Transcript Unavailable.

बिहार मे भूमि विवाद को लेकर हो रही आये दिन मारपीट, झगड़ा -झंझट, हत्या, केस मुकदमा सहित अनेक समस्याओं से निजात पाने के लिए सरकार ने पूरे बिहार क़े सभी पंचायत में भूमि की पैमाइस (सर्वे ) का काम शुरू कर दिया है. सारण जिले क़े सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत 20 ग्राम पंचायत में पुनः शिविर लगाकर भूस्वामियों को भूमि से संबंधित जनकारी देने और हो रहे सर्वें मे भूमि कागजात एकत्रित करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

जिले में इन दिनों मौसम काफी ठंडा और कोहरा छाये रहने क़े कारण सड़क पर वाहनो क़े रफ्तार भी कम हो गए और यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ा है। विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति भी कम हो रही थी, क्योंकि बच्चे ठंड और कोहरे के कारण स्कूल आने में कठिनाई का सामना कर रहे थे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सोनपुर प्रखंड के परमानंदपुर पंचायत में 22 जनवरी 2024 को उप मुखिया बेबी देवी पति नागेंद्र राय वार्ड 10 के ऊपर पंचायत के वार्ड सदस्यों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाया था. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर थाना क्षेत्र के एन एच 19 भरपुरा धर्मशाला के पास तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने शनिवार 18.1 25 क़े सुबह एक बृद्ध को ठोकर मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरपुरा में पदस्थापित बीपीएससी ट्रेड वन के मनीष कुमार मिश्रा के हृदय गति रुक जाने के कारण शनिवार की अचानक मृत्यु हो गयी. 23 वर्षीय मृतक मनीष कुमार मिश्रा सारण जिला के जलालपुर प्रखंड के बसडीला गांव के ललित भूषण मिश्रा के पुत्र थे. मृतक मनीष मिश्रा जो 20 नवंबर 2023 को प्रथम पोस्टिंग उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरपुरा में हुआ था.

जन कल्याण विकास मंच के बैनर तले कृष्ण प्रसाद चंद्रवंशी कार्यकारिणी अध्यक्ष के नेतृत्व में शुक्रवार को सोनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सैकड़ो महिला पुरुष ने अपने हक और अधिकार के लेकर शन्ति पूर्ण तरिके से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार से 7 सूत्री मांगो को रखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनपुर को माँग पत्र सौपा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ग्रामीण क्षेत्र में घर के पास हीं मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। इस कड़ी में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत सर्टिफाइड किया जाना है। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक की टीम ने सारण जिले के सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के गोविन्दचक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का असेस्मेंट बुधवार को किया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।