Transcript Unavailable.
हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठान के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा। हनुमान मंदिर परिसर में प्रतिष्ठान को लेकर ग्रामीणों द्वारा चौबीस घंटे का अष्टजाम यज्ञ का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विभिन्न छठ घाटों पर छठ व्रतियों ने डूबते हुए सुर्य को अर्घ्य दिया और भगवान भास्कर की पुजा अर्चना की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सारण जिले के दिघवारा प्रखंड के अजय कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की डिजिटल गुरुकुल लाइब्रेरी का उद्घाटन दिघवारा के सुप्रसिद्ध समाजसेवी जनार्दन सिंह एवं जयराम शाह के द्वारा किया गया
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में आरबीएसके टीम का अहम योगदान रहा। सिविल सर्जन ने बताया कि बच्चों में जन्मजात दोष या दिल में छेद जैसी बीमारियों का आरबीएसके द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाता है ।
दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि आज चार दिवसीय चैती महा छठ पर्व की शुरुआत गंगा स्नान के साथ ही शुरू हो गई। घाट पर महिलाओं को भीड़ देखी गई।
लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पहलेजा पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने जेपी सेतु सड़क मार्ग के चेक पोस्ट पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों की सघन जांच पड़ताल गुरुवार को की। सोनपुर डीएसपी नवल किशोर के निर्देश में पहलेजा पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने चेक पोस्ट से गुजरने वाले सभी वाहनों की तलाशी ली । बिना जांच के किसी भी वाहनों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही थी । जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर जुर्माना लगानें की प्रकिया की गयी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भरपुरा पंचायत भवन प्रांगण में 40 वर्षों तक् भरपूरा पंचायत मुखिया रहे एवं मानव अधिकार संरक्षण के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय वीरेंद्र प्रसाद वर्मा की छठवीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई । इस मौके पर उपस्थित समाज सेवी पंकज सिंह परमार ,अनिल श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद सिंह , पत्रकार संजीत कुमार ,डॉ रंजीत कुमार सिंह , मनोज प्रसाद श्रीवास्तव ,कांग्रेस नेता अजय कुमार पंडित , अशोक कुमार श्रीवास्तव, रानूश्रीवास्तव ,लक्ष्मण पांडे ,सुनैना देवी सहित दर्जनों लोगों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
ईद उल फितर को लेकर आज मुसलमानों भाइयों ने नवाज पढ़ें उसके बाद एक दूजे को गले लगा कर ईद की बधाइयां दी इस अवसर पर प्रशासन की चौक चौबंद व्यवस्था देखी गई थी, साथ ही किसी भी आपदा से निपटने के लिए इमरजेंसी एम्बुलेंस की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई थी । अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी डाउनलोड करें या ऐप डाउनलोड करें।
सोनपुर प्रखंड क्षेत्र सबलपुर, भरपुरा,नयागांव सहित अन्य मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान पर्व के अंतिम दिन मस्जिदों में पहुँच कर नवाज अदा कर देश और समाज के अमन चयन की दुआएं मांगते हुए घरों में सुख शांति की अर्जी अल्लाह से लगाई ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
