पहलेजा थाना परिसर में रामनवमी ,ईद,छठ पर्व को लेकर थानाध्यक्ष स्वेता कुमारी की अध्यक्षता में थाना क्षेत्र के लोगो के साथ बुधवार को शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई । जिसमें शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से रामनवमी,छठ पर्व, ईद पर्व में किसी तरह के विध्न उत्पन्न न हो ।थानाध्यक्ष स्वेता कुमारी ने कहि कि लोकसभा चुनाव होना है ऐसे में आचार संहिता लागू किया गया है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 19 के चित्रसेनपुर मोड़ के पास हाजीपुर की ओर से छपरा जा रही तेज रफ्तार में स्कार्पियो चालक ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को ठोकर मार कर मौत की नींद घटना स्थल बुधवार को सुला दिया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर नगर पंचायत क्षेत्र के रजिस्ट्री बाजार में सड़क की दोनो किनारे वर्षो से सब्जियां ,अन्य खाद्यय पदार्थ के बिक्री करने वाले किसानों ,छोटे छोटे दुकानदार जो बाकरपुर हॉर्ट, हाजीपुर सब्जी मंडी सहित अन्य क्षेत्रों से खरीद कर रजिस्ट्री बाजार के सड़क किनारे दोनो ओर प्रतिदिन सब्जी, फल अन्य सामान सड़क किनारे स्थलों पर बेच कर अपना जीवकोपार्जन चलाते हैं। लेकिन आये दिन सड़क किनारे सामग्री बेचने के कारण लोगो को आवागमन में परेशानी होती हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलगाँव पंचायत के निवासी शन्नी कुमार के रूप में हुई है। वह काम सीखने के लिए बिजली मिस्त्री के साथ जाया करता था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
परसा हाई स्कूल के सभागार में प्रभारी बी. ओ. अजय कुमार शर्मा की उपस्थिति में नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय के एच. एम. की बैठक हुई। बैठक के दौरान प्रभारी बी. ओ. ने एच. एम. को चुनाव से संबन्धित कई निर्देश दिये। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कल मनाई जायेगी ईद मुस्लिम भाइयों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस मौके पर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सारन जिले से साक्षी कुमारी बताती है कि लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को उनके मत के अधिकार व महत्व के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सोनपुर नमामि गंगे घाट पर बाल विकास परियोजना के कर्मियों के द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर सोनपुर एसडीओ कुमार निशांत विवेक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवल किशोर ने संयुक्त रूप से अनुमंडल क्षेत्र के दिघवारा, दरियापुर, सोनपुर के बाल विकास परियोजना के सीडीपीओ ,पर्यवेक्षिका,कर्मियों ,,आंगनवाड़ी केंद्र के सेविका, सहायिकाओं को मतदान के प्रति जागरूक रहने और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ मतदान करने के लिए मंगलवार को शपथ दिलाई ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सारण जिले से साक्षी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को उनके मत के अधिकार के महत्व के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शैलपुत्री जीविका महिला संकुल संघ भरपुरा में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस मतदाता जागरूकता रैली में जीविका समूह दीदियों द्वारा एकजुट होकर अपना मत, अपना अधिकार, पहले मतदान फिर दूसरा काम के संकल्प को लेकर हाथों में मतदाता जागरूकता स्लोगन लेकर क्षेत्र के भृमण करते हुए ग्रामीणों को जागरुक करते हुए सभी जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं ने शैलपुत्री जीविका महिला संकुल संघ कार्यालय पहुंची । जहां सभी महिलाओं को शपथ दिलाते हुए यह भी बताया गया कि पहले मतदान फिर दूसरा काम करे । घर के आसपास टोला मोहल्ले में मतदाताओं को भी जागरूक करने की बात कही गई । विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुने पूरी खबर।
अगले दो तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 12 अप्रेल शाम से 14 अप्रैल तक उत्तर बिहार के अनेक स्थानों में बारिश होने की संभावना है
बिहार राज्य के सारन जिले के अजय कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की ईद के दिन मिलेगी शिक्षकों को छुट्टी
