजन ,मनोज कुमार ने प्रशिक्षण कर्ताओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें कई तरह के मार्गदर्शन व सुझाव दिए ।

सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत कसमर बाजार प्रांगण में मंगलवार को देश की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले का 192 वी जयन्ती समारोह मनाई गई। कार्यक्रम की आयोजक सुरेंद्र कुमार दास ने किया। इस मौके पर आए अतिथियो व सैकड़ो ग्रामीणों ने सावित्री बाई फुले के तैल चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन बन्दन किया । इस कार्यक्रम का संयोजक देवेंद्र कुमार मालाकार ने की । विशिष्ट अतिथि नथनी रजक व पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम रहे । इस मौके पर उपस्थित लोगों ने सावित्री बाई फुले के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला । ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

सहारा इंडिया में गरीब तब के लोग छोटी -छोटी रकम रखकर एक सपना संजोए हुए था कि उसका मैच्योरिटी पूर्ण होने के बाद एक मोटी रकम से वे अपना घर ,अपना कारोबार या बच्चियों का शादी विवाह से संबंधित कई सपने को पूर्ण करेगा । लेकिन उसके सपने को चकनाचूर सहारा इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने उसके सपने को चकनाचूर कर दिया और करोड़ों रुपया लेकर वे गरीब जमाकर्ताओं के साथ-साथ अभीकर्ताओं का भी पैसा रखकर ऐसो आराम की जिंदगी जी रहा है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पटना से गोरौल पारू जाने के क्रम मे मंगलवार को सारण सासंद राजीव प्रताप रूढी के मौजूदगी मे सोनपुर बिधान सभा अन्तर्गत जेपी सेतु के बजरंग चौक पर सोनपुर के पूर्व विधायक व बिहार प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के नेतृत्व मे भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बजरंग चौक पहुचने पर गाजे -बाजे ,फुल माला व अंग वस्त्र के साथ गर्म जोशी से भव्य स्वागत किया गया । इस भिषण ठंड व मौसम खराब रहने के बाबजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुँचने के इंतजार व स्वागत के लिए भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता,व पदाधिकारी घन्टो इंजतार करते जेपी सेतू बजरंग चौक सहित अन्य स्वागत स्थलों पर डटे रहे।ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सोनपुर के धरती पर 3 जनवरी को आ रहे जेपी नड्डा,11:30 बजे जेपी नड्डा करेंगे बाबा हरिहरनाथ के पूजा अर्चना सोनपुर-- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मंगलवार को सोनपुर आगमण को लेकर सारी तैयारी पुरी कर ली गई।इस संबंध मे सारण जिला भाजपा अध्यक्ष रामदयाल शर्मा के अध्यक्षता मे सोनपुर नगर के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद 19 के आवास पर पिछले दिनो हुए भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीयो के बैठक मे तैयारी कार्यक्रम का रूप रेखा के तहत हर कार्यक्रम पूरी हो चुकी है । जिसमे जगह- जगह पर तोरण द्वार,बैनर, झंडा लगाया गया है।हर कार्य को पूर्ण करने हेतू स्थानीय भाजपा के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारीयो को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है।।उक्त बात की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन के समय मे आशिक संशोधन हुआ है जिसके तहत अब वे मंगलवार को पटना एयरपोर्ट से जेपी सेतू के रास्ते सुबह 11 बजे बजरंग चौक पहुचेगे । जहा भाजपा कार्य कर्ताओ नेताओ द्वारा स्वागत किया जाएगा,तत्पश्चात वे भरपुरा,पहाङीचक,नगर के ग्रामीण कार्यकर्ताओ से मिलते हुए, 11:30 बजे हरिहरनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा हरिहरनाथ का पुजन व दर्शन करेगे। पुजनो उपरात गज ग्राह के रास्ते महेश्वर चौक स्थित शहिद महेशवर सिह के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगे उसके बाद नगर के आननपुर के रास्ते नई गंडक पुल होते हुए हाजीपुर के लिए प्रस्थान करेगे।

सोनपुर 32 दिनों तक चलने वाली विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2022 के सफल संचालन के बाद जिला प्रशासन के तत्वावधान में सर्किट हाउस छपरा में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह स्थल मेला से 60 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय में 24 दिनों के बाद किया गया । मेला पुरस्कार समारोह कार्यक्रम विधिवत मेला समापन के दिन ही होता रहा है क्योंकि पुरस्कार चयन समिति का गठन मेला अवधि किया जाता था । लेकिन यह पहली बार ऐसा हुआ कि मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर इसमें अफसरों व कर्मियों को सम्मानित किया गया । जिला पदाधिकारी राजेश मीणा ने कहा की सभी अफसर से लेकर कर्मियों तक ने आपस में समन्वय बनाकर मेला कार्य का सही तरीके से संचालन किया । किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई । टीम भावना के कारण ही सारण जिला प्रशासन इस बड़े आयोजन को निर्विघ्न तरीके से संपन्न कराया । वहीं एसपी संतोष कुमार ने भी सभी पदाधिकारी व कर्मियों के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की । सम्मानित होने वालों में डीडीसी अमित कुमार , एडीएम डॉ गगन , जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद , सदर डीसीएलआर पुष्पेश कुमार , डीएम के विशेष कार्य पदाधिकारी रजनीश कुमार राय , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार , अवर निर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल , डीएम के स्टोनो गुरु प्रसाद सिन्हा , अमित कुमार ,सोनपुर एसडीओ सुनील कुमार, एडिशनल एसपी अंजनी कुमार सिंह, डीसीएलआर अखिलेश कुमार ,बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार, सोनपुर सीओ प्रभारी दिघवारा के प्रवीण कुमार सिन्हा, राजस्व अधिकारी सह वर्तमान सीओ विश्वजीत सिंह ,सीडीपीओ शविना अहमद,सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ,पहलेजाघाट ओपी प्रभारी विश्वमोहन राम,हरिहरनाथ ओपी सुनील कुमार शामिल हैं । सभी को प्रशस्ति पत्र दिया गया । सम्मानित होने के बाद पदाधिकारियों ने कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में उन्होंने अपने तरीके से बेहतर करने का प्रयास किया । इसका परिणाम भी सकारात्मक रहा । सोनपुर मेला समापन के बाद मुख्यालय में सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।