सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत भरपुरा पंचायत के चौसिया के रविदास चौक स्थित संत शिरोमणि रविदास का 646 वा राज्य स्तरीय जयंती समारोह मनाने के लिए रविदास चेतना मंच के बैनर तले एक बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता भगवान दास ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन दिलीप दास ने किया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत रविदास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को फूल मालाओं के साथ भव्य तरीके से सभी लोगों ने मंत्री का स्वागत किया । बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि रविंद्र भवन वीरचंद पटेल पथ पटना में 19 फरवरी को 11 बजे दिन में संत रविदास जी का 646 वां राज्य स्तरीय जयंती समारोह मनाई जाएगी । राज्य स्तरीय जयंती समारोह का विधिवत उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद के द्वारा किया जाएगा। मंत्री ने प्रखंड क्षेत्र के बेहतर कार्य करने वाले को फूल माला पहनाकर स्वागत किया । जिसमें राकेश कुमार विकास मित्र, दिलीप दास, सत्येंद्र राम शामिल रहे । पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने अपने संबोधन में कहा कि संत किसी जाति धर्म संप्रदाय के नहीं होते हैं । वह अपने विचारों, अपने आचरण से देश और दुनिया के कल्याण करते हैं। संत का विचार, संत का प्रवचन, संत का वचन सबसे ऊंचा होता है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का 3 मंत्र है आधी रोटी खाएंगे बेटा बेटी को पढ़ाएंगे, आधी रोटी खाएंगे नशा मुक्त समाज बनाएंगे, आधी रोटी खाएंगे अंधविश्वास को मिटायेंगे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर--- प्रशासन के चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को 6 परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो गया । इस संबंध में एसडीएम सुनील कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में शांतिपूर्ण माहौल मे परीक्षार्थी ने परीक्षा दिया । उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस एवं महिला पुलिस को तैनात किया गया है ।दूसरे दिन प्रथम पाली में फिजिक्स जबकि द्वितीय पाली में अंग्रेजी रहा । परीक्षार्थियों की संख्या दोनों पालियो में कुल 4365 था जिसमें प्रथम पाली में 2441 द्वितीय पाली में 1914 उपस्थित होनी थी लेकिन दोनों पालियो में कुल 4327 ही परीक्षार्थी उपस्थित हुए। कुल 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे ।जिसमें प्रथम पाली में 16 जबकि द्वितीय पाली में 24 अनुपस्थित रहे ।द्वितीय दिन एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं हुआ है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें

सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के अलावा जिला से काफी संख्या में दिव्यांग जनों ने सोनपुर के डाकबंगला मैदान में गुरुवार को अपने हक और अधिकार के लेकर बैठक करते हुए सरकार से मांग करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदर्शन सिंह ने कहा कि सरकार दिव्यांगों के साथ सिर्फ विकलांगता के नाम पर ₹400 देकर खानापूर्ति कर रही है। इस बढ़ती महंगाई में दिव्यांगों को ₹12000 महीना दिए जाने की मांग की साथ ही दिव्यांगों को रोजगार सृजन तथा 50% आरक्षण दिए जाने की भी मांग करते हुए कहा कि दिव्यांग भूमिहीन जनों को भूमि मुहैया कराया जाए । बिहार सरकार के चल रहे सारी योजनाओं में दिव्यांगों की समस्याओं का निदान करने के अलावा दिव्यांगों को बिजली, पानी, रसोई गैस, पढ़ाई न्याय से संबंधित समस्याओं के लिए दिव्यांगों को निशुल्क उपलब्ध कराई जाए। संगठन के मंडल अध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने कहा कि सरकार दिव्यांगों को हर सुख सुविधा उपलब्ध कराया जाए जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो ।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल ,जिला अध्यक्ष अनिल कुमार ,अनुमंडल अध्यक्ष रमेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष पप्पू कुमार, युवा प्रदेश अध्यक्ष अविनाश कुमार ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों के दिव्यांगों ने भाग लिया बाद में इस आशय का ज्ञापन सोनपुर एसडीओ को सौंपा गया ।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें

सोनपुर---श्रीगजेन्द्र मोक्ष मंदिर, सोनपुर की धरती पर राष्ट्रीय संत श्रीलक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी का भव्य स्वागत हुआ।यहां श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम दिव्य देश (नौलखा मंदिर) में देर रात पहुंचने पर दिव्यदेश पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में उपस्थित संतों एवं तमाम श्रद्धालुओं ने उनकी आगवानी की।इस दौरान भगवान श्रीगजेन्द्र मोक्ष की जयजयकार से सम्पूर्ण वातावरण गूंज उठा।गुरुवार की प्रातःकालीन बेला में जीयर स्वामीजी महाराज ने मंदिर में भगवान श्रीगजेन्द्र मोक्ष, श्रीदेवी, भूदेवी एवं श्रीलक्ष्मी देवी एवं आलवार संतों की विधिवत पूजा की। श्री जीयरस्वामी यहां श्री ब्रह्मोत्सव सह श्रीलक्ष्मी नारायण यज्ञ में शामिल होने आए थे।अतिव्यस्त कार्यक्रम रहते हुए भी उन्होंने कभी भी श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम आना नही छोड़ा।इस बार भी आए और देवस्थानम यज्ञ स्थल पर पहुंचकर यज्ञनारायण भगवान को नमन भी किया।इस अवसर पर दिलीप झा, फूल बाबू झा, रतन कुमार कर्ण, सुंधाशु कुमार, आशा पाठक, निर्मला तिवारी, बाबा नंद कुमार राय ,अबध किशोर शर्मा,समाजसेवी लालबाबू पटेल सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे। श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम दिव्य देश की यज्ञशाला में चल रहे 24 वें ब्रह्मोत्सव सह श्रीलक्ष्मी नारायण यज्ञ के तीसरे दिन गुरुवार को हजारों की संख्या में भक्तों ने यज्ञशाला की परिक्रमा किया।वेद-वेदज्ञ आचार्यों द्वारा वेद मंत्रों से यज्ञ कुंड में यज्ञाहुति दी जा रही है जिससे श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम घाट और उसके आसपास का क्षेत्र यज्ञाग्नि से निकले हवन के औषधीय सुगन्ध से निरोग धाम में परिवर्तित हो गया है।सांध्यकालीन बेला में जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी नारायणाचार्य "डा निर्मल स्वामी",डा दिपक मिश्र, श्री गिरिराज स्वामी जी के दिव्य प्रवचन और भजन से श्रद्धालुओं का मन मंत्र मुग्ध हो गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

सोनपुर-नयागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेख डुमरी स्थित-छपरा- हजीपुर मुख्य मार्ग एनएच 19 पर बुधवार के दिन तेल से भरा एक टैंकर पलट गया। टैंकर पलटते ही वहां पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। थोड़ी ही देर में वहां लोगों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। इस बीच टैंकर का चालक वहां से फरार हो गया। तेल से भरे टैंकर के पलटने के बाद ग्रामीणों ने टैंकर से तेल चुराना शुरू कर दिया कोई बाल्टी तो कोई कटोरा व जग आदि बर्तनों में तेल भर भर कर घर ले जाने लगा। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने नयागांव पुलिस को दी जहां पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर लूट हो रहे तेल को रोकने में कामयाब हो गए । इस दौरान बीच सड़क पर उक्त टैंकर के पलट जाने से लगभग 2 घंटे तक नेशनल हाईवे जाम हो गया। जिससे आवागमन के लिए गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई वही जानकार वाहन चालक गांव में प्रवेश करते हुए अपने गंतव्य स्थान को प्रस्थान किया वहीं पुलिस ने हाइड्रा बुलाकर पलटे हुए टैंकर को हटाकर सड़क मार्ग को आवागमन सुचारू रूप से चालू किया। इस जाम के कारण बुधवार से शुरू इंटर की परीक्षा देने सोनपुर जा रही छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जैसे-तैसे वे सभी परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचीं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में वर्ष 2023- 24 का बजट पेश बुधवार को किया गया। इस बजट पेश में सोनपुर रेल मंडल कार्यालय सभागार में मंडल रेल प्रबंधक नीलमणि, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,बरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक ,सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी व पत्रकार उपस्थित होकर रेल बजट को सुना व समझे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पिछले कई वर्षों की भांति इस साल भी जेजे फाउंडेशन एवं हरिहर सर्वांगीण कल्याण संस्थान, सोनपुर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन गोविंदचक में 11 फ़रवरी को सुबह 09 बजे से किया जायेगा । बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ इस हेल्थ कैंप का विधिवत उद्घाटन करेंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

श्रीगजेन्द्र मोक्ष मंदिर, सोनपुर दिव्यदेश प्रांगण में बुधवार को 24 वां श्रीब्रह्मोत्सव सह श्रीलक्ष्मी नारायण यज्ञ के दूसरे दिन सर्वप्रथम श्री गरुड़ ध्वजारोहण हुआ। श्री गरुड़ भगवान श्रीमन्नारायण के वाहन ही नही बल्कि उनके परमभक्त भी हैं।इसीलिए भगवान श्रीविष्णु का एक नाम गरुड़ ध्वज भी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर प्रखंड कार्यालय के सामुदायिक भवन परिसर में जीवनांक सांख्यकी सम्बंधित कार्यो को लेकर पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के क्षमता वर्धन हेतु एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया जिसमें 250 के लगभग आंगनवाड़ी सेविका ,पंचायत सचिव ,पंचायत कार्यपालक सहायक को जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित जानकारी सोमवार को दी गई । इस बात की जानकारी देते हुए प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी दुर्गादास झा ने यह भी बताया कि सभी उपस्थित कर्मियों को निबंधन से समर्धन हेतु प्रशिक्षण दिया गया है । जिससे कर्मियों को जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित कार्यों में कठिनाई न हो ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षार्थी देंगे इंटरमीडिएट की परीक्षा सोनपुर में 6 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4402 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा सोनपुर--- बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित इंटर वार्षिक परीक्षा 1 फरबरी से शुरू हो गया । इस बात की जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने मंगलवार को बताया कि एक फरवरी से 11 फरबरी तक इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी । शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा के आयोजन हेतु सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सोनपुर में 6 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। जिसमें शिशु संध हाई स्कूल, पीआर कॉलेज ,राम सुंदर दास महिला कॉलेज, एसपीएस सेमिनरी स्कूल ,गर्ल हाई स्कूल पहाड़ीचक ,शिव दुलारी सोनपुर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि साइंस 2454 आर्ट्स 1937 कॉमर्स 11 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें कुल 4402 परीक्षार्थी भाग लेंगे । हर दिन दो पाली में परीक्षा ली जायेगी। प्रथम पाली में 9:30 से लेकर 12:45 जबकि द्वितीय पाली में 1:45 से 5:00 बजे तक परीक्षार्थी अपने परीक्षा भवन में परीक्षा देंगे । परीक्षा केंद्र के 500 गज की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू रहेगी । सभी परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी की जाएगी । हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। हर परीक्षा केंद्रों पर 1- 4 सशस्त्र पुलिस बल/ महिला पुलिस बल ,स्टैटिक दंडाधिकारी , गश्ती दंडाधिकारी एवं जोनल दंडाधिकारी सह उड़नदस्ता दंडाधिकारी /सुपर जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल परीक्षा आरंभ होने से 2 घंटा पूर्व अपनी प्रतिनियुक्ति स्थल ग्रहण कर लेंगे एवं परीक्षा के समाप्ति के बाद भी केंद्र पर उपस्थित रहकर विधि व्यवस्था संधारित करेंगे । परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में जूता, मोजा पहन कर प्रवेश नहीं करेंगे । परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही केंद्र अधीक्षक प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की सहायता से परीक्षार्थियों की शारीरिक जांच उपरांत उसके प्रवेश पत्र के देखकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने देंगे। कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन हेतु परीक्षा केंद्र के बाहर एवं अनावश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे । परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले तक ही प्रवेश मिलेगा । केंद्र पर प्रवेश पहली बार इंटर परीक्षार्थियों की पहचान के लिए यूनिक आईडी दी गई है। इससे फर्जी परीक्षार्थियों की पहचान होगी ।